Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: पांच गांवों के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे मोक्ष कुमार प्रधान, माता रानी का लिया आशीर्वाद।

    15/10/2026

    महासमुंद: प्रवासी श्रमिकों के अधिकारों को लेकर महासमुंद प्रशासन सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई।

    15/10/2026

    बसना: अरेकेल स्कूल में लर्निंग आउटकम्स की समीक्षा, प्रयास और NMMS परीक्षा की तैयारी पर जोर।

    15/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: बसना क्षेत्र की सड़क की हालत खस्ता, साइड सोल्डर धंसने से हादसों का बढ़ा खतरा।
    बसना

    बसना: बसना क्षेत्र की सड़क की हालत खस्ता, साइड सोल्डर धंसने से हादसों का बढ़ा खतरा।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad28/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    सड़क की हालत खस्ता image11 (1)
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(रूपानंद साव)। बसना शहर से गांवों को जोड़ने वाली लोक निर्माण विभाग एवं प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बनी कई सड़कों की हालत इन दिनों खराब हो चुकी है। परसकोल चौक से बरोली-आमापाली-कुदारीबाहरा मार्ग तथा गढ़फूलझर से सालहेझरिया (ओडिशा) पहुंच मार्ग पर साइड सोल्डर उखड़ जाने और सड़क किनारे धंसाव होने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।image22

    विषय सूची

    Toggle
    • सड़क पर धंसा साइड सोल्डर, परसकोल–बरोली व गढ़फूलझर मार्ग पर बढ़ा हादसों का खतरा।
    • ट्रक-ट्रैक्टर को साइड देते समय दुपहिया चालक खेतों में गिर रहे, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग उठाई।
    सड़क पर धंसा साइड सोल्डर, परसकोल–बरोली व गढ़फूलझर मार्ग पर बढ़ा हादसों का खतरा।

    ग्रामीणों के अनुसार डामर सड़क के किनारे बने मुरुम सोल्डर कई जगहों पर नीचे बैठ चुके हैं। इसके अलावा सड़क किनारे उगी कंटीली झाड़ियां और घास सर्विस रोड को ढंक रही हैं। ऐसे में आमने-सामने से आ रहे बड़े वाहनों को साइड देते समय दुपहिया चालक संतुलन खोकर खेतों की ओर गिर रहे हैं।

    logo
    ट्रक-ट्रैक्टर को साइड देते समय दुपहिया चालक खेतों में गिर रहे, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग उठाई।

    बताया जा रहा है कि पीछे से आ रहे ट्रक या ट्रैक्टर तेज हॉर्न बजाकर साइड मांगते हैं, लेकिन सड़क किनारे धंसे हिस्से के कारण बाइक सवार जैसे ही किनारे उतरते हैं, वे फिसलकर गिर जाते हैं। रात के समय अंधेरे में कटाव दिखाई नहीं देने से छोटे-मोटे हादसे रोजाना हो रहे हैं। इससे दुपहिया चालकों में हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है।

    logo

    इसी तरह मेदनीपुर से कपसाखुटा मार्ग के बीच बनी पुलिया के दोनों सिरों पर डामर धंस गया है। पुलिया का हिस्सा सड़क से लगभग एक फीट ऊपर उभर आया है, जिससे वाहन चालक असंतुलित होकर गिर रहे हैं। कई दोपहिया वाहन चालक और पीछे बैठी महिलाएं व बुजुर्ग घायल हो चुके हैं।

    ग्रामीणों ने यह भी बताया कि खेतों में सिंचाई के लिए पाइप डालने हेतु कुछ स्थानों पर आर-पार काट दिया गया है, जिससे वाहनों के बेयरिंग और पट्टे टूटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। छात्र-छात्राओं की साइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं।

    logo

    बसना-पतरडीह-बरगांव-गनेकेरा-बारडोली रोड, कुरचुड़ी-जेवरा रोड तथा हाडापथरा-कुदारीबाहरा मार्ग विशेष रूप से प्रभावित बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से संबंधित विभाग से शीघ्र मरम्मत और सुरक्षा उपाय करने की मांग की है, ताकि संभावित बड़े हादसों को रोका जा सके।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: पांच गांवों के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे मोक्ष कुमार प्रधान, माता रानी का लिया आशीर्वाद।

    15/10/2026

    बसना: अरेकेल स्कूल में लर्निंग आउटकम्स की समीक्षा, प्रयास और NMMS परीक्षा की तैयारी पर जोर।

    15/10/2026

    बसना: सांकरा में गौ तस्करी की सूचना पर गौ सेवकों की कार्रवाई, 12 मवेशियों को सुरक्षित कराया।

    14/10/2026

    बसना: साल्हेझरिया टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचे मोक्ष कुमार प्रधान, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह।

    13/10/2026

    बसना: सिंघनपुर में संस्कार साहित्य मंच की काव्य गोष्ठी, कवियों ने रचनाओं से दिया सामाजिक चेतना का संदेश।

    12/10/2026

    बसना: भतकुंदा वनदुर्गा माता मंदिर में मोक्ष कुमार प्रधान ने जोत जलाकर की नवरात्रि पूजा की शुरुआत।

    12/10/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: पांच गांवों के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे मोक्ष कुमार प्रधान, माता रानी का लिया आशीर्वाद।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: अरेकेल स्कूल में लर्निंग आउटकम्स की समीक्षा, प्रयास और NMMS परीक्षा की तैयारी पर जोर।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: सांकरा में गौ तस्करी की सूचना पर गौ सेवकों की कार्रवाई, 12 मवेशियों को सुरक्षित कराया।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: पांच गांवों के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे मोक्ष कुमार प्रधान, माता रानी का लिया आशीर्वाद।

    15/10/2026

    महासमुंद: प्रवासी श्रमिकों के अधिकारों को लेकर महासमुंद प्रशासन सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई।

    15/10/2026

    बसना: अरेकेल स्कूल में लर्निंग आउटकम्स की समीक्षा, प्रयास और NMMS परीक्षा की तैयारी पर जोर।

    15/10/2026

    महासमुंद: मां कन्हाई परमेश्वरी मंदिर में आज रास गरबा, महाआरती और प्रसादी का होगा आयोजन।

    15/10/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.