Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: बिलखंड में मिनी जियो टावर के बावजूद नेटवर्क की समस्या, ग्रामीण और छात्र परेशान।

    01/08/2026

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाकों में बढ़ेगी डिजिटल कनेक्टिविटी, 2305 मोबाइल टावर लगाने की तैयारी।

    01/08/2026

    बसना: जिला पंचायत महासमुंद में जनहित के मुद्दे गूंजे, मोक्ष कुमार प्रधान ने शिक्षा और कृषि विभाग पर उठाए सवाल।

    01/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»रायपुर»रायपुर: छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाकों में बढ़ेगी डिजिटल कनेक्टिविटी, 2305 मोबाइल टावर लगाने की तैयारी।
    रायपुर

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाकों में बढ़ेगी डिजिटल कनेक्टिविटी, 2305 मोबाइल टावर लगाने की तैयारी।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad01/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    छत्तीसगढ़ डिजिटल कनेक्टिविटी
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    रायपुर(जीतयादव)। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ, आदिवासी और सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क एवं हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। डिजिटल भारत निधि (डीबीएन) योजना के तहत प्रदेश के ऐसे इलाकों में 2305 नए मोबाइल टावर लगाए जाने की योजना है। इससे ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सुविधा मिलने की उम्मीद है।

    सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात; छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके में सड़क-बिजली कनेक्टिविटी और चावल उठाव से जुड़े मुद्दे भी उठाए।

    इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ की डिजिटल कनेक्टिविटी को लेकर चर्चा की। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने डीबीएन योजना के तहत प्रस्तावित 2305 मोबाइल टावरों को शीघ्र मंजूरी देने का भरोसा दिलाया।

    बताया गया कि केंद्र सरकार पहले ही राज्य में 577 अतिरिक्त मोबाइल टावरों को मंजूरी दे चुकी है। इनमें से 489 स्थानों पर टावर स्थापना के लिए बीएसएनएल को भूमि संबंधी एनओसी दी जा चुकी है और कई स्थानों पर काम भी शुरू हो गया है। शेष 88 स्थानों के लिए प्रक्रिया जारी है।

    डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ने से ग्रामीण युवाओं को ऑनलाइन शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान होगी। वहीं, ग्रामीण उद्यमियों और स्व-सहायता समूहों को डिजिटल बाजार से जुड़ने में मदद मिलेगी। किसानों को मौसम, कृषि तकनीक और बाजार से जुड़ी जरूरी जानकारी समय पर मिल सकेगी। इसके अलावा टेलीमेडिसिन, डिजिटल बैंकिंग, ई-गवर्नेंस और विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ भी दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक आसानी से पहुंच सकेगा।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार का लक्ष्य संचार सुविधाओं का लाभ प्रदेश के हर नागरिक तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बेहतर डिजिटल कनेक्टिविटी से ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी तथा लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों के लिए शहरों पर निर्भरता कम होगी।

    वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दूरसंचार और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में लगातार प्रगति हो रही है। केंद्र सरकार का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को विश्वसनीय और आधुनिक डिजिटल नेटवर्क से जोड़ना है।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    रायपुर: VSK ऐप की तकनीकी खामियां जल्द होंगी दूर, समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा।

    31/07/2026

    रायपुर: महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, 66.74 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹626.25 करोड़।

    12/07/2026

    रायपुर: नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई, विरोध के बीच प्रशासन ने हटाए 77 अतिक्रमण।

    30/06/2026

    रायपुर: अवैध डीजल-पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 35 लाख से अधिक का मशरूका जब्त।

    11/06/2026

    रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने CM हेल्पलाइन–1076 का किया शुभारंभ।

    11/06/2026

    रायपुर: apk फाइल से सावधान एक क्लिक में खाली हो सकता है आपका बैंक खाता।

    02/06/2026
    टॉप पोस्ट
    रायपुर

    रायपुर: VSK ऐप की तकनीकी खामियां जल्द होंगी दूर, समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा।

    Ashok Nishad
    रायपुर

    रायपुर: महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, 66.74 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹626.25 करोड़।

    Ashok Nishad
    रायपुर

    रायपुर: नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई, विरोध के बीच प्रशासन ने हटाए 77 अतिक्रमण।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: बिलखंड में मिनी जियो टावर के बावजूद नेटवर्क की समस्या, ग्रामीण और छात्र परेशान।

    01/08/2026

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाकों में बढ़ेगी डिजिटल कनेक्टिविटी, 2305 मोबाइल टावर लगाने की तैयारी।

    01/08/2026

    बसना: जिला पंचायत महासमुंद में जनहित के मुद्दे गूंजे, मोक्ष कुमार प्रधान ने शिक्षा और कृषि विभाग पर उठाए सवाल।

    01/08/2026

    सरायपाली: विकासखंड स्तरीय व्यायाम शिक्षकों की बैठक में खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन पर बनी रणनीति।

    01/08/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.