बसना। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला सांई सरायपाली के प्रधान पाठक श्री लोकेश्वर वर्गे सर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पूरे शाला परिवार के लिए न्योता भोज का आयोजन कराया। इस अवसर पर विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। उन्होंने अपने जन्मदिन की खुशियां विद्यालय परिवार के साथ साझा करते हुए सभी को प्रेमपूर्वक भोजन कराया।
शासकीय उच्च प्राथमिक शाला सांई सरायपाली में खुशी और आत्मीयता के साथ मनाया गया जन्मदिन।
न्योता भोज में खीर, पूड़ी, केला, सेव, जलेबी, गुलाब जामुन, दाल, चावल, सब्जी, रोटी और समोसा सहित विभिन्न व्यंजन परोसे गए। सभी शिक्षकों एवं शाला परिवार के सदस्यों ने एक साथ बैठकर भोजन का आनंद लिया और प्रधान पाठक को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर शिक्षिका श्रीमती जलेश्वरी धृतलहरे, शिक्षक श्री दिलीप कुमार पटेल, शिक्षक श्री लोमश कुमार पुहुप एवं शिक्षक श्री विरेन्द्र कुमार चौधरी सहित शाला परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

सांई सरायपाली शाला परिवार की ओर से प्रधान पाठक श्री लोकेश्वर वर्गे की इस आत्मीय पहल के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया। शिक्षकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यालय में आपसी प्रेम, सहयोग, सद्भाव और पारिवारिक वातावरण को मजबूत बनाते हैं। शाला परिवार के सभी सदस्यों ने श्री लोकेश्वर वर्गे को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं मंगलमय जीवन की कामना की।



