बसना(रूपानंदसाव)। BEST कंप्यूटर एजुकेशन, सरायपाली को तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी द्वारा प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
BEST कंप्यूटर एजुकेशन के संस्था संचालक बसंत अग्रवाल का हुआ सम्मान।
सम्मान समारोह में सांसद रूपकुमारी चौधरी ने संस्था के संचालक बसंत अग्रवाल को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
सांसद ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा का महत्व लगातार बढ़ रहा है और युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर ही विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कौशल आधारित शिक्षा युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम में प्रकाशचंद्र पटेल ने कहा कि युवाओं का कौशल और नवाचार विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। BEST कंप्यूटर एजुकेशन लगातार युवाओं को तकनीकी ज्ञान एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर स्वर्ण सिंह सलूजा, विपिन उपोवेजा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सम्मान प्राप्त करने पर संस्था संचालक बसंत अग्रवाल ने सांसद एवं सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।


