बसना। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में पिरदा के भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध जताया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने टिप्पणी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में युवा मोर्चा पिरदा का प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देश पर जुटे कार्यकर्ता।
यह कार्यक्रम भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देश तथा भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमन वर्मा के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल पिरदा में आयोजित किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी की निंदा करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन में भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान, जिला कार्यसमिति सदस्य परशुराम गढ़तिया, मंडल महामंत्री सुभाष बंजारा एवं मनीराम निषाद, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री हेतराम राठौड़, शक्ति केंद्र प्रभारी दीनदयाल भोई एवं दुल सिंह यादव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप, उपाध्यक्ष अनुज प्रधान एवं लोकेश पटेल, महामंत्री डीगाबर पटेल एवं ज्ञान चंद प्रधान, सह संयोजक प्रेम लाल बंजारा, ग्रामीण सेवा सहकारी समिति पथरला के अध्यक्ष संजय पटेल तथा पूर्व संयोजक सुरेश पांडे सहित बड़ी संख्या में भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


