Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायगढ़: 98 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    13/05/2026

    सरायपाली: सुशासन तिहार के तहत केना स्कूल में 13 मई को लगेगा जन समस्या निवारण शिविर।

    13/05/2026

    बसना: मूवर्स एंड पैकर्स की आड़ में गांजा तस्करी, 274 किलो मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

    13/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»सरायपाली: गणतंत्र यात्रा में विधायक चातुरी नंद का शाला बिलखंड दौरा किया गया।
    बसना

    सरायपाली: गणतंत्र यात्रा में विधायक चातुरी नंद का शाला बिलखंड दौरा किया गया।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad22/01/2026Updated:22/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    गणतंत्र bil 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीत यादव)।सरायपाली विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक श्रीमती चातुरी नंद ने गणतंत्रयात्रा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड का दौरा किया। विद्यालय परिसर में पहुंचते ही शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ा सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

    गणतंत्र यात्रा के दौरान विधायक श्रीमती चातुरी नंद ने विद्यार्थियों एवं ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है और यही हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और देश के विकास की सबसे मजबूत नींव है, इसलिए सरकारी विद्यालयों को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

    वृद्धजन hindu1
    गणतंत्र यात्रा विद्यार्थियों और ग्रामीणों से संवाद, शिक्षा को बताया विकास की नींव।

    इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनकी विधायक ने मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन अपनाने और अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शिक्षकों से विद्यालय की शैक्षणिक स्थिति, उपलब्ध संसाधनों एवं आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

    images1

    कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को विधायक के समक्ष रखा। इस पर श्रीमती चातुरी नंद ने कहा कि वे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

    इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विजय धृतलहरे, सहायक शिक्षक शंभू सिंह परमेश्वर, मंडल अध्यक्ष पद्लोचन पटेल, विधायक प्रतिनिधि रामेश पटेल, कोषाध्यक्ष कन्हैया पटेल, पुरन बरिहा, विजय भोई, विद्या सिदार, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।गणतंत्रयात्रा के माध्यम से क्षेत्र में संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश दिया गया।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: मूवर्स एंड पैकर्स की आड़ में गांजा तस्करी, 274 किलो मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

    13/05/2026

    बसना: फर्जी Instagram आईडी बनाकर महिला की निजी तस्वीरें वायरल।

    13/05/2026

    बसना: मोक्ष कुमार प्रधान रोज 5 से 10 कार्यक्रमों में पहुंच रहे, बसना क्षेत्र में बढ़ी जनसक्रियता।

    12/05/2026

    बसना: भीषण पेयजल संकट को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

    12/05/2026

    बसना: रंगमटिया में विकसित कृषि संकल्प अभियान, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी।

    12/05/2026

    बसना: कपड़ों के ढेर में छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, 1.98 करोड़ की संपत्ति जब्त।

    12/05/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: मूवर्स एंड पैकर्स की आड़ में गांजा तस्करी, 274 किलो मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: फर्जी Instagram आईडी बनाकर महिला की निजी तस्वीरें वायरल।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: मोक्ष कुमार प्रधान रोज 5 से 10 कार्यक्रमों में पहुंच रहे, बसना क्षेत्र में बढ़ी जनसक्रियता।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: फर्जी Instagram आईडी बनाकर महिला की निजी तस्वीरें वायरल।

    13/05/2026

    सरायपाली: सुशासन तिहार के तहत केना स्कूल में 13 मई को लगेगा जन समस्या निवारण शिविर।

    13/05/2026

    रायगढ़: 98 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    13/05/2026

    बसना: मूवर्स एंड पैकर्स की आड़ में गांजा तस्करी, 274 किलो मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

    13/05/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.