Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
महासमुंद। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपनी पत्नी प्रिया सिन्हा के साथ जिला अस्पताल महासमुंद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लगभग 60 नवजात शिशुओं और उनकी माताओं का हालचाल जाना तथा उन्हें आवश्यक सामग्री वितरित की।विधायक दंपत्ति ने नवजात शिशुओं को कपड़े, डायपर, तौलिया और सफाई कीट जैसी उपयोगी वस्तुएं भेंट कीं। उन्होंने माताओं से अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं और देखभाल के बारे में जानकारी ली तथा स्वस्थ जीवनशैली और नवजात शिशु की देखभाल के संबंध में आवश्यक सुझाव भी दिए। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने जिला अस्पताल में नवजात शिशुओं और माताओं से की मुलाकात।…
शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए तुमगांव में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम संपन्न महासमुंद। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत शासकीय बालक प्राथमिक शाला, तुमगांव में मंगलवार को सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन, विद्यार्थियों की सीखने की दक्षता का मूल्यांकन और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। इस अभियान के माध्यम से अभिभावकों, शिक्षकों, एसएमसी सदस्यों और ग्राम समुदाय को विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से जोड़ा गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति, सीखने के स्तर, शैक्षणिक संसाधनों के उपयोग और…
शासकीय प्राथमिक शाला कलमीदादर में सत्र 2025-26 का सामाजिक अंकेक्षण संपन्न, पारदर्शिता और जनसहभागिता पर दिया गया जोर बसना। शासकीय प्राथमिक शाला कलमीदादर में सत्र 2025-26 का सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम बड़े ही उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व टीम लीडर एवं प्रधान पाठक श्री सरविन्द सिदार ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक, पालक और बच्चों के बीच सौहार्द्रपूर्ण संबंध और सामंजस्य बनाए रखना ही विद्यालय के सर्वांगीण विकास की कुंजी है। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना से किया गया, जिसका नेतृत्व प्रधान पाठक श्री ईश्वर जगत ने किया। इस अवसर पर श्री पुरन्दर बंछोर, संकुल समन्वयक श्री भीष्म…
रामचंडी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, ‘घरें-घरें मंगला पूजा’ पुस्तक का हुआ विमोचन बसना। श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर गढ़फुलझर में आयोजित रामचंडी दिवस कार्यक्रम में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर विजय विशाल की रचना ‘घरें-घरें मंगला पूजा’ पुस्तक का भव्य विमोचन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 25 से 30 हजार श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच माता रामचंडी की पूजा-अर्चना की और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्कृति विभाग एवं ऑर्फिक म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित भक्तों का मन मोह लिया।…
बिजली बिल हाफ योजना बहाली की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया बिजली विभाग का घेराव महासमुंद। बिजली बिल हाफ योजना बंद करने और बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसजनों ने बिजली विभाग कार्यालय का घेराव करते हुए एक घंटे तक नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर कार्यपालन अभियंता पंचु राम वर्मा को ज्ञापन सौंपा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष खिलावन बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जनता के हित में चलाई जा रही “बिजली बिल हाफ योजना” को बंद करना और लगातार बिजली दरों…
गांधी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने गांधी पदयात्रा संपन्न — व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला आयोजित सरायपाली। युवा समाजसेवी, विद्वान और कुशल वक्ता पंडित विद्याभूषण सतपथी, सुपुत्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित जयदेव सतपथी ने 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु गांधी पदयात्रा का आयोजन किया। आठ दिनों तक चली इस पदयात्रा का समापन महाविद्यालय परिसर में हुआ, जहां व्यक्तित्व विकास पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्रोत वक्ता के रूप में पंडित विद्याभूषण सतपथी मंचासीन रहे। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संध्या भोई ने कहा कि “सत्य…
ग्राम पंचायत कूडेकेल में ग्राम सभा संपन्न — विकास व नशा मुक्ति पर हुई विस्तृत चर्चा बसना। जनपद पंचायत बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत कूडेकेल में आज दिनांक 6 अक्टूबर 2025 को ग्राम सभा की बैठक संपन्न हुई। बैठक का संचालन सरपंच श्री भरत लाल डड़सेना के नेतृत्व में किया गया। ग्राम सभा में विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें नशा मुक्ति, नल-जल योजना, सड़क निर्माण, और ग्रामीण स्वच्छता प्रमुख रहे। बैठक में सचिव श्रीमती गीतांजलि प्रधान, उपसरपंच श्रीमती बिसिया साव (मिलन साव), रोजगार सहायक श्री पवन सिदार, व पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्राम…
1 थप्पड़ के बदले डबल मर्डर… टाटा सफारी से कुचलकर मार डाला: आरोपी बोला – 5 साल बाद लिया बदला महासमुंद। महासमुंद में एक दिल दहला देने वाला डबल मर्डर सामने आया है। एक थप्पड़ का बदला लेने के लिए आरोपी ने टाटा सफारी से दो दोस्तों को बार-बार कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात शनिवार रात 4 अक्टूबर को एनएच-353 पर खरोरा के पास हुई। मृतकों की पहचान जितेंद्र चंद्राकर (46) और अशोक साहू (50) निवासी बेलसोंडा के रूप में हुई है। जितेंद्र, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के पति थे। पुलिस जांच में पता चला कि…
टाटा सफारी ने स्कूटी को मारी जबरदस्त टक्कर, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के पति जितेंद्र की मौत महासमुंद जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के पति जितेंद्र चंद्राकर की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा एनएच-353 पर खरोरा के पास सीजीएमएससी दवा केंद्र के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि एक टाटा सफारी वाहन ने पीछे से स्कूटी को जबरदस्त टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, जितेंद्र चंद्राकर और अशोक साहू स्कूटी से महासमुंद से ग्राम बेलसोंडा लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे खरोरा के पास अचानक तेज रफ्तार टाटा सफारी (CG…
बालोद में सनसनीखेज वारदात देवर ने की भाभी की हत्या बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां देवर ने अपनी भाभी को शराब पिलाने के बाद शादी करने का दबाव डाला। जब भाभी ने लोकलाज के कारण शादी से इनकार किया, तो आरोपी ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने भाभी की लाश के बगल में रातभर कंबल ओढ़कर सोया रहा। घटना का विवरण:मृतका का नाम प्रीति सेमरे (35 वर्ष) है, जो वार्ड क्रमांक-17 दल्लीराजहरा में किराए के मकान में रहती थी। आरोपी अमन कुमार…