बसना(जीतयादव)। छत्तीसगढ़ राज्य स्तर पर आयोजित प्रयास परीक्षा में शासकीय उच्च प्राथमिक शाला साईं सरायपाली के दो विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र विराट सिदार, पिता धनसाय सिदार का चयन प्रयास विद्यालय दुर्ग के लिए हुआ है। वहीं छात्रा कु. जान्हवी बरिहा, पिता भूषण देव बरिहा ने प्रयास विद्यालय कोरबा में स्थान प्राप्त किया है।
साईं सरायपाली दो विद्यार्थी विराट सिदार का प्रयास विद्यालय दुर्ग और जान्हवी बरिहा का प्रयास विद्यालय कोरबा में हुआ चयन, शिक्षकों की मेहनत से मिली सफलता।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। शिक्षकों, पालकों और क्षेत्रवासियों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विद्यालय में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रारंभ से ही विशेष मार्गदर्शन दिया जाता है। शिक्षक लोकेश्वर वर्गे, जलेश्वरी धृतलहरे, दिलीप कुमार पटेल, लोमश कुमार पुहुप और वीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा बच्चों को नियमित रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है कि विद्यालय के दो विद्यार्थियों ने प्रयास परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
प्रयास विद्यालयों में चयनित विद्यार्थियों को शासन की ओर से निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ जेईई, नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी मार्गदर्शन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के साथ अपने भविष्य को संवारने का अवसर मिलता है।
साईं सरायपाली विद्यालय की ओर से पालकों से अपील की गई है कि यदि वे अपने बच्चों को प्रयास, NMMSE, श्रेष्ठा, एकलव्य, नवोदय सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराना चाहते हैं, तो विद्यालय से संपर्क कर सकते हैं। विद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


