Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना(जीतयादव)।प्रस्तावित फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” के प्रदर्शन को लेकर जिले में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, महासमुंद जिला के पदाधिकारियों ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम अपर कलेक्टर रवि साहू को ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने फिल्म पर प्रतिबंध की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष विनोद यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राम आसरे यादव के नेतृत्व में सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि हाल के दिनों में जाति विशेष के नाम पर फिल्में…
बसना(जीतयादव)।बसना विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवा की खराब स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों को कॉल ड्रॉप, धीमे इंटरनेट और नेटवर्क न मिलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। डिजिटल इंडिया के दावों के बीच ग्रामीण इलाकों में कमजोर मोबाइल नेटवर्क से बढ़ी मुश्किलें, सुधार की उठी मांग। इस मुद्दे को उठाते हुए जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि क्षेत्र के अधिकांश गांवों में इंटरनेट सही तरीके से काम नहीं करता, लेकिन इसके बावजूद रिचार्ज कंपनियां उपभोक्ताओं…
पिरदा(जीतयादव)। गायत्री मंदिर परिसर पिरदा में छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण संकुल केन्द्र पिरदा, पिरदा-ए, भस्करापाली तथा रजपालपुर के अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रवृत्ति प्रभारियों के लिए रखा गया। पिरदा में छात्रवृत्ति प्रभारियों को ऑनलाइन आवेदन, आधार सीडिंग व डीबीटी प्रक्रिया की दी गई विस्तृत प्रशिक्षण। प्रशिक्षण में सांकरा जोन के नोडल अधिकारी एवं पूर्व बीआरसी गौतम प्रसाद कन्हेर ने छात्रवृत्ति आवेदन की ऑनलाइन प्रविष्टि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार प्रत्येक…
बसना(जीतयादव)।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखीपाली पिथौरा के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत प्रदेश के नवीन विधानसभा भवन का अवलोकन कराया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर मिला, जिससे उनके ज्ञान में व्यावहारिक विस्तार हुआ। सुखीपाली पिथौरा के विद्यार्थियों का विधानसभा भ्रमण, शिक्षा मंत्री से मिले। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा भवन की संरचना, सदन की बैठक व्यवस्था, प्रश्नकाल एवं विधायी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों ने भी बच्चों को लोकतंत्र की मूल अवधारणाओं से अवगत कराया और बताया कि किस प्रकार जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं…
महासमुंद(जीतयादव)।अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना महासमुंद पुलिस ने एक सट्टा संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल, सट्टा पट्टी और नगदी रकम जब्त की है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुराना माल धक्का रेलवे स्टेशन, महासमुंद के पास एक युवक सट्टा खेला रहा है। जुआ और सट्टा के खिलाफ विशेष अभियान में महासमुंद पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की। घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया, जिसने…
सरायपाली(जीतयादव)। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 137 किलोग्राम गांजा जब्त कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोर्स प्वाइंट से लेकर डेस्टिनेशन प्वाइंट तक एंड-टू-एंड एवं फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के निर्देशों के तहत की गई। ANTF व सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 137 किलो गांजा जब्त, 8 आरोपी गिरफ्तार। ANTF व पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से दो वाहनों में गांजा लाकर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एनएच-53 स्थित रेहटीखोल में…
सरायपाली(जीतयादव)।शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली में पी एम पोषण योजना के तहत एक नेवता भोज का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशानुसार तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, बीआरसीसी देवानंद नायक और संकुल समन्वयक घनश्याम दास के मार्गदर्शन में बनिता मसीह द्वारा विद्यालय में “नेवता भोज” का आयोजन किया गया। पीएम पोषण योजना के तहत बिजातीपाली स्कूल में नेवता भोज आयोजित। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के साथ आत्मीय संबंध स्थापित करना और विद्यालय को परिवार जैसा वातावरण प्रदान करना रहा। बनिता मसीह ने अपने बचपन की यादों को साझा करते हुए विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों, शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्नेहपूर्वक…
बसना(जीतयादव)।शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में कक्षा पाँचवीं की आगामी केन्द्रीकृत परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति (एस.एम.सी.) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की परीक्षा तैयारी को सुदृढ़ बनाना तथा अभिभावकों और समिति सदस्यों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। कक्षा पाँचवीं की परीक्षा की तैयारी को विशेष जोर, नियमित अभ्यास और गणित पर दिया गया महत्व। बैठक के दौरान विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर, नियमित अध्ययन, गृह अभ्यास एवं परीक्षा की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति सदस्यों ने इस बात पर बल दिया कि अभिभावक घर पर बच्चों…
रायपुर(जीतयादव)।राजीव भवन में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरायपाली विधानसभा की विधायक चातुरी नंद सहित प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायक शामिल हुए।बैठक के दौरान प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से आगामी बजट सत्र को ध्यान में रखते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सदन में उठाने की रणनीति तैयार की गई। राजीव भवन डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। विधायकों ने महंगाई, किसानों की समस्याओं, युवाओं के रोजगार,…
रायपुर(जीतयादव)।छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹1.72 लाख करोड़ का बजट विधानसभा में पेश किया है, जिसमें समावेशी विकास, आधारभूत संरचना और सामाजिक कल्याण को केंद्र में रखा गया है। यह बजट ‘संकल्प’ थीम पर आधारित है और इसे प्रदेश को विकसित होने की दिशा में मजबूत कदम बताया जा रहा है। ‘संकल्प’ बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, इन्फ्रा और समावेशी विकास को मिला प्राथमिक स्थान। बजट का उद्देश्य आर्थिक गति को बनाए रखते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देना है। इसके साथ ही कमजोर वर्गों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए विशेष प्रावधान…