Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरायपाली: 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

    05/06/2026

    भाटापारा: रेलवे स्टेशनों पर पुलिस का आकस्मिक चेकिंग अभियान, यात्रियों में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।

    05/06/2026

    महासमुंद: सड़क पर उतरी किसान कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन।

    05/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 6
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»सरायपाली: ANTF और सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 किलो गांजा जब्त।
    बसना

    सरायपाली: ANTF और सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 किलो गांजा जब्त।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad28/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    ANTF ganja11
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार प्रहार करते हुए ANTF और थाना सिंघोड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 35 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत 17 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।ganja22

    ANTF ने एनएच-53 रेहटीखोल में नाकाबंदी कर पकड़ी गई कार; 29.80 लाख की संपत्ति जब्त।

    पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की वेरना एचएक्स कार (क्रमांक MP 07 ZZ 5221) ओडिशा की ओर से गांजा लेकर आ रही है। सूचना पर एनएच-53 स्थित रेहटीखोल में नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई।

    ANTF ganja11

    तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट के नीचे बने चेंबर से 35 किलो गांजा बरामद हुआ। वाहन में सवार चालक पंकज राठौर (22 वर्ष) और उसके साथी हेमंत सिंह तोमर (22 वर्ष), दोनों निवासी जिला मुरैना (मध्यप्रदेश), को मौके पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा को पदमपुर (ओडिशा) से मुरैना (मध्यप्रदेश) ले जा रहे थे।

    logo

    ANTF पुलिस ने गांजे के साथ परिवहन में प्रयुक्त कार (कीमत लगभग 12 लाख रुपये), दो मोबाइल फोन (कीमत 25 हजार रुपये) और 5 हजार रुपये नगद जब्त किए। कुल जब्त संपत्ति की कीमत 29 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है।आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(2)(सी) एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

    महासमुंद पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक 2718.141 किलोग्राम गांजा (कीमत 13 करोड़ 56 लाख 63 हजार रुपये) जब्त किया जा चुका है तथा 117 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 88 आरोपी छत्तीसगढ़ के बाहर के हैं। ANTF पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गांजा तस्करी के सोर्स प्वाइंट से लेकर डेस्टिनेशन प्वाइंट तक कार्रवाई जारी रहेगी। इस बड़ी सफलता से अंतरराज्यीय तस्करों में हड़कंप मच गया है।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब जब्त।

    04/06/2026

    बसना: सिंघनपुर समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ निराकरण, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ।

    04/06/2026

    बसना: नल-जल योजना में सेंध लगाने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की तत्परता से खुला चोरी का मामला।

    04/06/2026

    बसना: त्रिकोणीय प्रेम संबंध बना हत्या की वजह, पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई गुत्थी।

    04/06/2026

    बसना: अरेकेल के शिक्षक प्रेमचन्द साव ने iGOT कर्मयोगी में हासिल किया द्वितीय स्थान, जिले का बढ़ाया मान।

    04/06/2026

    बसना: कंचनपुर में अखंड रामायण पाठ का हुआ भव्य आयोजन, मोक्ष कुमार प्रधान हुए शामिल।

    03/06/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब जब्त।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: सिंघनपुर समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ निराकरण, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: नल-जल योजना में सेंध लगाने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की तत्परता से खुला चोरी का मामला।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: LPG गैस गबन मामले में बड़ा खुलासा, खाद्य अधिकारी निकला मास्टरमाइंड।

    10/05/2026

    सरायपाली: 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

    05/06/2026

    भाटापारा: रेलवे स्टेशनों पर पुलिस का आकस्मिक चेकिंग अभियान, यात्रियों में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।

    05/06/2026

    महासमुंद: सड़क पर उतरी किसान कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन।

    05/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.