Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना(जीतयादव)।बरपेलाडीह से पीपलखूंटा को जोड़ने वाली पक्की सड़क आज पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। करीब 19 साल पहले पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित इस सड़क से डामर पूरी तरह उखड़ चुका है, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही बेहद कठिन हो गई है। निर्माण के केवल दो साल बाद ही सड़क की परतें उधड़ने लगी थीं, और पिछले 10 वर्षों से यह सड़क केवल गिट्टी और मिट्टी का रास्ता बनकर रह गई है। बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव की समस्या इतनी गंभीर हो जाती है कि लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं, गर्मी और सर्दी के मौसम…
रायपुर | राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। कचना ओवरब्रिज से कचना चौक तक करीब 4.75 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण कार्य को जनवरी 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्य करीब 11 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने बारिश से पहले सड़क के दोनों किनारों पर गिट्टी बिछाने का कार्य पूरा कर लिया था, लेकिन लगातार हुई बारिश के कारण डामरीकरण का काम रोकना पड़ा था। अब मौसम सुधरने के साथ ही इस…
रायपुर | बुधवार का दिन छत्तीसगढ़ के लिए इतिहास बन गया। राज्योत्सव 2025 के आखिरी दिन राजधानी नवा रायपुर का आसमान देशभक्ति, रोमांच और गौरव से भर उठा। सुबह से ही माहौल उत्सवमय था — सूरज कुछ ज्यादा चमकीला, हवा में जोश और लोगों में अद्भुत उत्साह था। ठीक 11:30 बजे जैसे ही आसमान में नौ हॉक एमके-132 फाइटर जेट्स गड़गड़ाए, पूरा मैदान “जय हिंद” के नारों से गूंज उठा। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (SKAT) ने लगभग 40 मिनट तक अपने रोमांचक हवाई करतबों से देश के आत्मविश्वास और शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। विमानों ने जब आसमान…
गढ़फुलझर में इसर-गौरी-गौरा पूजा पर उमड़ी श्रद्धा — मुख्य अतिथि मोक्ष कुमार प्रधान सहित आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में हुए शामिल बसना। परंपरा, आस्था और एकता का पर्व इसर-गौरी-गौरा पूजा बड़े हर्षोल्लास के साथ गढ़फुलझर गांव में मनाया गया। पूजा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान शामिल हुए। उन्होंने पूजा स्थल पर पहुंचकर आदिवासी समाज के लोगों के साथ पारंपरिक विधि से इसर-गौरी-गौरा की पूजा-अर्चना की और सभी को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर गोंड आदिवासी समाज के सैकड़ों लोग पारंपरिक परिधान में शामिल हुए। सभी ने मिलकर…
बसना। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, पिरदा (बसना) की कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग की छात्रा मनीषा राणा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता (सीनियर बालिका वर्ग) में स्थान बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के पीटीआई खीरसागर कैवर्त्य ने जानकारी दी कि यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कांकेर जिले में 6 से 9 नवंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। मनीषा राणा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए इसमें भाग लेंगी। खेल जगत में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मनीषा ने विद्यालय और क्षेत्र दोनों का मान बढ़ाया है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों…
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर आज राजधानी रायपुर का आसमान रोमांच, गौरव और देशभक्ति से भर उठेगा। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team – SKAT) आज नवा रायपुर के सेंध तालाब के ऊपर अपने शानदार हवाई करतबों का प्रदर्शन करेगी। इस एयरोबेटिक शो में 9 हॉक एमके-132 फाइटर जेट्स एक साथ आसमान में उड़ान भरेंगे और ‘बॉम्ब बर्स्ट’, ‘हार्ट इन द स्काई’ और ‘एरोहेड’ जैसी रोमांचक फॉर्मेशन से दर्शकों को देशभक्ति और गौरव की अनुभूति कराएंगे। शो का आयोजन 5 नवंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक किया जाएगा, जिसकी रिहर्सल मंगलवार को की गई…
महासमुंद। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत सोमवार को बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) और बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रथम पाली में बीएलओ एवं द्वितीय पाली में बीएलए का प्रशिक्षण हुआ। अब 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कार्य किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने प्रथम पाली में स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय, महासमुंद में आयोजित प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया। इसी तरह सभी अनुविभागीय कार्यालयों में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्टर लंगेह ने बताया कि इस…
बिलासपुर।9वीं कक्षा की छात्रा अदिति कठौते (14) ने महज इस बात पर आत्महत्या कर ली कि परिवार वालों ने उसे रात में मोबाइल चलाने से रोका। छात्रा ने गुस्से में घर से बाहर निकलकर अरपा नदी में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मोबाइल को लेकर परिजनों ने लगाई रोक, नाबालिग छात्रा ने आवेश में गंवाई जान। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर की है। छात्रा के पिता अरुण कमल कठौते प्राइवेट जॉब करते हैं। सोमवार रात करीब 1:30 बजे, अदिति देर तक मोबाइल देख रही थी। इस पर उसकी बड़ी बहन चेतना कठौते ने कहा कि…
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार दोपहर भीषण रेल हादसा हुआ। कोरबा से बिलासपुर आ रही मेमू लोकल ट्रेन दोपहर करीब 4 बजे लालखदान के पास मिडिल लाइन पर खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि मेमू का इंजन मालगाड़ी के ब्रेक वैन को तोड़ते हुए कोयले से भरे वैगन पर चढ़ गया। रेल में लगभग 200 यात्री सवार थे और उसकी रफ्तार करीब 50-60 किमी प्रति घंटा थी। दुर्घटना में लोको पायलट विद्या सागर सहित 11 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हैं। कई घायल यात्रियों को गंभीर अवस्था में अस्पताल…
महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर राजधानी नवा रायपुर का आकाश 4 नवंबर को देशभक्ति, रोमांच और गौरव से भर उठा। भारतीय वायुसेना की विश्वप्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team) ने सुबह 10 से 12 बजे तक अपने शानदार हवाई करतबों का प्रदर्शन कर हजारों दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस ऐतिहासिक अवसर पर महासमुंद जिले से 46 स्कूलों के 1500 से अधिक छात्र, उनके शिक्षक और अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। बच्चों को इस दौरान पुरखौती मुक्तांगन और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परसदा का भी भ्रमण कराया गया। सूर्यकिरण टीम के विमानों ने जब नवा रायपुर के आसमान…