Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
महासमुंद।जिले में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के काफिले में शामिल एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन कोडार के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक हेड कांस्टेबल को मामूली चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल सिरपुर में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के 1 जनवरी को प्रस्तावित दौरे…
महासमुंद। महासमुंद वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरदा का है, जहां शिकारियों ने जीआई तार में करंट प्रवाहित कर जंगली सुअर का शिकार किया। शिकार के बाद घर में मांस पकाने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जिला जेल भेज दिया गया। जिले में वन्य प्राणियों के अवैध शिकार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की छापेमारी महासमुंद वनमंडलाधिकारी मयंक पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को वन विभाग को मुखबिर…
पिथौरा(जीतयादव)। जिले में पहली बार आयोजित की जा रही पिथौरा फुटबॉल प्रीमियर लीग (पीएफएल) का शुभारंभ 29 दिसंबर को शहीद भगत सिंह खेल मैदान, पिथौरा में भव्य रूप से किया गया। तीन दिवसीय इस जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिले की स्थानीय फुटबॉल प्रतिभाओं को एक संगठित, प्रतिस्पर्धात्मक एवं गुणवत्तापूर्ण मंच प्रदान करना है। खेल गतिविधियों के लिए अपनी विशेष पहचान रखने वाले पिथौरा नगर में खेल जगत का एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ उद्घाटन उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद उपस्थित रहे,…
महासमुंद(जीतयादव)।जिले में अवैध धान परिवहन, खरीदी एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सघन निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार गठित संयुक्त टीम ने बागबाहरा विकासखंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 1100 कट्टा धान जब्त किया है। यह कार्रवाई बागबाहरा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती नमिता मारकोले के नेतृत्व में की गई। निरीक्षण के दौरान ग्राम टेमरी में अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए एक वाहन को पकड़ा गया। जांच में वाहन से 300 कट्टा धान बरामद किया गया, लेकिन संबंधित व्यक्ति…
सरायपाली(जीतयादव)।हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं राष्ट्रहित में सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन अत्यंत उत्साह, गरिमा और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। इन सम्मेलनों में समाजसेवी, संत समाज, धर्माचार्य, बुद्धिजीवी वर्ग, समाज प्रमुख, युवाशक्ति, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। हिंदू सम्मेलन विभिन्न मंडलों में आयोजन बलौदा मंडल के ग्राम टेमरी में 25 दिसंबर 2025 को आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि श्री आशीष गौरचरण मिश्र जी (कथा वाचक), मुख्य वक्ता श्री युधिष्ठिर साहू जी (माननीय सह खंड संघचालक) तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनिता…
पिथौरा(जीतयादव)। देवरी राज सोनाखान अंतर्गत ग्राम छतवन में गोंडी संस्कृति, परंपरा एवं धार्मिक आस्थाओं को संरक्षित और संजोने के उद्देश्य से ईशर गवरा महोत्सव का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। महोत्सव में गोंडी समाज की प्राचीन नेंग-जोंग परंपरा के अनुसार ईशर राजा बारात लेकर गवरा माता के घर बाजे-गाजे के साथ नाचते-गाते पहुंचे। पारंपरिक वेशभूषा में सजे महिला, पुरुष, युवक एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया। इसके पश्चात पंडा पूजारी तिरूमाल सुदर्शन सिंह ठाकुर द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। समाज के वरिष्ठ जन व पदाधिकारी रहे उपस्थित महोत्सव के मुख्य अतिथि…
महासमुंद(जीतयादव)।महासमुंद में भारतमाला परियोजना के वित्तीय लेनदेन को लेकर आयकर विभाग (I.D.) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शहर स्थित होंडा शोरूम के मालिक जसबीर सिंह बग्गा के मेघ बसंत कॉलोनी स्थित आवास पर आयकर विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की गई, जो समाचार लिखे जाने तक जारी बताई जा रही है। भारतमाला परियोजना से जुड़े होंडा शोरूम संचालक के आवास पर छापेमारी, दस्तावेज व बैंक खातों की गहन जांच जारी प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना के अंतर्गत हुए भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा वितरण से जुड़े कथित वित्तीय लेनदेन को लेकर की जा रही है। सूत्रों…
बसना(जीतयादव)। मंगल भवन, बसना में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचार आज भी देश को दे रहे हैं दिशा इस अवसर पर वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अटल जी ने…
सरायपाली(जीतयादव)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर सरायपाली क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सरायपाली विधायक चातुरी नंद के विधायक कार्यालय में क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। कांग्रेस स्थापना दिवस पर विधायक चातुरी नंद ने कार्यकर्ताओं को श्रीफल एवं शाल भेंट कर किया अभिनंदन कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के लिए लंबे समय से समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए विधायक चातुरी नंद ने कहा कि पार्टी के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले कार्यकर्ता साथियों का सम्मान…
बसना। बसना ब्लॉक के ग्राम छान्दनपुर में तीन माह की एक बच्ची की पोलियो एवं नियमित टीकाकरण के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत का मामला सामने आया है। घटना को लेकर परिजनों ने संबंधित स्वास्थ्य कर्मी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।परिजनों के अनुसार ग्राम छान्दनपुर निवासी वासुदेव यादव अपनी पत्नी संगीता के साथ 26 दिसंबर को अपनी तीन माह की बेटी शानवी को नियमित टीकाकरण के लिए अरेकेल उप स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए थे। टीकाकरण के बाद बिगड़ी हालत छान्दनपुर गांव की घटना परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मी पर लगाया लापरवाही का आरोप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ महिला स्वास्थ्य…