सरायपाली(जीतयादव)। शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बानीगिरोला में मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इस दौरान समिति के विभिन्न पदों के लिए सदस्यों का चयन किया गया। नवगठित समिति में श्री जगन्नाथ पटेल को अध्यक्ष, श्री अमर दास मानिकपुरी को उपाध्यक्ष तथा संस्था प्रमुख श्रीमती प्रतिभा चौधरी को सचिव चुना गया।
बानीगिरोला में जगन्नाथ पटेल बने अध्यक्ष, अमर दास मानिकपुरी को उपाध्यक्ष और प्रतिभा चौधरी को सचिव की जिम्मेदारी।
समिति के सदस्य के रूप में श्रीमती ईश्वरी तिवारी, आरती भोई, मुनूबाई पटेल, खीरबाई चौहान, चंपा दास, सुभद्रा पटेल, भुवनेश्वर दास, सेतराम पटेल, विभीषण भोई, दामोदर पटेल, सियाराम पटेल, महेंद्र पटेल एवं राजेंद्र सुरजाल का चयन किया गया।
बैठक में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। इनमें श्रीमती प्रतिभा चौधरी, प्रधान पाठक श्रीमती अमृता पटेल, श्रीमती ईश्वरी तिवारी, विजेता प्रधान, वर्षा नंद, कमला प्रधान एवं शिक्षक दीपक मिश्रा शामिल रहे। ग्राम पंचायत बानीगिरोला की सरपंच श्रीमती सावित्री दास भी बैठक में उपस्थित रहीं और उन्होंने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा पहली के विद्यार्थियों को कॉपी और पेन का वितरण भी किया गया। शैक्षणिक सामग्री मिलने पर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने शाला प्रबंधन समिति में चयनित सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि समिति के सहयोग से विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को और बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा।


