Author: Ashok Nishad

बसना(रूपानंद साव) – बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोरभट्ठी निवासी श्री नवीन कुमार साव को भारतीय जनता पार्टी महासमुन्द जिला मीडिया प्रभारी के महत्वपूर्ण दायित्व पर मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति पर फूलझर अंचल सहित समाज के लोगों, कार्यकर्ताओं, माताओं–बहनों एवं वरिष्ठ जनों में हर्ष और उत्साह की लहर व्याप्त है। नवीन कुमार साव भाजपा महासमुन्द जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त, फूलझर अंचल में हर्ष की लहर। नवीन कुमार साव लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय, ऊर्जावान, निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी भूमिका निभाते रहे हैं। वे सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहते हुए…

Read More

बसना (जीत यादव) – मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR(Special Intensive Revision) प्रक्रिया को लेकर बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में दिनांक 15 नवंबर 2025 को शक्ति केंद्र बाराडोली, पड़कीपाली, सकरी एवं सिंघनपुर में विशेष जनजागरण व जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी शक्ति केन्द्रों में बैठक संपन्न हुई। अध्यक्ष श्री यादव ने बी.एल.ओ. एवं बी.एल.ए.-2 टीम के साथ ग्रामीणों को मतदाता सूचीSIR(Special Intensive Revision) के सुधार, नाम जोड़ने, संशोधन, सत्यापन एवं नए मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि सटीक एवं अद्यतन मतदाता सूची लोकतंत्र की मूल…

Read More

सराईपाली साहू संघ की तहसील महिला उपाध्यक्ष शांति साहू ने बाल दिवस पर बच्चों को कॉपी-किताब एवं खिलौने वितरित कर बढ़ाया उत्साह बसना (जीत यादव) – देशभर में हर वर्ष 14 नवंबर को प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। इसी क्रम में श्री राधाकृष्ण इंग्लिश मीडियम स्कूल, बेहरापाली में शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम के साथ बाल दिवस समारोह आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 215 छात्र-छात्राएँ शामिल हुए। कार्यक्रम में बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। छात्रों ने नृत्य, गीत एवं अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों से सभी का…

Read More

बसना (जीत यादव) – कुंभकार महासंघ फुलझर अंचल द्वारा निर्माणाधीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, गढ़फुलझर (बसना) में कुंभ भरण महोत्सव का भव्य आयोजन आगामी 17 नवंबर, सोमवार को पवित्र गढ़फुलझर धाम में भक्तिभाव एवं आध्यात्मिक माहौल के साथ आयोजित किया जाएगा। इस पावन अवसर पर बैठकी कीर्तन आयोजित होगा, जिसमें संगीतमय भजन, हरिनाम संकीर्तन एवं प्रभु स्मरण से सम्पूर्ण धाम दिव्य वातावरण से गुंजायमान होगा। वहीं भव्य कलश यात्रा भी निकाली जाएगी जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे और धार्मिक आस्था एवं उत्साह का परिचय देंगे। कार्यक्रम की तैयारी एवं संचालन में कुंभकार महासंघ फुलझर अंचल के अध्यक्ष धर्मेन्द्रनाथ…

Read More

बसना (जीत यादव) — संकुल केंद्र जमदरहा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला गायत्रीपुर में बुधवार को बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कॉपी-पेन का वितरण किया गया, जिससे बच्चों में खुशी एवं उल्लास देखा गया। बाल दिवस पर बच्चों को उपहार स्वरूप कॉपी-पेन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेंद्र चौहान ने बच्चों को उपहार स्वरूप कॉपी-पेन प्रदान किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “जैसा सोचोगे वैसा बन जाओगे, इसलिए सकारात्मक सोच, अच्छे कर्म और पढ़ाई में निरंतर मेहनत सफलता की कुंजी है।” साथ ही उन्होंने बच्चों…

