Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
भीथीडीह में वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर हुआ भव्य आयोजन, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने किया प्रतिमा का अनावरण पिथौरा। पिथौरा ब्लॉक के ग्राम भीथीडीह में शनिवार को महान वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर रानी दुर्गावती की नवनिर्मित प्रतिमा का भव्य अनावरण भी किया गया। यह ऐतिहासिक आयोजन आदिवासी महासंघ कौड़ीया, सर्व आदिवासी समाज और अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर रानी दुर्गावती की प्रतिमा…
महासमुंद। इस साल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होनी है, लेकिन खरीदी शुरू होने से पहले ही सहकारी समितियों में कर्मचारियों ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। यदि यह आंदोलन लंबा खिंचता है, तो एक बार फिर धान खरीदी प्रभावित हो सकती है। धान खरीदी से पहले ही सहकारी समितियों की कर्मचारी आंदोलन पर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ ने मोर्चा खोलते हुए चार सूत्रीय मांगों को लेकर नगर में रैली और प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते शुक्रवार को सभी समितियां बंद रहीं। किसान खरीदी केंद्रों तक तो पहुंचे, लेकिन केंद्रों में…
सागुनढाप सहकारी समिति में धान खरीदी घोटाला! जांच नहीं होने से किसानों में आक्रोश, 30 अक्टूबर को चक्काजाम की चेतावनी पिथौरा। सागुनढाप सहकारी समिति में वर्ष 2024-25 के दौरान धान खरीदी में हुए कथित घोटाले को लेकर किसानों में जबरदस्त नाराजगी है। शिकायत के बावजूद अब तक जांच शुरू नहीं होने पर किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर 29 अक्टूबर तक जांच पूरी कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो 30 अक्टूबर को नेशनल हाइवे-53 पर लोहरिनडोंगरी चौक, सांकरा में चक्काजाम किया जाएगा। शिकायतकर्ता किसान तुलाराम भोई ने बताया कि समिति में आयोजित किसानों की बैठक में कर्मचारियों ने…
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने विद्यार्थियों के अपार आईडी (Automated Permanent Academic Record) निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक विद्यार्थी का अपार आईडी समयसीमा के भीतर तैयार होना चाहिए, ताकि सभी का शैक्षणिक विवरण एकीकृत डिजिटल रिकॉर्ड के रूप में सुरक्षित रहे। इसके लिए जिलेभर में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में विद्यार्थियों और पालकों को अपार आईडी से जुड़ी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे ने बताया कि शिविर में आने वाले विद्यार्थियों को अपने सभी…
महासमुंद। जिले में राशन कार्ड में पंजीकृत सदस्यों का ई-केवायसी कराना अनिवार्य किया गया है। खाद्य विभाग की सुस्ती और हितग्राहियों की उदासीनता के कारण दो साल बीत जाने के बाद भी जिले के 1.46 लाख से अधिक सदस्यों की ई-केवायसी अधूरी है। विभाग ने अब अंतिम अवसर देते हुए 31 अक्टूबर तक ई-केवायसी कराने की समय-सीमा तय की है। जिले में 3,65,665 राशन कार्डों में 11,50,659 सदस्य पंजीकृत हैं। इनमें से अब तक 10,04,066 सदस्यों की ई-केवायसी पूरी हो चुकी है, जबकि 1,46,593 सदस्य अभी शेष हैं। विभाग ने बार-बार शिविर आयोजित किए, लेकिन हितग्राही पर्याप्त रुचि नहीं दिखा…
बसना। सामाजिक समरसता, सौहार्द और भाईचारे को सुदृढ़ करने की दिशा में बसना क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल की गई। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की प्रेरणा, नेतृत्व और सक्रिय सहभागिता में नीलांचल भवन में दीपावली मिलन समरसता भोज का भव्य आयोजन हुआ। इस आयोजन ने समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता और सद्भाव का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया। विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन केवल दीपावली का उत्सव नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का पर्व है। दीपावली का असली अर्थ केवल दीप जलाना नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द का प्रकाश…
बसना। अत्यधिक बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान से अंचल के किसानों की लगभग 80 प्रतिशत फसलें बर्बाद हो गईं थी । प्रभावित किसानों की शिकायत पर कलेक्टर महासमुंद ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिपूर्ति राशि देने के निर्देश जारी किए हैं। ग्राम छांदनपुर और खेमड़ा के किसानों ने तहसील कार्यालय में कई बार राहत राशि की मांग की थी, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर वे सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। किसानों ने बताया कि गर्मी की फसल के दौरान बेमौसम बारिश से खेतों में लगी धान, मक्का और सब्जियों की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। कलेक्टर ने किसानों की समस्या को…
महासमुंद। रायपुर रोड स्थित बालाजी होटल में बुधवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डेढ़ दर्जन जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने फड़ से 7 लाख 63 हजार रुपए नकद, 19 मोबाइल फोन, 1 कार और 9 मोटरसाइकिलें जब्त कीं। जुआरियों में पार्षद पति जसमीत सिंह उर्फ बादल मक्कड़ समेत कई व्यापारी शामिल बताए गए हैं। वहीं होटल संचालक फरार है। सूचना मिलने पर एएसपी प्रतिभा पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात 1.30 बजे होटल की घेराबंदी की और एक कमरे में दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई, लेकिन…
पिथौरा : विधायक पुरंदर मिश्रा ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात पिथौरा। रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा गुरुवार को पिथौरा प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं नागरिकों से सौजन्य भेंट की और सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विधायक मिश्रा ने कहा कि दीपावली का हर दीप आस्था, आशा और सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का संदेश देता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि हम सब इस पर्व पर…
बसना। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम कुरमाडीह में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक किसान बृजलाल चौहान रोज की तरह सुबह करीब 7:30 बजे अपने खेत की ओर ट्रैक्टर (क्रमांक CG 06 GD 5895) लेकर निकला था। कुरमाडीह से बरभाठा जाने वाले कच्चे रास्ते पर छोटी डोंगरी के पास चढ़ाई चढ़ते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया गया कि रास्ता ऊबड़-खाबड़ था और ट्रैक्टर की रफ्तार भी तेज थी, जिसके कारण वाहन पलटने से बृजलाल उसके नीचे दब गया। आसपास…