Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: बिलखंड में मिनी जियो टावर के बावजूद नेटवर्क की समस्या, ग्रामीण और छात्र परेशान।

    01/08/2026

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाकों में बढ़ेगी डिजिटल कनेक्टिविटी, 2305 मोबाइल टावर लगाने की तैयारी।

    01/08/2026

    बसना: जिला पंचायत महासमुंद में जनहित के मुद्दे गूंजे, मोक्ष कुमार प्रधान ने शिक्षा और कृषि विभाग पर उठाए सवाल।

    01/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: आयरन स्पंज की अवैध तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार।
    बसना

    बसना: आयरन स्पंज की अवैध तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad28/02/2026Updated:28/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    आयरन iron spocge chori truck
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)। बसना पुलिस को आयरन स्पंज की चोरी, अवैध परिवहन और खपाने के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों में लदे कुल 68.755 मीट्रिक टन अवैध स्पंज आयरन जब्त किया है। जब्त सामग्री और वाहनों की कुल कीमत करीब 42 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    logo

    विषय सूची

    Toggle
    • दो ट्रकों सहित आयरन स्पंज की 42 लाख की संपत्ति जब्त, फर्जी दस्तावेजों से वैध दिखाने की रची जा रही थी साजिश।
    • जब्त संपत्ति का विवरण
    दो ट्रकों सहित आयरन स्पंज की 42 लाख की संपत्ति जब्त, फर्जी दस्तावेजों से वैध दिखाने की रची जा रही थी साजिश।

    पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक क्रमांक CG 04 JC 4585 और CG 07 AV 5290 से संदिग्ध रूप से स्पंज आयरन ओडिशा से रायपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना बसना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। दोनों ट्रकों को रोककर तलाशी लेने पर उनमें स्पंज आयरन लदा मिला।

    आयरन truck11

    पूछताछ में ट्रक चालकों सोनूलाल मोंगरे (निवासी लांती, थाना सिंघोड़ा, जिला महासमुंद) और रामेश्वर मानिकपुरी (निवासी वार्ड नं. 2, सरायपाली, जिला महासमुंद) ने बिल प्रस्तुत करते हुए बताया कि माल रायगढ़-पुसौर स्थित एक फर्म से उरला, रायपुर ले जाया जा रहा है। लेकिन दस्तावेजों और माल की जानकारी में भिन्नता मिलने पर पुलिस को संदेह हुआ।

    logo

    तकनीकी जांच में सामने आया कि स्पंज आयरन को ओडिशा के बरगढ़ जिले के लोहराचट्टी से रंजित सिंह द्वारा अपने गोदाम से लोड कराया गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि रंजित सिंह हाईवे पर स्पंज आयरन ले जा रहे ट्रक चालकों को लालच देकर उनसे कम कीमत में थोड़ा-थोड़ा लोहा खरीदता था और उसे अपने गोदाम में अवैध रूप से जमा करता था। बाद में फर्जी व कूटरचित दस्तावेज बनाकर उसी माल को वैध दिखाकर रायपुर उरला में बेचने की साजिश रचता था।

    logo

    पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

    जब्त संपत्ति का विवरण
    • ट्रक CG 04 JC 4585 सहित 37.730 मीट्रिक टन स्पंज आयरन (कीमत लगभग 12 लाख रुपये) व ट्रक की कीमत 10 लाख रुपये।

    • ट्रक CG 07 AV 5290 सहित 31.025 मीट्रिक टन स्पंज आयरन (कीमत लगभग 10 लाख रुपये) व ट्रक की कीमत 10 लाख रुपये।

    संपूर्ण कार्रवाई थाना बसना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: बिलखंड में मिनी जियो टावर के बावजूद नेटवर्क की समस्या, ग्रामीण और छात्र परेशान।

    01/08/2026

    बसना: विश्व भारती मारुति शोरूम में नई ब्रेजा का भव्य लॉन्च, जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने किया शुभारंभ।

    31/07/2026

    बसना: भंवरपुर में 1 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर।

    31/07/2026

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में गुरु पूर्णिमा के साथ बाल संसद का गठन किया गया।

    30/07/2026

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में नई स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया।

    30/07/2026

    बसना: शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा में जनभागीदारी समिति की बैठक संम्पन्न, विकास से जुड़े कई प्रस्ताव मंजूर।

    29/07/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: बिलखंड में मिनी जियो टावर के बावजूद नेटवर्क की समस्या, ग्रामीण और छात्र परेशान।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: विश्व भारती मारुति शोरूम में नई ब्रेजा का भव्य लॉन्च, जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने किया शुभारंभ।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: भंवरपुर में 1 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: बिलखंड में मिनी जियो टावर के बावजूद नेटवर्क की समस्या, ग्रामीण और छात्र परेशान।

    01/08/2026

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाकों में बढ़ेगी डिजिटल कनेक्टिविटी, 2305 मोबाइल टावर लगाने की तैयारी।

    01/08/2026

    बसना: जिला पंचायत महासमुंद में जनहित के मुद्दे गूंजे, मोक्ष कुमार प्रधान ने शिक्षा और कृषि विभाग पर उठाए सवाल।

    01/08/2026

    सरायपाली: विकासखंड स्तरीय व्यायाम शिक्षकों की बैठक में खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन पर बनी रणनीति।

    01/08/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.