Read More

बसना।विकासखंड मुख्यालय से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुडेकेल नाला का पुल पिछले पाँच वर्षों से टूटी व जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है। इस पुल का उपयोग कुडेकेल, जमडी, पोटापारा, मुढपाहर, बिंछिया, टांडा और सिरको सहित कई ग्रामों के हजारों निवासी प्रतिदिन करते हैं। लंबे समय से पुल क्षतिग्रस्त रहने से ग्रामीणों को स्कूल, अस्पताल, बाज़ार, रोजगार, सरकारी कार्यों व आपातकालीन परिस्थितियों में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुल निर्माण न होने से लगातार हादसों से बढ़ी चिंता। ग्रामीणों के मुताबिक, कुडेकेल नाला टूटे पुल से होकर गुजरते समय कई दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं।…

Read More

बसना (जीत यादव)। बसना विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर संकुल केंद्र जमदरहा में संकुल समन्वयक डिजेंद्र  कुर्रे के मार्गदर्शन में FLN (Foundational Literacy and Numeracy) मेला का आयोजन किया गया।मेले का उद्देश्य बच्चों को रोचक गतिविधियों के माध्यम से भाषा तथा गणितीय अवधारणाओं को सरल तरीके से समझाना रहा। विषय-आधारित आकर्षक स्टॉल मेला परिसर में हिंदी, गणित, अंग्रेजी एवं बालवाड़ी के लिए अलग-अलग स्टॉल तैयार किए गए थे — हिंदी स्टॉल: “ऊंगली फिरावो, शब्द बनाओ” – शब्द निर्माण की अवधारणा को समझाने हेतु गणित स्टॉल: “जोड़ना जोड़” – जोड़ की अवधारणा पर आधारित अंग्रेजी स्टॉल: “कलर नेम” – रंगों के…

Read More

सरायपाली (जीत यादव)।शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से FLN (Foundational Literacy & Numeracy) मेला का आयोजन दर्राभाठा, मुड़पहार और आदिवासी कन्या आश्रम डुडूमचुवां में संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। दर्राभाठा में FLN मेला और बाल दिवस शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभाठा में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को ग्राम पंचायत एवं शाला की ओर से कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, कटर सहित आवश्यक अध्ययन सामग्री वितरित की गई।शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष द्वारा कलम-पेंसिल तथा पालक राजू बंछोर द्वारा बच्चों को…

Read More

पिथौरा (जीत यादव)।जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देते हुए FLN मेला काआयोजन खट्टाडीह, चंदनपुर एवं कंचनपुर के शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में संयुक्त रूप से बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान किया गया।“करके देखबो, सीख के रहीबो” (करके देखेंगे, सीख कर रहेंगे) के प्रेरणादायक नारे के साथ आयोजित यह मेला बच्चों की रचनात्मकता, सीखने की क्षमता और खेल-आधारित सीख की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। इस मेले की खास बात यह रही कि सभी स्टॉल स्वयं बच्चों द्वारा बच्चों के लिए तैयार किए गए, जहाँ भाषा, गणित और अंग्रेजी विषयों पर रंगारंग गतिविधियाँ आयोजित की गईं।बच्चों ने पहेलियाँ,…

Read More

प्राथमिक शाला दुधीपाली में बाल दिवस एवं FLN मेले का भव्य आयोजन, बच्चों ने लगाए आकर्षक शैक्षणिक स्टॉल बसना। प्राथमिक शाला दुधीपाली में बाल दिवस के अवसर पर FLN (Foundational Literacy and Numeracy) मेला धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पालकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान पाठक उषा ठाकुर द्वारा अतिथियों और उपस्थित पालकों का स्वागत करते हुए हुई। उन्होंने कहा कि FLN मेला बच्चों की मूलभूत साक्षरता एवं अंकज्ञान को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है, जिससे उनकी सीखने की क्षमता में निरंतर वृद्धि होती है। मेले में बच्चों ने…

Read More