सरायपाली(जीतयादव)।जेएमसी बलौदा के तत्वावधान में बलौदा में चार दिवसीय अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में क्षेत्र की कुल 32 टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

बलौदा में चार दिवसीय अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बलौदा एवं कलेंडा टीम के मध्य खेला गया। फाइनल मैच में कलेंडा टीम द्वारा दिए गए 100 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बलौदा टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और मात्र 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। बलौदा टीम की इस जीत पर खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

बलौदा में पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जलेश भोई को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया। फाइनल मैच के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री सरोज सेठ, सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत बलौदा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य सरायपाली श्री उद्धव नंद, पंच श्री संजय दास, श्री सुरेश नाग, श्री विदूषक बाघ एवं श्री बिमल साहू मौजूद रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को खेल के साथ-साथ शिक्षा में भी समान रूप से मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करता है, जो जीवन में आगे बढ़ने में सहायक होता है।बलौदा में चार दिवसीय अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने में समस्त बलौदा ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा। टूर्नामेंट का संचालन मनोज कुमार साहू द्वारा किया गया।


