Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पिथौरा: किशनपुर में अवैध महुआ शराब पर पुलिस की दबिश, 50 लीटर शराब जब्त।

    05/09/2026

    बसना: जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ बसना का मंडी प्रांगण, झांकियों ने मोहा लोगों का मन।

    05/09/2026

    पिथौरा: सेवानिवृत्ति और स्थानांतरण पर शिक्षकों का सम्मान, पिथौरा में यादगार बना विदाई समारोह।

    05/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»पिथौरा»पिथौरा: किशनपुर में अवैध महुआ शराब पर पुलिस की दबिश, 50 लीटर शराब जब्त।
    पिथौरा

    पिथौरा: किशनपुर में अवैध महुआ शराब पर पुलिस की दबिश, 50 लीटर शराब जब्त।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad05/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    किशनपुर
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    पिथौरा। पिथौरा पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम किशनपुर के कंतरा नाला के पास दबिश दी। पुलिस के अनुसार, यहां कुछ लोग मिलकर हाथ भट्ठी से बड़ी मात्रा में महुआ शराब तैयार कर रहे थे। पुलिस की टीम को देखते ही मौके पर मौजूद तीन लोग भाग निकले, जबकि एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया।

    किशनपुर के कंतरा नाला के पास चल रही थी अवैध शराब बनाने की गतिविधि; एक आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य मौके से फरार।

    पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सुखराम बरिहा (45), पिता चमरूराम बरिहा, निवासी कुरकुटी, थाना राजादेवरी, जिला बलौदाबाजार के रूप में हुई है।

    पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सुखराम ने बताया कि वह किशनपुर निवासी नारायण राणा उर्फ बाबू, मिलन बारिक और गोविन्द गोड के साथ मिलकर अवैध रूप से महुआ शराब तैयार करने में शामिल था। पुलिस ने मौके से करीब 50 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले दो जर्मन बर्तन भी जब्त किए गए हैं।

    जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 13 हजार रुपये आंकी गई है। मामले में पिथौरा थाना में अपराध क्रमांक 220/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी सुखराम बरिहा को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, फरार बताए जा रहे अन्य आरोपियों की तलाश और मामले की आगे की जांच जारी है।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    पिथौरा: सेवानिवृत्ति और स्थानांतरण पर शिक्षकों का सम्मान, पिथौरा में यादगार बना विदाई समारोह।

    05/09/2026

    पिथौरा: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो मामलों में 3 गिरफ्तार।

    26/08/2026

    पिथौरा: परसवानी के दो खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन।

    22/08/2026

    पिथौरा: पीएम श्री विद्यालय पिथौरा में छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा की राह होगी आसान।

    18/08/2026

    पिथौरा: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा में नई शाला प्रबंधन समिति गठित।

    13/08/2026

    पिथौरा: सुखीपाली की छात्राओं को मिली साइकिल की सौगात, डॉ. संपत अग्रवाल ने बढ़ाया हौसला।

    12/08/2026
    टॉप पोस्ट
    पिथौरा

    पिथौरा: सेवानिवृत्ति और स्थानांतरण पर शिक्षकों का सम्मान, पिथौरा में यादगार बना विदाई समारोह।

    Ashok Nishad
    पिथौरा

    पिथौरा: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो मामलों में 3 गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    पिथौरा

    पिथौरा: परसवानी के दो खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: वाहन चोरी का बड़ा खुलासा, एक आरोपी से 12 चोरी की बाइक बरामद।

    04/09/2026

    पिथौरा: किशनपुर में अवैध महुआ शराब पर पुलिस की दबिश, 50 लीटर शराब जब्त।

    05/09/2026

    बसना: जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ बसना का मंडी प्रांगण, झांकियों ने मोहा लोगों का मन।

    05/09/2026

    पिथौरा: सेवानिवृत्ति और स्थानांतरण पर शिक्षकों का सम्मान, पिथौरा में यादगार बना विदाई समारोह।

    05/09/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.