सरायपाली(जीतयादव)। प्राचार्य मंच सरायपाली की आवश्यक बैठक के साथ विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर अर्धवार्षिकी कार्यकाल पूर्ण होने पर श्री राजेंद्र कुमार भोई एवं श्री नेहरू लाल भोई के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया गया।
सरायपाली प्राचार्य मंच में सहदेव प्रधान बने अध्यक्ष दिलीप नायक को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, सेवानिवृत्त प्राचार्यों को शाल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मान।
प्राचार्य मंच की ओर से दोनों का शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान उनके कार्यकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
बैठक के दौरान प्राचार्य मंच के पदाधिकारियों का भी मनोनयन किया गया। सर्वसम्मति से श्री सहदेव प्रधान को अध्यक्ष तथा श्री दिलीप नायक को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ, शाल एवं श्रीफल भेंटकर स्वागत और सम्मान किया। साथ ही सभी सदस्यों ने उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की एकता, आपसी सहयोग और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक के समापन अवसर पर सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक और रचनात्मक कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सीएल पुहूप, अशोक कुमार साहू, कोमल प्रसाद पटेल, चुड़ामणि पटेल, सरधाराम राम सिदार, मालिक राम पटेल, राजेंद्र नायक, नारायण भोई, संतोष कुमार, दामोदर महापात्र, नरेश कुमार परेश्वर, खीसागर पटेल, टीकाराम चौधरी, रवि कुमार साहू, युवराज पंडा, अरुण कुमार भोई, सुशील कुमार पटेल, विमल कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में प्राचार्य मंच के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी प्राचार्य संघ के सचिव विक्रम यादव ने दी।


