Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
महासमुंद(जीतयादव)।थाना सिटी कोतवाली महासमुंद क्षेत्र में सोना-चांदी चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को महासमुंद पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को बिहार राज्य के सबौर थाना क्षेत्र, जिला भागलपुर से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर महासमुंद लाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 23 दिसंबर 2025 को सुबह लगभग 11:30 बजे थाना महासमुंद क्षेत्र में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा महिला से ठगी की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने प्रार्थिया श्रीमती सरिता चंद्राकर से पहले पीतल की बाल्टी साफ कर दिखाकर उसका विश्वास जीता। इसके बाद सोना-चांदी के…
महासमुंद(जीतयादव)। जिले में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) एवं जिला पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विगत 15 दिनों के भीतर ANTF महासमुंद द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 अलग-अलग प्रकरणों में कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 113 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 47 लाख 15 हजार रुपये है, जब्त किया गया है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त 7 वाहन भी जप्त किए गए हैं। ANTF द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक…
महासमुंद(जीतयादव)।खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, सुचारू एवं नियमसम्मत बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा जिले में लगातार निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री लंगेह ने सरायपाली क्षेत्र अंतर्गत ओडिशा राज्य की सीमा से लगे सिरपुर, रेहटीखोल एवं छिबरा स्थित अंतर्राज्यीय जांच चौकियों का औचक निरीक्षण किया। अवैध धान परिवहन व भंडारण पर रोक लगाने सीमावर्ती ओडिशा जांच चौकियों पर प्रशासन की सख्त निगरानी निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने धान परिवहन से संबंधित सभी अभिलेखों, ई-पास, ऑनलाइन एंट्री, वाहन जांच रजिस्टर एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं…
बसना। संकुल केंद्र बसना अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) में अध्दवार्षिक परीक्षा का शुभारंभ दिनांक 6 जनवरी 2026 को सुव्यवस्थित, अनुशासित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में किया गया। परीक्षा के सफल संचालन हेतु विद्यालय स्तर पर पूर्व से ही सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई थीं, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अध्दवार्षिक परीक्षा को लेकर विद्यालय में पूर्व तैयारियाँ, शांतिपूर्ण एवं अनुशासित माहौल में परीक्षा संपन्न परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर कक्षाओं को विधिवत परीक्षा कक्ष के रूप में तैयार किया गया। विद्यार्थियों को समय…
पिथौरा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” के अंतर्गत जिले के शासकीय हाई स्कूल साल्हेतराई में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत, सखी वन स्टॉप सेंटर की सुविधाओं की दी गई जानकारी इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि सखी वन स्टॉप सेंटर केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक अंब्रेला योजना है, जिसके अंतर्गत संकटग्रस्त महिलाओं…
बसना(जीतयादव)। भूकेल मंडल में 04 जनवरी को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन भव्य एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक चेतना का विस्तार, वैचारिक जागरूकता तथा संगठनात्मक एकता को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री विवेक दीक्षित, जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख, ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि हिंदू समाज की एकता, संस्कार और संगठन ही राष्ट्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने सामाजिक समरसता, संस्कृति संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। विराट हिंदू सम्मेलन के आयोजन में विवेक दीक्षित और क्षीरसागर पटेल ने किया मार्गदर्शन…
बसना(जीतयादव)।ग्राम झगरेनडीह निवासी राजेश प्रधान एवं चन्द्रमा प्रधान की सुपुत्री काशवी प्रधान का पावन अन्नप्राशन संस्कार पूरे विधि-विधान, धार्मिक परंपराओं एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह शुभ अवसर परिवारजनों एवं ग्रामवासियों के लिए अत्यंत भावुक और आनंददायक रहा। काशवी प्रधान के अन्नप्राशन संस्कार पर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने दी बालिका को शुभकामनाएं कार्यक्रम में मोक्ष कुमार प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बालिका काशवी को स्नेहपूर्वक गोद में लेकर अन्नप्राशन कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की मंगलकामनाएं कीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों के…
सरायपाली(जीतयादव)।तहसील सरायपाली अंतर्गत ग्राम चिवराकूटा में राजस्व विभाग की टीम ने अवैध धान परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए ओड़िशा से आ रहे दो पिकअप वाहनों को जब्त किया है। दोनों वाहनों में अवैध रूप से धान का परिवहन किया जा रहा था। राजस्व टीम द्वारा की गई जांच के दौरान वाहन चालकों से अवैध धान परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेजों की मांग की गई, लेकिन वे कोई भी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धान से लदे दोनों पिकअप वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया। अवैध धान से…
महासमुंद(जीतयादव)। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पुलिस महासमुंद द्वारा “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026” का भव्य शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की मंशा के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य “सड़क सुरक्षा से जीवन रक्षा” की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों ने दिखाई हेलमेट रैली को हरी झंडी कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर शहीद सहायक उप निरीक्षक स्व. विवेकानंद त्रिपाठी की पुत्री जागृति त्रिपाठी, शहीद आरक्षक स्व. प्रमोद पटेल की धर्मपत्नी श्रीमती…
बसना। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। इस फैसले से अदालत ने कहा है कि आरोपित को अनिश्चितकाल तक हिरासत में रखना व्यक्तिगत स्वतंत्रता के मूल अधिकार के खिलाफ हो सकता है, इसलिए जमानत देना आवश्यक है। चैतन्य बघेल प्रकरण में अदालत का बड़ा फैसला, भाजपा की साजिश नाकाम चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा 18 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप है कि वे राज्य में कथित शराब सिंडिकेट के माध्यम से प्राप्त प्राप्ति…