Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: 67वां पुलिस स्मृति दिवस पर 19 शहीद जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी श्रद्धांजलि।

    22/10/2026

    रायपुर: 8 साल तक छिपाकर रखे हीरा, बेचने निकला तो पुलिस ने दबोचा, 10 लाख का माल बरामद।

    22/10/2026

    रायपुर: पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम विष्णु देव साय ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि।

    22/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»महासमुंद: 67वां पुलिस स्मृति दिवस पर 19 शहीद जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी श्रद्धांजलि।
    महासमुंद

    महासमुंद: 67वां पुलिस स्मृति दिवस पर 19 शहीद जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी श्रद्धांजलि।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad22/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    पुलिस स्मृति दिवस
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    महासमुंद। देश की आंतरिक सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस के वीर जवानों की स्मृति में 21 अक्टूबर को परसदा स्थित शहीद स्मारक स्थल पर 67वां राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर शहीद जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    विषय सूची

    Toggle
    • पुलिस लाइन परसदा में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम; विधायक, कलेक्टर और एसपी ने शहीद जवानों के परिजनों से की मुलाकात, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य की ली जानकारी।
    • शहीद जवानों के परिजनों से मिले जनप्रतिनिधि और अधिकारी।
    पुलिस लाइन परसदा में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम; विधायक, कलेक्टर और एसपी ने शहीद जवानों के परिजनों से की मुलाकात, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य की ली जानकारी।

    कार्यक्रम के दौरान महासमुंद पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने देश की विभिन्न सुरक्षा इकाइयों के उन 154 शहीद जवानों के नामों का वाचन किया, जिन्होंने 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 के बीच देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। इस दौरान महासमुंद जिले के 19 शहीद जवानों को भी विशेष रूप से याद किया गया।

    पुलिस स्मृति दिवस
    शहीद जवानों के परिजनों से मिले जनप्रतिनिधि और अधिकारी।

    श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरीनंद, महासमुंद विधायक राजू सिन्हा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार और 20वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की सेनानी मनीषा ठाकुर रावटे ने जिले के 19 शहीद पुलिस जवानों के परिजनों से मुलाकात की।

    इस दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने परिजनों का हालचाल जाना तथा उनके बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। शहीद परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया गया।

    कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, सहायक सेनानी दिनेश्वरी नंद, एसडीएम अश्रा गुप्ता, एसडीओपी पिथौरा अजीत ओगरे, एसडीओपी सरायपाली चंद्रशेखर परमा, रक्षित निरीक्षक दीप्ति कश्यप, निरीक्षक महेश साहू, निरीक्षक आकाश मसीह सहित जिले के अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के माध्यम से शहीद जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त की गई।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: मां कन्हाई परमेश्वरी के आशीर्वाद से सफल आयोजन, कहार भोई समाज ने जताया आभार।

    21/10/2026

    महासमुंद: पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन, एसपी प्रभात कुमार सहित अधिकारी-जवान रहे मौजूद।

    21/10/2026

    महासमुंद: राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर महासमुंद पहुंची बाइक रैली, एसपी प्रभात कुमार भी हुए शामिल।

    17/10/2026

    महासमुंद: प्रवासी श्रमिकों के अधिकारों को लेकर महासमुंद प्रशासन सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई।

    15/10/2026

    महासमुंद: मां कन्हाई परमेश्वरी मंदिर में आज रास गरबा, महाआरती और प्रसादी का होगा आयोजन।

    15/10/2026

    महासमुंद: तुमगांव में जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, 3.32 लाख रुपये की सामग्री जब्त।

    14/10/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: मां कन्हाई परमेश्वरी के आशीर्वाद से सफल आयोजन, कहार भोई समाज ने जताया आभार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन, एसपी प्रभात कुमार सहित अधिकारी-जवान रहे मौजूद।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर महासमुंद पहुंची बाइक रैली, एसपी प्रभात कुमार भी हुए शामिल।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: 67वां पुलिस स्मृति दिवस पर 19 शहीद जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी श्रद्धांजलि।

    22/10/2026

    रायपुर: 8 साल तक छिपाकर रखे हीरा, बेचने निकला तो पुलिस ने दबोचा, 10 लाख का माल बरामद।

    22/10/2026

    रायपुर: पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम विष्णु देव साय ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि।

    22/10/2026

    महासमुंद: मां कन्हाई परमेश्वरी के आशीर्वाद से सफल आयोजन, कहार भोई समाज ने जताया आभार।

    21/10/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.