Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: लोहडीपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस एवं जन्मोत्सव।

    14/09/2026

    बसना: झगरेनडीह मनसा देवी मंदिर में युवक-युवती को 6 घंटे बनाया बंधक, मारपीट कर मांगी रंगदारी।

    14/09/2026

    बसना: भंवरपुर में 48 घंटे में सुलझी परदेशी यादव की मौत की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    13/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»रायपुर»रायपुर: ‘प्रोजेक्ट सहारा’ के तहत 1,739 दिव्यांगजनों को मिले आधुनिक सहायक उपकरण।
    रायपुर

    रायपुर: ‘प्रोजेक्ट सहारा’ के तहत 1,739 दिव्यांगजनों को मिले आधुनिक सहायक उपकरण।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad04/08/2026Updated:04/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    प्रोजेक्ट सहारा
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    रायपुर(जीतयादव)। राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘प्रोजेक्ट सहारा-दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम 2026’ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को आधुनिक सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके जीवन को अधिक सहज और सुविधाजनक बनाना है।

    ‘प्रोजेक्ट सहारा’ के तहत 1,739 दिव्यांगजनों को मिले आधुनिक सहायक उपकरण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- ये उपकरण आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और स्वावलंबन की नई शुरुआत।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिव्यांगजनों के लिए ‘दिव्यांग’ शब्द का उपयोग किए जाने से समाज में सम्मान और आत्मगौरव की नई भावना मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों का सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि इसी सोच के अनुरूप प्रोजेक्ट ‘सहारा’ के तहत करीब 3.58 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सहायक उपकरणों का वितरण किया गया है। इस योजना से 1,739 दिव्यांगजन लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में उपकरण प्राप्त करने वाले दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास नजर आया।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि दिव्यांगजनों को ‘प्रोजेक्ट सहारा’ के तहत दिए जा रहे ये उपकरण महज सहायता सामग्री नहीं हैं, बल्कि उनके आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा से जुड़कर अपने सपनों को पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के हर वर्ग को समान अवसर और सम्मान देना सुशासन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। दिव्यांगजनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम के जीर्णोद्धार, मरम्मत और सौंदर्यीकरण के लिए 7 करोड़ रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की। इस घोषणा से स्टेडियम की सुविधाओं को बेहतर बनाने और खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में नई उम्मीद जगी है।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    रायपुर: 67.28 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, राखी से पहले बहनों के खातों में पहुंचा शगुन।

    26/08/2026

    रायपुर: श्रमिक परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ने के समान अवसर देना सरकार की प्राथमिकता।

    25/08/2026

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में ग्रीन स्टील को बढ़ावा, 13,840 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त।

    14/08/2026

    रायपुर: महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, नारी सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण को मिली नई मजबूती।

    08/08/2026

    रायपुर: ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ, प्रदेशभर में बनेंगे 6,671 बालिका शौचालय।

    07/08/2026

    रायपुर: ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ का राज्य स्तरीय कार्यक्रम संपन्न।

    03/08/2026
    टॉप पोस्ट
    रायपुर

    रायपुर: 67.28 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, राखी से पहले बहनों के खातों में पहुंचा शगुन।

    Ashok Nishad
    रायपुर

    रायपुर: श्रमिक परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ने के समान अवसर देना सरकार की प्राथमिकता।

    Ashok Nishad
    रायपुर

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में ग्रीन स्टील को बढ़ावा, 13,840 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: लोहडीपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस एवं जन्मोत्सव।

    14/09/2026

    बसना: झगरेनडीह मनसा देवी मंदिर में युवक-युवती को 6 घंटे बनाया बंधक, मारपीट कर मांगी रंगदारी।

    14/09/2026

    बसना: भंवरपुर में 48 घंटे में सुलझी परदेशी यादव की मौत की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    13/09/2026

    बसना: गढ़पटनी में शिक्षक के जन्मदिन पर बच्चों को स्वल्पाहार और नेवता भोज, विद्यालय में दिखा उत्साह।

    13/09/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.