Author: Ashok Nishad

महासमुंद(जीतयादव)।छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा जिला महासमुंद के विभिन्न विकासखंडों में नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा किए जाने पर जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। किसान कांग्रेस की भूमिका को बताया और भी महत्वपूर्ण इस अवसर पर मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि किसान कांग्रेस हमेशा से किसानों की आवाज़ बनकर उनके हक़ और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। संगठन द्वारा जिन साथियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान 20 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 तक जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में संचालित किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त, पेट्रोलिंग एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। महासमुंद पुलिस द्वारा महुआ लाहन नष्ट, शराब बनाने के उपकरण भी किए गए जब्त। अभियान के दौरान पुलिस ने जिलेभर में कुल 35 प्रकरणों में 40 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई…

Read More

पिरदा।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी/इंग्लिश माध्यम विद्यालय पिरदा में प्राचार्य श्री तरूण पटेल के निर्देशानुसार वार्षिक शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्राथमिक, मिडिल एवं हाईस्कूल स्तर के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गई हैं, जिसमें छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। पीटीआई श्री खीरसागर कैवर्त्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रीड़ा प्रतियोगिता प्राथमिक वर्ग में 50 मीटर दौड़, रिले रेस, मेंढक कूद, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ एवं बोरा दौड़ आयोजित की गई। वहीं मिडिल स्कूल स्तर पर 100 मीटर दौड़, रिले रेस तथा बालिका वर्ग के लिए लोटा दौड़ एवं संखली प्रतियोगिता कराई…

Read More

बसना(जीतयादव)।यादव समाज के गौरव, बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं यादव समाज बसना तहसील अध्यक्ष आदरणीय श्री नरेंद्र यादव जी के जन्मदिन के अवसर पर बसना सहित आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास का वातावरण रहा। इस अवसर पर यादव समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान समाजबंधुओं एवं शुभचिंतकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर, मिठाइयाँ बांटकर तथा आत्मीयता के साथ श्री यादव के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर जनसेवा की कामना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समाज के वरिष्ठजनों एवं वक्ताओं ने अपने…

Read More

महासमुंद। जिलेभर के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने महंगाई भत्ता समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले महासमुंद के लोहिया चौक में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल हुए। चरणबद्ध आंदोलन के तहत किया गया प्रदर्शन कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक एवं प्रवक्ता सिराज बक्श ने बताया कि राज्यभर में “मोदी की गारंटी लागू करो” अभियान के तहत कर्मचारी अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे…

Read More

बसना।बसना नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर  विद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा में शिक्षण-प्रशिक्षण विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य विकास वर्ग में मां भारती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस प्रशिक्षण में 54 आचार्य एवं दीदियों ने सहभागिता कर प्रशिक्षण का लाभ लिया। सरस्वती शिशु मंदिर बसना में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित प्रशिक्षण सत्र में वरिष्ठ आचार्य श्री अभिमन्यु दास ने ब्रह्मनाद करने की विधि को विस्तार से समझाते हुए बताया कि प्रथम नाद को 75 प्रतिशत से 25 प्रतिशत, द्वितीय नाद को 50 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तथा…

Read More

राजिम। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव सायुंजस्य स्वामी अनुराज जयंती अमृत आनंद महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन 18 एवं 19 जनवरी 2026 को किया जा रहा है। यह दो दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव श्रीं चंकेश्वरी शक्तिपीठ एवं हरिहर महादेव प्रांगण, गुरुधाम ग्राम तरीघाट (राजिम), जिला गरियाबंद, छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा। पूज्यपाद सद्गुरुदेव डॉ. आनंद मतावले जी के सान्निध्य में होगा शिव सायुंजस्य स्वामी अनुराज जयंती का  आयोजन इस पावन अवसर पर पूज्यपाद सद्गुरुदेव डॉ. आनंद मतावले जी के सान्निध्य में विविध आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। आयोजन के अंतर्गत गुरु पादुका पूजा, विशेष अर्चना, साधनात्मक मार्गदर्शन, इच्छुक साधकों को…

Read More

बसना(जीतयादव)।जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार अब लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरगुजा एवं जशपुर जिले में जनता के मुद्दों को उठाने वाली एक यूट्यूबर बहन आकांक्षा टोप्पो को डराने-धमकाने का प्रयास किया गया, जो बेहद निंदनीय और लोकतंत्र के खिलाफ है। भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों से ध्यान भटका रही है। मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि बिना किसी निष्पक्ष जांच के मंत्री एवं विधायक द्वारा कानून…

Read More

भगतदेवरी। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई फुलझर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगत देवरी द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ 21 दिसंबर 2025 को ग्राम मुक्ति डीपा (जाम जुड़ा) में किया गया। यह शिविर नशा मुक्त समाज के लिए युवा थीम पर आधारित है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास, स्वच्छता, नशा मुक्ति, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम मुक्ति डीपा के समस्त ग्रामीणजनों के सहयोग से किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, विद्यालय के शिक्षकों, स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों की सक्रिय एवं पूर्ण सहभागिता रही। शिविर का उद्घाटन ग्राम पंचायत मुक्ति…

Read More

पिथौरा(जीतयादव)।जिले के मेमरा मंडल अंतर्गत ग्राम बल्दीडीह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व में “हिन्दू–हिन्दू भाई–भाई” के संदेश के साथ भव्य हिन्दू सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति की रक्षा, सामाजिक समरसता एवं हिन्दू समाज की एकता को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। गरिमामयी अतिथियों की उपस्थिति सम्मेलन का संचालन मंच संचालक श्री कमलेश डडसेना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री कृष्ण कुमार शर्मा जी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती गंगा देवी ठाकुर (कौड़िया…

Read More