बसना। बाबा बिशाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित पावन रामचंडी दिवस के अवसर पर बसना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने कोलता समाज सहित समस्त श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने माँ रामचंडी से प्रार्थना की कि माता रानी का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे और प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली आए।
जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने रामचंडी दिवस पर कोलता समाज सहित क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
अपने शुभकामना संदेश में मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि माँ रामचंडी के प्रति श्रद्धा और आस्था समाज को सकारात्मक ऊर्जा, सेवा भावना और एकजुटता की प्रेरणा देती है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व हमारी परंपराओं के प्रतीक होने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि कोलता समाज की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता हमारी अमूल्य धरोहर है। समाज के सभी लोगों को अपनी परंपराओं, संस्कारों और सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए सामाजिक एकता को और मजबूत बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए। आपसी सम्मान, सहयोग और सद्भाव से ही समाज प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ सकता है।
क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना।
जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने माँ रामचंडी से कामना की कि बसना विधानसभा, महासमुंद जिले और पूरे छत्तीसगढ़ में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहे। किसानों के जीवन में खुशहाली आए, युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलें और प्रत्येक परिवार स्वस्थ एवं सुखमय जीवन व्यतीत करे।
उन्होंने समाजजनों से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और जनसेवा की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि त्योहारों का वास्तविक महत्व तभी है, जब उनसे समाज में प्रेम, सहयोग और एकता का संदेश प्रसारित हो।
अंत में मोक्ष कुमार प्रधान ने पुनः रामचंडी दिवस की सभी समाजजनों एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए माँ रामचंडी के चरणों में नमन किया और सभी के सुखमय जीवन की कामना की।


