Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
महासमुंद(जीतयादव)।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने देशवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक देश की आत्मा रही है। कांग्रेस स्थापना दिवस पर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान का संदेश मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि आज़ादी के बाद देश को मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाने का जो सपना देखा गया था, उसे साकार करने में कांग्रेस की ऐतिहासिक…
महासमुंद(जीतयादव)।केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड द्वारा आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस लॉन टेनिस (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 16 से 22 दिसंबर 2025 तक सचिवालय जिमखाना, सेक्टर-21 गांधीनगर (गुजरात) में किया गया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस लॉन टेनिस टीम इवेंट में छत्तीसगढ़ ने हासिल किया स्वर्ण पदक इस उपलब्धि में महासमुंद जिले की मुक्ता साहू एवं पाखी भट्ट, साथ ही अंजनी साहू एवं अंजली बरमाल का अहम योगदान रहा। छत्तीसगढ़ टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाते…
बसना।नगर पंचायत बसना क्षेत्र में वरिष्ठ पार्षद का जन्मदिवस सादगीपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा, विधायक प्रतिनिधि निर्मलदास, पार्षद आशीष, युवा पार्षद मनोज गहेरवाल, शिव नायक, संगीता नायक तथा भाजपा युवा नेता उमेश नायक उपस्थित रहे। इसके अलावा नगर पंचायत के राजस्व निरीक्षक दीपक यदु, कंप्यूटर ऑपरेटर मोनू बाजरा सहित नगर पंचायत के कर्मचारी एवं वार्डवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने…
सरायपाली(जीतयादव)।जेएमसी बलौदा के तत्वावधान में बलौदा में चार दिवसीय अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में क्षेत्र की कुल 32 टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। बलौदा में चार दिवसीय अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बलौदा एवं कलेंडा टीम के मध्य खेला गया। फाइनल मैच में कलेंडा टीम द्वारा दिए गए 100 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बलौदा टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और मात्र 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर…
महासमुंद(जीतयादव)।जिले में राइस मिलों से धान के अवैध भंडारण, परिवहन एवं स्टॉक में अनियमितताओं के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले में तीन अलग-अलग प्रकरणों में बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में धान एवं चावल जब्त किया गया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार तथा सरायपाली एसडीएम अनुपमा आनंद के मार्गदर्शन में तहसीलदार श्रीधर पंडा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा श्री साईं राइस मिल, सरायपाली में भौतिक स्टॉक सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान मिल में दर्ज स्टॉक के अनुसार गंभीर कमी पाए जाने पर जब्ती की…
महासमुंद(जीतयादव)।खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 का आयोजन 23 से 25 दिसंबर 2025 तक बिलासपुर में किया गया। इस महोत्सव में महासमुंद जिले के युवा कलाकारों ने विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। 12 विधाओं में दिखी जिले के कलाकारों की प्रतिभा राज्य स्तरीय मंच पर महासमुंद जिले के कलाकारों ने लोकनृत्य, पंथी नृत्य, सुआ नृत्य, लोकगीत, वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, नवाचार (साइंस मेला), एकांकी नाटक, पारंपरिक वेशभूषा एवं रॉक बैंड सहित कुल 12 विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महासमुंद को मिली…
महासमुंद(जीत यादव)।प्रदेश के किसान आज गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। धान खरीदी की लिमिट तय किए जाने, खरीदी की समय-सीमा, टोकन व्यवस्था में खामियों तथा खरीदी केंद्रों पर फैली अव्यवस्था के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त बातें जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने कही। किसान की धान खरीदी की लिमिट और टोकन व्यवस्था से बढ़ी परेशानी मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि सरकार द्वारा बनाई गई वर्तमान धान खरीदी व्यवस्था किसानों के हितों के अनुरूप नहीं है। टोकन मिलने में देरी, केंद्रों पर घंटों लाइन में…
बसना(जीतयादव)। बसना नगर में सिख समाज द्वारा मानवता, सेवा और भाईचारे की भावना को साकार करते हुए सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साहिबजादों एवं माता गुजरी जी के शहादत दिवस के पावन अवसर पर नगर के मुख्य चौक में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कड़ाके की ठंड को देखते हुए राहगीरों को गर्म दूध वितरित किया गया। सिख समाज की पहल की सराहना नगर पंचायत उपाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति सिख समाज के सदस्यों ने बताया कि यह सेवा कार्यक्रम भाई मोतीराम मेहरा जी के महान बलिदान की स्मृति में आयोजित किया गया। इतिहास के अनुसार मुगल शासन के…
सराईपाली(जीतयादव)। ग्राम बलौदा में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती को अटल शताब्दी जयंती वर्ष के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा के साथ कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्तर सिंह नायक, मंडल अध्यक्ष नीलांबर तांडी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप साहू सहित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं अटल जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। अटल शताब्दी जयंती पर जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि…
बसना(जीतयादव)। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की ब्लॉक इकाई बसना का गठन जनपद पंचायत सभागार में आयोजित एक विशेष बैठक में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से श्री शरण दास को ब्लॉक अध्यक्ष तथा श्री रूपसिंह सिंदार को सचिव पद के लिए मनोनीत किया गया। सभी उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने एक स्वर में प्रस्ताव का समर्थन किया। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की आगामी 29–31 को प्रस्तावित आंदोलन पर भी हुई चर्चा बैठक में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक श्री पुरुषोत्तम छत्तीसगढ़िया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन की रीति-नीति, उद्देश्य तथा आगामी दिनों में प्रस्तावित आंदोलन को लेकर विस्तृत जानकारी दी।…