Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायगढ़: ट्रक के पास सो रहे व्यक्ति की हत्या का खुलासा, लूट के इरादे से वारदात; युवक सहित 4 नाबालिग पकड़े गए।

    26/10/2026

    महासमुंद: खैर लकड़ी तस्करी सिंडिकेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 3.61 करोड़ रुपये नकद जब्त।

    26/10/2026

    बसना: सरस्वती शिशु मंदिर में प्राथमिक विभाग का अभिभावक सम्मेलन संपन्न, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर।

    26/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 26
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: सिरको सहकारी समिति के अध्यक्ष बने लखनलाल परमार, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की मौजूदगी में ली शपथ।
    बसना

    बसना: सिरको सहकारी समिति के अध्यक्ष बने लखनलाल परमार, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की मौजूदगी में ली शपथ।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad26/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    सहकारी समिति सिरको
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिरको स्थित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति परिसर में नवनियुक्त अध्यक्ष लखनलाल परमार का पदभार ग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके पहुंचने पर समिति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पुष्पहार, गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया।

    बसना विधायक ने किसानों के हितों को सर्वोपरि रखने की दी नसीहत, सिरको समिति परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

    कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद विधिवत शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने नवनियुक्त अध्यक्ष लखनलाल परमार को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

    सहकारी समिति सिरको

    समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। समितियों के माध्यम से किसानों को खाद, उन्नत बीज और कृषि ऋण जैसी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष से छोटे और सीमांत किसानों सहित समिति से जुड़े सभी किसानों के हितों को प्राथमिकता देने तथा निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की अपील की।

    सहकारी समिति सिरको

    डॉ. अग्रवाल ने कहा कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक समय पर पहुंचना चाहिए। किसानों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाने चाहिए।

    इस अवसर पर विधायक ने समिति परिसर सिरको में पौधरोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

    सहकारी समिति सिरको

    कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश चौधरी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, सांकरा मंडल अध्यक्ष हलधर साहू, जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ सुमित अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कामेश बंजारा, जनपद उपाध्यक्ष मोहित पटेल, जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि सोनू छाबड़ा, ग्राम पंचायत सिरको सरपंच फगुलाल नेताम सहित विभिन्न सहकारी समितियों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: सरस्वती शिशु मंदिर में प्राथमिक विभाग का अभिभावक सम्मेलन संपन्न, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर।

    26/10/2026

    बसना: पाटनदादर में 18 वर्षों से शरद पूर्णिमा महोत्सव की परंपरा, जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान हुए शामिल।

    26/10/2026

    बसना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गढ़फुलझर में 50 लाख के सर्वमंगल भवन का किया लोकार्पण, रामचंडी मंदिर में डोम निर्माण की घोषणा भी की।

    25/10/2026

    बसना: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज गढ़फुलझर में, रामचंडी दिवस समारोह में होंगे शामिल।

    24/10/2026

    बसना: माँ रामचंडी का आशीर्वाद समस्त समाज और क्षेत्रवासियों पर बना रहे : मोक्ष कुमार प्रधान।

    24/10/2026

    बसना: गौ माता की सेवा और रक्षा के लिए कमलेश डड़सेना को सम्मानित किया गया।

    24/10/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: सरस्वती शिशु मंदिर में प्राथमिक विभाग का अभिभावक सम्मेलन संपन्न, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: पाटनदादर में 18 वर्षों से शरद पूर्णिमा महोत्सव की परंपरा, जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान हुए शामिल।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गढ़फुलझर में 50 लाख के सर्वमंगल भवन का किया लोकार्पण, रामचंडी मंदिर में डोम निर्माण की घोषणा भी की।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: NH-53 में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, दो युवतियों की मौत।

    24/10/2026

    बसना: जमड़ी में गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक डॉ. श्री संपत अग्रवाल।

    03/10/2026

    बसना: सरस्वती शिशु मंदिर बसना में चतुर्थ आचार्य विकास वर्ग संपन्न।

    28/09/2026

    रायगढ़: ट्रक के पास सो रहे व्यक्ति की हत्या का खुलासा, लूट के इरादे से वारदात; युवक सहित 4 नाबालिग पकड़े गए।

    26/10/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.