Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: रसोड़ा में बीच सड़क शिव शक्ति आइसक्रीम वाहन खड़ा कर ग्रामीणों से विवाद।

    07/05/2026

    बसना: 10 कार्यक्रमों में पहुंचे कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान, गांव-गांव जाकर लोगों से किया संवाद।

    07/05/2026

    बसना: जनगणना(census) 2027 के तहत घर-घर पहुंचकर किया जा रहा मकान सूचीकरण का कार्य।

    07/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 7
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: 40 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 1 युवक गिरफ्तार।
    सरायपाली

    सरायपाली: 40 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 1 युवक गिरफ्तार।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad07/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    महुआ शराब जब्त
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)। जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 40 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई है। कार्रवाई के दौरान शराब परिवहन में प्रयुक्त बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ली है।

    सरायपाली निवासी युवक के कब्जे से महुआ शराब और बाइक जब्त, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना बलौदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध महुआ शराब का परिवहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान रोशनदीप पिता हेलनदीप (25 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 08 टॉवर पारा झीलमिला सरायपाली और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया।

    तलाशी लेने पर उनके संयुक्त कब्जे से करीब 40 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 8 हजार रुपए बताई गई है। वहीं शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 C 4827 भी जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपए आंकी गई है।

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 18 हजार रुपए बताई जा रही है।

    महासमुंद पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: पुलिस और ANTF की बड़ी कार्रवाई, 9.690 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार।

    07/05/2026

    सरायपाली: बलौदा में ‘प्रयास’ अभ्यास परीक्षा का आयोजन, 421 बच्चों ने लिया भाग।

    06/05/2026

    सरायपाली: बाराडोली (बालसमुंद) में 7 मई से गूंजेगा अष्टप्रहरी हरिनाम यज्ञ।

    05/05/2026

    सरायपाली: ठाकुर पेट्रोकेमिकल में LPG घोटाला, सिंघोड़ा के 6 कैप्सूल से 100 टन गैस गायब।

    03/05/2026

    सरायपाली: 10.270 किलो गांजा के साथ देवलभाटा के 4 आरोपी गिरफ्तार।

    02/05/2026

    सरायपाली: बैदपाली बाजार के पास 45 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार।

    02/05/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: पुलिस और ANTF की बड़ी कार्रवाई, 9.690 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: बलौदा में ‘प्रयास’ अभ्यास परीक्षा का आयोजन, 421 बच्चों ने लिया भाग।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: बाराडोली (बालसमुंद) में 7 मई से गूंजेगा अष्टप्रहरी हरिनाम यज्ञ।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    पिथौरा: विमलपुर-मेमरा के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत।

    07/05/2026

    बसना: रसोड़ा में बीच सड़क शिव शक्ति आइसक्रीम वाहन खड़ा कर ग्रामीणों से विवाद।

    07/05/2026

    बसना: शिशुपाल पर्वत से बारीकपाली के युवक-युवती ने लगाई छलांग, दोनों की मौत।

    03/05/2026

    बसना: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह, 86% रिजल्ट से बढ़ा मान।

    06/05/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.