Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: शिक्षक दिवस पर गूंजा संदेश – शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण भी जरूरी।

    08/09/2026

    बसना: गढ़पटनी में नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान में बच्चों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प।

    08/09/2026

    बसना: सांकरा बाजार के पास खड़ी बाइक चोरी, अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस।

    07/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 8
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»रायगढ़»रायगढ़: एनएच-53 पर युवक से लूटपाट का खुलासा, नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।
    रायगढ़

    रायगढ़: एनएच-53 पर युवक से लूटपाट का खुलासा, नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad13/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    युवक से लूटपाट
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    रायगढ़। पुसौर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 (एनएच-53) पर युवक से मारपीट कर मोबाइल, नकदी और दस्तावेज लूटने वाले तीन आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर जब्त कर ली है।

    पुसौर पुलिस ने युवक से लूटा गया मोबाइल, नकदी, एटीएम कार्ड व दस्तावेज बरामद किए, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त।

    पुलिस के अनुसार ग्राम तेतला निवासी कमल प्रसाद जांगड़े ने 11 जुलाई 2026 को थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई की रात रायगढ़ से घर लौटते समय लोहरसिंह पेट्रोल पंप के आगे मां मंगला नर्सिंग कॉलेज के पास एनएच-53 पर बिना नंबर की नीले रंग की स्कूटी में सवार तीन युवक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

    सड़क पर गिरने के बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और बैग व पर्स में रखे ₹2,500 नगद, रियलमी पी2 प्रो मोबाइल, चार एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी लूटकर युवक फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना पुसौर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने चाणक्य शर्मा उर्फ दिलीप शर्मा (33 वर्ष), चन्द्रभानू साव (26 वर्ष) और एक 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने लूट की वारदात स्वीकार कर ली।

    पुलिस ने बताया कि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में मुखबिर तंत्र को और मजबूत किया जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर नायक, प्रधान आरक्षक बसंत पाण्डेय और आरक्षक कमलेश निराला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    रायगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार।

    13/07/2026

    रायगढ़: धरमजयगढ़ में काट-पत्ती जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार।

    13/07/2026

    रायगढ़: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।

    22/06/2026

    रायगढ़: जली हुई महिला की लाश का 72 घंटे में खुलासा, प्रेमी निकला हत्यारा।

    22/06/2026

    रायगढ़: नाबालिग बालिका के फोटो-वीडियो Instagram पर शेयर करने वाला बाल अपचारी पकड़ा गया।

    22/06/2026

    रायगढ़: 52 किलो गांजा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, महिला सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार।

    21/06/2026
    टॉप पोस्ट
    रायगढ़

    रायगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    रायगढ़

    रायगढ़: धरमजयगढ़ में काट-पत्ती जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    रायगढ़

    रायगढ़: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    भगतदेवरी: राष्ट्रीय सेवा योजना(1) का सात दिवसीय शिविर ग्राम जामजुड़ा में संपन्न हुआ।

    30/12/2025

    बसना: शिक्षक दिवस पर गूंजा संदेश – शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण भी जरूरी।

    08/09/2026

    बसना: गढ़पटनी में नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान में बच्चों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प।

    08/09/2026

    बसना: सांकरा बाजार के पास खड़ी बाइक चोरी, अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस।

    07/09/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.