बसना। साल्हेतराई स्थित एक फार्म हाउस में 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना पर बसना पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए।
साल्हेतराई में काट पत्ती का खेल पकड़ाया, ₹8,500 नकद समेत 4 मोबाइल और 4 बाइक जब्त।
पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि साल्हेतराई स्थित सुर्यकांत मिश्रा के फार्म हाउस में कुछ लोग एकत्र होकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने फार्म हाउस की घेराबंदी कर दबिश दी।
मौके से मोहम्मद सकील, जुनेद खान और जितेन्द्र साहु को पकड़ा गया। वहीं सुर्यकांत मिश्रा और मनीष गुप्ता मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस ने जुआ फड़ से 8,500 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, चार मोबाइल और चार मोटरसाइकिल जब्त की हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 2 लाख 8 हजार 500 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं बीएनएस की धारा 112(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


