Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना (रूपानंद साव)। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले बाल दिवस को प्राथमिक शाला मोहगांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बंसुला परीक्षेत्र साहू संघ की महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मोगरा वेदकुमार साव ने विद्यालय पहुँचकर नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों को कॉपी और पेन वितरित कर उनके उत्साह को बढ़ाया। श्रीमती मोगरा साव ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित करते हुए कहा कि “बच्चे ही देश का भविष्य हैं, इसलिए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा सबसे बड़ा आधार है।” उन्होंने बाल दिवस को बच्चों के अधिकार,…
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में FLN मेला का आयोजन, बच्चों के स्टॉल रहे आकर्षण बसना । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप FLN (Foundational Literacy and Numeracy) मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य आकर्षण FLN कार, बच्चों द्वारा संचालित स्टॉल और ‘एक स्टॉल – एक अवधारणा’ मॉडल रहा। यह आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, डीएमसी रेखराज शर्मा के मार्गदर्शन में तथा विकास खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर और बीआरसी समग्र शिक्षा अधिकारी अनिल सिंह साव के निर्देशन में FLN मेला संपन्न हुआ। FLN मेले में कक्षा…
सरस्वती शिशु मंदिर भंवरपुर में हिंदू शताब्दी वर्ष एवं हिंदू सम्मेलन की बैठक बसना (जीत यादव)। हिंदू शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गृह संपर्क अभियान एवं आगामी हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर भंवरपुर खंड की महत्वपूर्ण बैठक सरस्वती शिशु मंदिर भंवरपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री एवं हिंदू सम्मेलन बसना प्रखंड के संयोजक बसंत देवता, आरएसएस के खंड कारवाह पंचराम गहीर, बसना प्रखंड के सह मंत्री डीजेंद्र कुर्रे, तथा बसना खंड के सत्संग प्रमुख मिनकेतन साहू…
शासकीय हाई स्कूल साल्हेतराई में बाल दिवस पर नशा मुक्ति रैली और विविध कार्यक्रमों का आयोजन साल्हेतराई। शासकीय हाई स्कूल साल्हेतराई में बाल दिवस के अवसर पर जूनियर रेड क्रॉस और विद्यालय के बच्चों द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत रैली निकाली गई। छात्रों ने ‘नशा छोड़ो – जीवन संवारो’, ‘स्वस्थ रहें – खुशहाल रहें’ जैसे नारों के साथ पूरे ग्राम में जन जागरूकता का संदेश फैलाया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का आग्रह किया। विद्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई…
विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नाटक, संगीत और ज्ञानवर्धक गतिविधियों ने बच्चों को किया उत्साहित बसना(जीत यादव)। संस्कार द राइजिंग स्कूल परसकोल में इस वर्ष का बाल दिवस अत्यंत उत्साह, जोश और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। प्रतिवर्ष 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के रूप में मनाए जाने वाले बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में सुबह से ही बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला। प्राथमिक से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया। पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ बाल दिवस कार्यक्रम की शुरुआत…
आधुनिक भारत के शिल्पकार चाचा नेहरू की जयंती पर स्वामी आत्मानंद विद्यालय में बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया बसना।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश/हिन्दी माध्यम विद्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी शिक्षकों ने आधुनिक भारत के निर्माता चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ शिक्षक लोरीश गुरुजी ने नेहरू जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे फूलों की तरह होते हैं, इसलिए उन्हें खुशी और खुशबू फैलाने वाला बनना चाहिए। उन्होंने वर्तमान समय में असमय समाप्त होते बचपन पर चिंता…
बसना।स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में 14 नवंबर को FLN मेला 2025 का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस मेले का उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (Foundational Literacy & Numeracy) को रोचक और व्यवहारिक गतिविधियों के माध्यम से मजबूत करना था। विद्यालय के प्रधान पाठक गिरधारी साहू ने बताया कि FLN मेला विद्यार्थियों में भाषा और गणित की बुनियादी दक्षताओं को विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। वहीं शिक्षक वीरेन्द्र कुमार कर ने स्पष्ट किया कि मेले के प्रमुख उद्देश्य हैं— भाषा और गणित की बुनियादी योग्यता को मजबूत करना गतिविधि आधारित…
बाल दिवस पर गढ़पटनी शासकीय प्राथमिक शाला में एफ.एल.एन. मेले का भव्य आयोजन बसना।बाल दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में एफ. एल.एन. (‘Foundational Literacy & Numeracy’)मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों की सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को अधिक रोचक, प्रेरक और व्यावहारिक बनाना था। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और सामूहिक प्रयासों का सुंदर प्रदर्शन किया। मेले में कक्षा पहली से तीसरी तक के विद्यार्थियों ने भाषा, गणित और पर्यावरण विषयों से संबंधित विभिन्न टी.एल.एम. (शैक्षणिक सामग्री) तैयार की। बच्चों द्वारा बनाई गई जोड़ मशीन, फ्लैश कार्ड, गणितीय आकृतियाँ, पर्यावरण…
सरायपाली(जीत यादव)। शासन के निर्देशों के तहत बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता और शिक्षकों के अध्यापन कार्य की मॉनिटरिंग के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल और विकासखंड स्त्रोत समन्वयक देवानंद नायक ने बुधवार को कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शाला केन्दूढार तथा शासकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शाला कनकेवा में पहुंचकर शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के सीखने के स्तर और विद्यालय परिसर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि बच्चों का शैक्षिक स्तर संतोषजनक है और विद्यालय परिसर स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित है। उन्होंने शिक्षकों को शासन की सभी योजनाओं का…
महासमुंद। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू की अध्यक्षता में प्रेसिडेंट इन काउंसिल (पीआईसी) की बैठक नगर पालिका कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित पीआईसी सदस्यों की सहमति से शहर विकास से जुड़े कुल 17 एजेंडों पर विस्तृत चर्चा की गई और सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में जिन प्रमुख प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया उनमें—वार्ड 20 के नेहरू चौक का सौंदर्यीकरण,वार्ड 15 स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल) की मरम्मत,फिल्टर प्लांट बेलसोंडा की जर्जर पाइपलाइन सुधार,पार्षद निधि से वार्ड 4 में सीसी रोड निर्माण,शास्त्री चौक से मुक्तिधाम तक आरसीसी नाली निर्माण,वार्ड 10…