बसना(जीतयादव)। ग्राम जमड़ी में रथ यात्रा महोत्सव धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बसना विधायक डॉ. श्री संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ रथ यात्रा महोत्सव में सहभागिता की और गांव में होने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया भूमिपूजन, ग्रामीणों ने जमड़ी से बसना तहसील तक सड़क निर्माण को लेकर सौंपा ज्ञापन।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार विकास की प्राथमिकता है। बेहतर सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जमड़ी से बसना तहसील तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण से आसपास के गांवों के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। विधायक ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

रथ यात्रा महोत्सव में गांव के लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान गांव के गोटिया श्री तेजसिंह पटेल, श्री विजय पटेल, श्री सुकुल दास पटेल, श्री रेशम लाल बारमते, त्रिलोचन डडसेना सहित ग्राम पंचायत कुड़ेकेल के सरपंच श्री भरत लाल डडसेना मौजूद रहे।धार्मिक आयोजन के साथ विकास कार्य से जुड़े कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने सीसी रोड निर्माण की पहल का स्वागत किया और जमड़ी से बसना तहसील तक सड़क निर्माण की मांग को भी प्रमुखता से उठाया।
विधायक डॉ. श्री संपत अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, आवागमन और अन्य जनसुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही।कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और विकास की उम्मीदों के बीच संपन्न हुआ।



