Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
अंतर्राजीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान बसना।ग्राम परसकोल में MSCT द्वारा आयोजित अंतर्राजीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य और उत्साहपूर्ण शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से आत्मीयता पूर्वक परिचय प्राप्त किया और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। यह प्रतियोगिता 14 से 16 नवंबर 2025 तक चलेगी, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित पड़ोसी राज्यों की विभिन्न टीमें भाग ले रही हैं। आयोजन समिति ने विजेता…
झेरिया यादव समाज के प्रतिनिधियों ने शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से की मुलाकात बसना (जीत यादव)। फुलझर राज झेरिया यादव समाज बसना–सरायपाली के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से सौजन्य भेंट की। समाजजनों ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान प्रकट किया और समाज के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। प्रतिनिधियों ने बताया कि छुईपाली में प्रस्तावित श्री राधा कृष्ण मंदिर के भूमि-पूजन तथा समाज के भव्य महासम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस मौके पर उन्होंने मंत्रीजी से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया। मंत्री बनेंगे मुख्य अतिथि, समाज में उत्साह शिक्षा…
बसना (जीत यादव)। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्य बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान FLN (Foundational Literacy and Numeracy)को मजबूत करने के लिए शासकीय प्राथमिक शाला बरगांव में बुधवार को एफएलएन मेला का आयोजन किया गया। मेले का मुख्य आकर्षण रहा—बच्चों द्वारा स्वयं संचालित स्टॉल, जहाँ उन्होंने खेल, गतिविधियां और प्रयोगों के माध्यम से अपनी सीख को अभिभावकों के सामने प्रस्तुत किया। FLN (Foundational Literacy and Numeracy) मेले का आयोजन डीईओ विजय कुमार लहरे, डीएमसी रेखराज शर्मा, बीईओ लोकेश्वर सिंह कंवर और समग्र शिक्षा के एससी अनिल सिंह सावे के निर्देश पर किया गया। कक्षा पहली से तीसरी तक के…
सरायपाली(जीत यादव)।स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सरायपाली में प्राचार्य प्रदीप नारायण सेठ के नेतृत्व में बाल दिवस अत्यंत उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। एकल, युगल, समूह नृत्य व गीत, नाटक, एकांकी, भाषण सहित विविध सांस्कृतिक गतिविधियों ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। पूजन-अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ बाल दिवस कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा संयुक्त रूप से पूजन-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।नृत्य प्रस्तुति देने वालों में आस्था साहू, प्रत्युषा एवं श्रेया कुशवाहा, राधिका डडसेना, अभिवादन प्रधान एवं ग्रुप, कनक पांडेय, नव्या एवं ग्रुप,…
बसना (रूपानंद साव)। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले बाल दिवस को प्राथमिक शाला मोहगांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बंसुला परीक्षेत्र साहू संघ की महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मोगरा वेदकुमार साव ने विद्यालय पहुँचकर नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों को कॉपी और पेन वितरित कर उनके उत्साह को बढ़ाया। श्रीमती मोगरा साव ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित करते हुए कहा कि “बच्चे ही देश का भविष्य हैं, इसलिए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा सबसे बड़ा आधार है।” उन्होंने बाल दिवस को बच्चों के अधिकार,…
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में FLN मेला का आयोजन, बच्चों के स्टॉल रहे आकर्षण बसना । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप FLN (Foundational Literacy and Numeracy) मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य आकर्षण FLN कार, बच्चों द्वारा संचालित स्टॉल और ‘एक स्टॉल – एक अवधारणा’ मॉडल रहा। यह आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, डीएमसी रेखराज शर्मा के मार्गदर्शन में तथा विकास खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर और बीआरसी समग्र शिक्षा अधिकारी अनिल सिंह साव के निर्देशन में FLN मेला संपन्न हुआ। FLN मेले में कक्षा…
सरस्वती शिशु मंदिर भंवरपुर में हिंदू शताब्दी वर्ष एवं हिंदू सम्मेलन की बैठक बसना (जीत यादव)। हिंदू शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गृह संपर्क अभियान एवं आगामी हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर भंवरपुर खंड की महत्वपूर्ण बैठक सरस्वती शिशु मंदिर भंवरपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री एवं हिंदू सम्मेलन बसना प्रखंड के संयोजक बसंत देवता, आरएसएस के खंड कारवाह पंचराम गहीर, बसना प्रखंड के सह मंत्री डीजेंद्र कुर्रे, तथा बसना खंड के सत्संग प्रमुख मिनकेतन साहू…
शासकीय हाई स्कूल साल्हेतराई में बाल दिवस पर नशा मुक्ति रैली और विविध कार्यक्रमों का आयोजन साल्हेतराई। शासकीय हाई स्कूल साल्हेतराई में बाल दिवस के अवसर पर जूनियर रेड क्रॉस और विद्यालय के बच्चों द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत रैली निकाली गई। छात्रों ने ‘नशा छोड़ो – जीवन संवारो’, ‘स्वस्थ रहें – खुशहाल रहें’ जैसे नारों के साथ पूरे ग्राम में जन जागरूकता का संदेश फैलाया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का आग्रह किया। विद्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई…
विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नाटक, संगीत और ज्ञानवर्धक गतिविधियों ने बच्चों को किया उत्साहित बसना(जीत यादव)। संस्कार द राइजिंग स्कूल परसकोल में इस वर्ष का बाल दिवस अत्यंत उत्साह, जोश और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। प्रतिवर्ष 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के रूप में मनाए जाने वाले बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में सुबह से ही बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला। प्राथमिक से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया। पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ बाल दिवस कार्यक्रम की शुरुआत…
आधुनिक भारत के शिल्पकार चाचा नेहरू की जयंती पर स्वामी आत्मानंद विद्यालय में बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया बसना।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश/हिन्दी माध्यम विद्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी शिक्षकों ने आधुनिक भारत के निर्माता चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ शिक्षक लोरीश गुरुजी ने नेहरू जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे फूलों की तरह होते हैं, इसलिए उन्हें खुशी और खुशबू फैलाने वाला बनना चाहिए। उन्होंने वर्तमान समय में असमय समाप्त होते बचपन पर चिंता…