Author: Ashok Nishad

बसना। देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना दौड़ का आयोजन विकासखंड स्काउट-गाइड संघ बसना के तत्वावधान में बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद रूपकुमारी चौधरी ने सरदार पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन कर किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई। सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत की एकता की मजबूत नींव रखी। सांसद चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की…

Read More

बसना। बच्चों में गणित और विज्ञान विषय के प्रति रुचि व जिज्ञासा विकसित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत प्रारंभिक एवं माध्यमिक स्तर पर ब्लॉक स्तरीय क्विज स्पर्धा का आयोजन शासकीय हाई स्कूल बड़ेटेमरी में किया गया। यह आयोजन शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा बसना के तत्वावधान में हुआ, जिसमें बसना ब्लॉक के 30 संकुलों से 130 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बसना में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत क्विज स्पर्धा संपन्न। कार्यक्रम के दौरान डीएमसी रेखराज शर्मा ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता और नवाचारी गतिविधियाँ बच्चों में गणित, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति रचनात्मकता और जिज्ञासा को बढ़ावा…

Read More

सरस्वती शिशु मंदिर बया में परंपरा और संस्कृति के संग आंवला नवमी पर्व सम्पन्न पिथौरा। सरस्वती शिशु मंदिर बया में सोमवार, 3 नवंबर 2025 को आंवला नवमी पर्व  हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में छात्रों एवं आचार्य-आचार्या गण ने आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना कर परिक्रमा की और सामूहिक प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक गीतों और भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता के मूल्यों का संचार करना रहा। इस अवसर पर आचार्यों ने बच्चों को आंवला नवमी के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व…

Read More

महासमुंद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में बुधवार को “समाज में पुलिस की भूमिका” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोमाखान थाना प्रभारी नीतेश सिंह शामिल हुए। विद्यालय के प्राचार्य डोमन सिंह टंडन ने कहा कि पुलिस जवान विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हैं, जिससे आम नागरिक सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और जिम्मेदारी का संदेश दिया। मुख्य वक्ता थाना प्रभारी नीतेश सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में अपराध तभी कम हो सकते हैं जब नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझें। उन्होंने…

Read More

बसना। बसना ब्लॉक के ग्राम गुढयारी में रास पूर्णिमा के शुभ अवसर पर एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। ग्रामीण खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं में खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक खिलाड़ी और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उन्होंने पारंपरिक विधि से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएँ न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाती…

Read More

गढ़पटनी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिरायु दल द्वारा ग्राम गढ़पटनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान कक्षा पहली से पांचवीं तक के सभी बच्चों की जांच की गई। चिरायु दल में डॉ. कुलदीप प्रधान, स्वास्थ्य कर्मी चन्द्रकांती पटेल (आरएचओ), राकेश चौधरी (एनएलटी) तथा वाहन चालक दानीलाल कुलदीप शामिल रहे। दल ने विद्यार्थियों के आंख, दांत, कान, त्वचा, पोषण स्तर, ऊंचाई, वजन और सामान्य स्वास्थ्य की जांच की। जिन बच्चों में किसी प्रकार की कमजोरी या बीमारी के लक्षण पाए गए, उन्हें आगे उपचार…

Read More

बसना। बसना क्षेत्र के ग्राम बिलखंड में पारंपरिक श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ कर्मा पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव में हर्षोल्लास का वातावरण रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना में भाग लिया।कर्मा पूजा कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कर्मा पूजा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्योहार प्रकृति, श्रम और एकता का प्रतीक है। उन्होंने ग्रामवासियों से अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजकर रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गीत-संगीत, नृत्य और पूजा-पाठ का आयोजन किया…

Read More

बसना। स्वर्गीय श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय, बसना में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरदार पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण में योगदान और देश की एकता के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला। छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, तीज-त्योहार, पारंपरिक…

Read More

पिथौरा। शहीद कमलेश्वर सोनवानी हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं की छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उल्लास और उत्साह का माहौल देखने को मिला। साइकिल मिलने के बाद छात्राओं ने नियमित रूप से विद्यालय आने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीखम सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद ने कहा कि “राज्य शासन की सरस्वती साइकिल योजना बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का एक सशक्त कदम है।”उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राएं बिना किसी कठिनाई के विद्यालय…

Read More

महासमुंद। जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने वाली है, लेकिन इससे पहले ही सहकारी समितियों के कर्मचारी और डाटा एंट्री ऑपरेटर हड़ताल पर चले गए हैं।छत्तीसगढ़ सहकारी समिति महासंघ रायपुर और समर्थन मूल्य धान खरीदी डाटा एंट्री ऑपरेटर संघ रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी गई है। इस आंदोलन में महासमुंद जिले की 700 समितियों के कर्मचारी और 182 डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल हैं।संघ की चार प्रमुख मांगें हैं — धान खरीदी में 3 प्रतिशत सुखत को मान्यता दी जाए। डाटा एंट्री ऑपरेटरों की आउटसोर्सिंग भर्ती बंद की जाए। मध्यप्रदेश की…

Read More