Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना(जीतयादव)।राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) रायपुर में कक्षा सातवीं की नवीन विज्ञान पाठ्यपुस्तक “जिज्ञासा” पर आधारित पांच दिवसीय सेवाकालीन आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनईपी-2020) पर केंद्रित इस प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से चयनित विज्ञान शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को गतिविधि, प्रयोग और नवाचारी तरीकों से पढ़ाने के लिए तैयार करना था। SCERT में एनईपी 2020 पर केंद्रित प्रशिक्षण में महासमुंद जिले के चार शिक्षकों ने सीखे नवाचारी शिक्षण तरीके। महासमुंद जिले से डाइट महासमुंद की व्याख्याता दुर्गा सिन्हा के नेतृत्व में राधेश्याम साहू, प्रेमचंद साव और…
महासमुंद(जीतयादव)। बोरियाझर मोड़ के पास नेशनल हाईवे 353 पर शनिवार शाम दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दोनों बाइकों पर सवार एक-एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए पहुंचे। बोरियाझर मोड़ के पास नेशनल हाईवे 353 पर हुआ दो बाइकों में भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनांदगांव निवासी नासिर हुसैन (40) और रॉबिन सायमन (20) अपनी…
महासमुंद(जीतयादव)। ग्राम खट्टी के जंगल में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक युवक का क्षत-विक्षत शव पेड़ के नीचे पड़ा देखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव की हालत इतनी खराब थी कि चेहरे से पहचान करना मुश्किल हो गया था। बाद में गोदना और कपड़ों के आधार पर परिजनों ने युवक की पहचान की। खैराभांठा निवासी युवक प्रकाश पटेल का सिर पत्थर से कुचला, गले पर चाकू से वार; पुलिस जांच में जुटी। मृतक की पहचान प्रकाश पटेल (22) निवासी ग्राम खैराभांठा (गायत्री मंदिर के…
बसना(जीतयादव)। भंवरपुर के इंदिरा कालोनी में बीते दिनों भक्तिमय वातावरण में दो दिवसीय अष्टप्रहरी नाम यज्ञ संकीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत इस कार्यक्रम का शुभारंभ 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मध्यान्ह संकीर्तन नाम उच्चारण के साथ हुआ और पूर्णाहुति के बाद महाप्रसाद वितरण के साथ इसका समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना रहा। दो दिवसीय अष्टप्रहरी नाम यज्ञ आयोजन में विभिन्न संकीर्तन मंडलियों ने किया अखंड संकीर्तन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल। इस दो दिवसीय अष्टप्रहरी नाम यज्ञ संकीर्तन के बैठकी कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती…
महासमुंद(जीतयादव)। तुमगांव थाना क्षेत्र में हुई साइबर ठगी के एक बड़े मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने झारखंड राज्य के जामताड़ा और देवघर जिले से जुड़े ऑनलाइन ठगी गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपियों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से 2 लाख 49 हजार 988 रुपये की ऑनलाइन ठगी की थी। गूगल से कस्टमर केयर नंबर खोजने पर हुई 2.49 लाख की साइबर ठगी, पुलिस ने मोबाइल-लैपटॉप समेत 2.88 लाख की संपत्ति जब्त की। मामले में प्रार्थी दिनेश कुमार ठाकुर निवासी बिजरापाली, थाना तेंदुकोना ने 4 जनवरी 2026 को शिकायत…
बसना(जीतयादव)।चनाट क्षेत्र में सोमवार को अचानक मौसम बदलने से हुई ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। दोपहर बाद तेज़ हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई और कुछ ही देर में बारिश के साथ ओले गिरने लगे। स्थानीय लोगों ने इसे “बर्फ़ जैसी बारिश” बताया। अचानक हुई इस ओलावृष्टि से क्षेत्र में कुछ समय के लिए जनजीवन भी प्रभावित रहा। तेज़ हवा और बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, कई जगह गेहूं व सब्ज़ियों की फसल प्रभावित होने की संभावना। मौसम में आए इस बदलाव के कारण किसानों को अपनी फसलों को लेकर चिंता सताने लगी है। क्षेत्र में खड़ी…
पिरदा(जीतयादव)।भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के स्थापना दिवस के पूर्व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम जोगीदादर के श्री राम मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। भाजपा पिरदा मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया तथा लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के…
रायगढ़(जीतयादव)। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। साइबर थाना और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने इस मामले में मुख्य आरोपी सुखदेव चौहान को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी शिव नागवंशी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाले 9 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कुल 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है। चोरी की बाइक खरीदने वाले 9 आरोपी भी दबोचे; करीब 15 लाख की संपत्ति जब्त। यह…
पिरदा(जीतयादव)।महासमुंद क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी से पिरदा मंडल के भाजपा पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर मंडल की लंबित मांग पूरी किए जाने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की। सांसद से मिलकर किया धन्यवाद, भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश कश्यप व किसान मोर्चा अध्यक्ष निलमणी बारिक भी रहे मौजूद। भेंट के दौरान पिरदा मंडल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद के प्रयासों से क्षेत्र की महत्वपूर्ण मांग पूरी होने से स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलेगा। कार्यकर्ताओं ने इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित…
बसना(जीतयादव)। भारतीय जनता पार्टी मंडल भंवरपुर की विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी भाजपा स्थापना दिवस और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को धूमधाम से मनाने की रूपरेखा तैयार की गई।बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की।साथ ही बूथ स्तर तक सेवा कार्य और जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया। भाजपा मंडल की बैठक में स्थापना दिवस और अंबेडकर जयंती को धूमधाम से मनाने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की शुरुआत भाजपा मंडल अध्यक्ष डेविड चौधरी ने प्रस्तावना के साथ की। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी का…