Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
पिथौरा। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत पिथौरा ब्लॉक से 53 श्रद्धालुओं का दल शनिवार को पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं को जनपद पंचायत परिसर से जनपद अध्यक्ष उषा पुरुषोत्तम घृतलहरे, उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल और जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए विदा किया। यह दल समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित तीर्थ दर्शन यात्रा के अंतर्गत प्रयागराज, काशी विश्वनाथ और सोए हनुमान जी मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करेगा। श्रद्धालुओं के चेहरों पर उत्साह और आस्था का अद्भुत मिश्रण देखने को मिला। इस अवसर पर…
बसना। सांकरा स्थित समरसता भवन में शनिवार को विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने भाजपा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं भेंट-मुलाकात की। यह बैठक आगामी कार्य योजनाओं को अंतिम रूप देने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। बैठक में विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के विकास और जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए भविष्य की रणनीतियों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। विधायक अग्रवाल ने कहा कि — “पार्टी के कार्यकर्ता हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं।…
बलौदाबाजार। अर्जुनी परिक्षेत्र के अंतर्गत वन्यप्राणी गौर (बायसन) के शिकार की घटना के सामने आने के बाद वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। यह घटना 25 अक्टूबर 2025 को बिलारी परिसर के संरक्षित वन कक्ष क्रमांक 324 में हुई थी, जहां गौर को करेन्ट लगाकर मारने की जानकारी प्राप्त हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वनमंडल अधिकारी श्री धम्मशील गणवीर के निर्देश पर विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए और संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ प्रारंभ की है। साथ ही इस अवैध कृत्य में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान कर कड़ी…
महासमुंद। खरीफ सीजन 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 15 नवंबर से शुरू होने जा रही है। इसके लिए जिले के 182 खरीदी केंद्रों में तैयारियां तेज़ी से जारी हैं। प्रशासन ने सभी समितियों को केंद्रों की साफ-सफाई, तौल कांटा, बारदाना और परिवहन व्यवस्था जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस बार नए किसानों के पंजीयन और रकबा संशोधन का कार्य अंतिम चरण में है। जिले में कुल 1 लाख 62 हजार किसान पंजीकृत हैं, जिनमें से 1 लाख 29 हजार 649 किसानों का डाटा कैरी फारवर्ड किया जा चुका है, जबकि 32 हजार 351 किसानों…
महासमुंद। शांत्रीबाई कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय के बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने नई शिक्षा नीति के अंतर्गत जेनेरिक इलेक्टिव कोर्स (वनस्पतिशास्त्र) में औषधीय पौधों का विशेष संग्रहण कार्य किया। इस दौरान वनस्पतिशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को नासा द्वारा प्रमाणित एवं सत्यापित औषधीय पौधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्रों ने स्नैक प्लांट, स्पाइडर प्लांट, पोथस प्लांट और एलोवेरा जैसे औषधीय पौधों का संग्रहण कर उनके गुणों एवं उपयोगों का अध्ययन किया।स्नैक प्लांट को हवा से बेंजीन, फार्मेल्डिहाइड और जाइलीन जैसे विषैले तत्वों को हटाने में प्रभावी बताया गया। यह पौधा वायु…
बसना। ग्राम जमडी में आदर्श क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में पांच दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य श्री मोक्ष प्रधान के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उद्घाटन समारोह में ग्रामीणों और युवाओं में खेल के प्रति अपार उत्साह और जोश देखने को मिला। जमडी में पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता संम्पन्न मुख्य अतिथि रहे मोक्ष प्रधान। मुख्य अतिथि श्री मोक्ष प्रधान ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल जीवन में अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास लाने का सबसे सशक्त माध्यम है। मैदान में मेहनत करने वाला युवा हर क्षेत्र में सफलता हासिल…
रायपुर। राज्य के सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन सिस्टम बढ़ने के साथ अब शिक्षकों की परेशानी भी बढ़ गई है। शिक्षा विभाग की ओर से लगातार नए एप डाउनलोड करने के निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन इसके लिए शिक्षकों को सरकारी मोबाइल या टैबलेट उपलब्ध नहीं कराया गया।मजबूरी में शिक्षक अपने निजी मोबाइल फोन पर सरकारी एप इंस्टॉल कर रहे हैं और प्रतिदिन औसतन 1 जीबी से अधिक डाटा खर्च कर रहे हैं। इंटरनेट का खर्च भी शिक्षकों को अपनी जेब से उठाना पड़ रहा है। अब शिक्षकों में अपने मोबाइल से निजी जानकारी, फोटो और वीडियो लीक होने का…
धमतरी। धमतरी जिले के गंगरेल स्थित मां अंगारमोती मंदिर में दीपावली के बाद पहले शुक्रवार को देव मड़ई का आयोजन हुआ। इस दौरान संतान प्राप्ति की मन्नत लेकर 800 से अधिक महिलाएं पेट के बल जमीन पर लेटीं। परंपरा के अनुसार बैगा उनके ऊपर से चलते हुए मां अंगारमोती माता के दरबार तक पहुंचे। यह परंपरा यहां वर्षों से चली आ रही है और लोग इसे आस्था से जोड़कर देखते हैं। मंदिर के पुजारियों के मुताबिक यह परंपरा करीब 1000 साल पुरानी है। यहां छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। मान्यता है कि मां…
रायपुर। तेलीबांधा थाना से कुछ ही दूरी पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक अपनी मां से मिलने भिलाई से अपने गांव सरायपाली के पास तेंदुकोना जा रहा था।जानकारी के अनुसार, वीआईपी तिराहे के पास उसकी बाइक कांकेर ट्रैवल्स की बस (CG 04 PB 8100) से टकरा गई। हादसे में युवक बस के पिछले चक्के के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बस चालक ने तत्काल वाहन रोक दिया, जिसके बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। युवक की पहचान और जानकारी पुलिस ने…
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू — महासमुंद में परिवहन प्रभावित महासमुंद । छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार सुबह से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदेश के कई जिलों में परिवहन व्यवस्था आंशिक रूप से प्रभावित रही। बड़ी गाड़ियों के 400 से अधिक ड्राइवर रायपुर के मंदिर हसौद और सिलतरा में धरने पर बैठे हैं। बस ड्राइवरों ने भी हड़ताल के समर्थन में सुबह दो घंटे तक बसें बंद रखीं और भाठागांव बस स्टैंड में वाहन खड़े कर दिए। बाद में यात्रियों की परेशानी को देखते हुए बसों का संचालन शुरू किया…