सरायपाली। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गुरुवार, 25 दिसंबर 2025 को स्थान– बलौदा (सरायपाली) में शाम 6 बजे से रात्रि तक आयोजित होगा।
अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर बलौदा में होगा कवि सम्मेलन
कवि सम्मेलन में क्षेत्र के अनेक ख्यातिप्राप्त एवं लोकप्रिय कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को काव्यरस से सराबोर करेंगे। कार्यक्रम में आमंत्रित कवियों में सुंदरलाल डड़सेना, प्रेमचंद साव, विनोद कुमार “जोगी”, डिजेन्द्र कुर्रे, अजय प्रधान”अद्वैत” , प्रेमानंद भोई, शैलेंद्र कुमार नायक एवं डॉ. अनिल प्रधान “एकांश” प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में धनीराम नंद, महेंद्र पसायत एवं नानदास पटेल का विशेष सहयोग रहेगा।

इस अवसर पर सुशासन, राष्ट्रनिर्माण और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित कविताओं की प्रस्तुति होगी। आयोजन का उद्देश्य अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना तथा साहित्य के माध्यम से सामाजिक चेतना को सशक्त करना है।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल– बलौदा, सरायपाली द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त साहित्य प्रेमियों एवं नागरिकों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।



