Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
महासमुंद। जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने वाली है, लेकिन इससे पहले ही सहकारी समितियों के कर्मचारी और डाटा एंट्री ऑपरेटर हड़ताल पर चले गए हैं।छत्तीसगढ़ सहकारी समिति महासंघ रायपुर और समर्थन मूल्य धान खरीदी डाटा एंट्री ऑपरेटर संघ रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी गई है। इस आंदोलन में महासमुंद जिले की 700 समितियों के कर्मचारी और 182 डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल हैं।संघ की चार प्रमुख मांगें हैं — धान खरीदी में 3 प्रतिशत सुखत को मान्यता दी जाए। डाटा एंट्री ऑपरेटरों की आउटसोर्सिंग भर्ती बंद की जाए। मध्यप्रदेश की…
बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल, एक की इलाज के दौरान मौत महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के बम्हनी केशरपुर मोड़ की घटना बसना। जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे हादसों में कई लोगों की जान जा रही है। ताज़ा मामला बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनी का है, जहाँ बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बिलखंड निवासी राजेश बरिहा, अपने दो…
बसना।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुकेल में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में भाग लिया। यह आयोजन विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया था, जिससे छात्रों में खेलकूद के प्रति जागरूकता और उत्साह उत्पन्न हो सके। मोक्ष प्रधान ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुकेल में सांसद खेल महोत्सव में लिया भाग। श्री मोक्ष प्रधान ने कार्यक्रम के दौरान अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में कहा कि खेल जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है, जो केवल शारीरिक विकास में ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन, अनुशासन, और टीमवर्क में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह…
बसना । बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में कांग्रेस नेता एवं जनपद उपाध्यक्ष के कार्यालय में अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए जिला पंचायत सदस्य मोक्ष प्रधान ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। प्रधान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और अब कोई भी व्यक्ति—चाहे आम नागरिक हो या जनप्रतिनिधि—खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हो…
पतेरापाली गांव में दिल दहला देने वाली वारदात, पुलिस ने सरपंच पति समेत तीन को हिरासत में लिया महासमुंद। जिले के पतेरापाली गांव में शनिवार सुबह भीड़ ने एक युवक को चोरी के शक में पकड़कर बर्बरता से पीट-पीटकर मार डाला। मृतक की पहचान बागबाहरा ब्लॉक के मोहबा गांव निवासी कौशल सहिस (50 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भीड़ ने युवक पर केबल चोरी कर जलाकर तांबा निकालने का आरोप लगाया था। घटना 25 अक्टूबर की सुबह करीब 6 बजे की है। गांव के पास रेलवे पटरी किनारे धुआं उठता देख लोगों ने नजदीक…
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बच्चों में नवाचार और विज्ञान के प्रति रुचि जगाने की पहल बसना। समग्र शिक्षा के अंतर्गत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान 2025-26 के तहत विकासखण्ड बसना में विकासखण्ड स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता आगामी 29 अक्टूबर 2025, बुधवार को शासकीय हाई स्कूल बड़े टेमरी में आयोजित होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित एवं विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, नवाचार की भावना और रचनात्मक सोच को विकसित करना है। प्रतियोगिता में प्राथमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर के विद्यार्थी भाग लेंगे। वे अपने द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडल, गणितीय प्रयोगों…
पिथौरा । वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने सोमवार को भक्तिन बांध अमरूवा, बांस प्रसंस्करण केंद्र अमरूवा तथा झरिया बांध गोलाझर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं और स्थानीय स्तर पर रोजगारमूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया। वनमंडलाधिकारी ने संबंधित वन प्रबंधन समिति सदस्यों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में उपलब्ध प्राकृतिक एवं सामुदायिक संसाधनों का उपयोग कर पर्यावरण-अनुकूल आजीविका और इको-टूरिज्म आधारित योजनाओं को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से न केवल स्थानीय समुदायों की आयवृद्धि होगी, बल्कि संसाधनों का सतत उपयोग भी सुनिश्चित हो सकेगा। अमरूवा में…
बसना (रूपानंद साव विशेष संवाददाता)। क्षेत्र में गुलाबी ठंड की शुरुआत के साथ ही अब चोरी की वारदातें भी बढ़ने लगी हैं। छान्दनपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने किसानों के खेतों में लगे बोरवेल का केबल काटकर चोरी कर लिया। चोर यहां से केवल तार ही नहीं बल्कि स्टार्टर ऑटो भी उड़ा ले गए। इस घटना में किसान गणेश भोई, चित्रसेन पटेल, अमरनाथ पटेल, रूपानंद पटेल, उजागर भोई, वसुदेव साव और रूसी साव समेत कई किसानों को नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि रोजाना की तरह जब वे सुबह खेतों में फसल का निरीक्षण करने पहुंचे, तो…
बसना। छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा से छेड़छाड़ की घटना ने पूरे प्रदेश में आक्रोश फैला दिया है। इस प्रकरण को लेकर जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता मोक्ष प्रधान ने गहरी नाराज़गी जताई है। उन्होंने इस घटना को राज्य की अस्मिता, सम्मान और संस्कृति पर सीधा प्रहार बताते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए। प्रधान ने कहा, “छत्तीसगढ़ महतारी हमारी अस्मिता और गौरव की प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा से छेड़छाड़ करना पूरे प्रदेश की भावना को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। यह केवल एक मूर्ति नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की आत्मा और…
बसना। फुलझर डडसेना कलार समाज परिषद बरसाना द्वारा इस वर्ष भी सहस्रबाहु जयंती का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन 28 अक्टूबर 2025, मंगलवार को भंवरपुर स्थित विहान भवन (पंचायत भवन) में किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे कलश यात्रा से होगी। इसके बाद सुबह 10 बजे ईष्टदेव पूजन, आरती और भजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्य आयोजन प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें अतिथि स्वागत, उद्बोधन और वरिष्ठ सामाजिक जनों का सम्मान एवं महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि श्रीमती देवकी पुरुषोत्तम दीवान (जिला सदस्य, महासमुंद) उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की…