Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
पीएम श्री सेजेस बसना में बाल दिवस एवं जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन बसना(जीत यादव)। पीएम श्री सेजेस बसना में 14 एवं 15 नवंबर को दो दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला अंतर्गत बाल दिवस एवं जनजातीय गौरव दिवस उत्साह, सांस्कृतिक भावना और सीख के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों व अतिथियों की सक्रिय उपस्थिति रही। 14 नवंबर — बाल दिवस : खेल, मस्ती और सीख से भरपूर दिन प्राचार्य के.के. पुरोहित के निर्देशन में बच्चों के लिए विशेष मनोरंजक एवं कौशल आधारित फन गेम्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें जलेबी दौड़, बलून ब्लास्ट, फ्रॉग रेस, क्लैप…
बसना (जीत यादव) – बसना विकासखंड अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर बड़ेटेमरी में नवंबर माह का आचार्य विकास वर्ग सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती, ओम एवं भारत माता की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ की गई। उद्घाटन सत्र में सह जिला समन्वयक सुरेश साहू, संकुल प्रमुख दयानिधि पटेल, गिरिजाशंकर त्रिपाठी, संतोष पटेल, रत्थुराम, रैनसिंग, दुकालू एवं बिलकिस बानो सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। इस सत्र में जिला ग्राम भारती अध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल ने आचार्यों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के प्रथम कालांश में गफ्फार खान ने गणित विषय, जबकि द्वितीय कालांश में वारिश कुमार ने…
बसना (जीत यादव) – बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में 16 नवंबर 2025 को छादनपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) के तहत मतदाता सूची सुधार जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान BLO एवं BLA-2 टीम के साथ ग्रामीणों को नाम जोड़ने, संशोधन कराने व आवश्यक दस्तावेज सत्यापन की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। कार्यक्रम की विशेष पहल के अंतर्गत बुजुर्ग एवं गृहिणी महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए मताधिकार, मतदाता सूची में नाम की अनिवार्यता तथा सभी सुधार प्रक्रियाओं को सरल एवं स्पष्ट भाषा में समझाया गया। ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि प्रत्येक पात्र नागरिक…
बसना।जेनसन मेमोरियल स्कूल परिसर जगदीशपुर में फिट इंडिया अभियान के तहत सांसद खेल महोत्सव की जोनल स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 15 नवंबर को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि के रूप में क्षेत्रीय स्तर के कई जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने गरिमामयी उपस्थिति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल पिरदा अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान द्वारा की गई, वहीं संचालन व्याख्याता टी.के. दास एवं वरिष्ठ शिक्षक लोरीश गुरुजी द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर जेएमएस विद्यालय की छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सांसद खेल महोत्सव जेनसन…
बसना।केवटापाली में परंपरागत और हर्षोल्लास के साथ गौरा-गौरी पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री मोक्ष कुमार प्रधान विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और आयोजन समिति व ग्रामवासियों की सराहना की। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में गौरा-गौरी की विधिवत पूजा कर मंगल गीत व नृत्य प्रस्तुत किए। ग्रामीणों ने सामाजिक एकता, संस्कृति और परंपरा संरक्षण का संदेश दिया। “परंपरा और संस्कृति के साथ मनाई गई गौरा-गौरी पूजा” केवटापाली, बसना में आयोजित गौरा-गौरी पूजा में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक शामिल होकर पूजा-विधि,…
सांकरा। सांकरा (जोंक ) में 13 नवंबर 2025 से 19 नवंबर 2025 तक आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन रखा गया है।यह आध्यात्मिक आयोजन स्व. श्रीमती धनकुंवर चौधरी और स्व. श्री टीकाराम चौधरी की स्मृति में चौधरी परिवार एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से यह कार्यक्रम हो रहा है। कथा वाचन एवं प्रस्तुति प्रसिद्ध कथा वाचक एवं भजन गायिका पूज्या साध्वी सुश्री राधिका किशोरी जी के द्वारा की जा रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री मोक्ष कुमार प्रधान विशेष रूप से सम्मिलित हुए तथा आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।…
बसना ।अरेकेल ग्राम में युवा सम्राट क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में स्वर्गीय श्री मन्नबोध भोई (प्रधान पाठक) की पावन स्मृति में 5 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना, खेल भावना का विकास करना एवं युवाओं में प्रतिस्पर्धात्मक खेल कौशल को प्रोत्साहित करना है। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री मोक्ष कुमार प्रधान जी मुख्य अतिथि के रूप में विशिष्ट उपस्थिति दिए । आयोजन समिति ने उन्हें सादर आमंत्रित करते हुए प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान करने का आग्रह…
सरायपाली (जीत यादव)। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी (संकुल सिंघोड़ा) में बाल दिवस बड़े उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती वंदना से हुई। बच्चों के मानसिक, तार्किक और रचनात्मक कौशल विकास के उद्देश्य से 12 प्रकार के कौशल आधारित खेलों का गेम स्टॉल लगाया गया, जिनमें प्रत्येक खेल पर अधिकतम ₹10 का पुरस्कार रखा गया। यह पुरस्कार राशि शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से प्रदान की गई। गेम स्टॉल का शुभारंभ संकुल स्त्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नायक, संकुल समन्वयक सचिदानंद भोई, ऋषि प्रधान, दुष्यंत पटेल एवं मोतीलाल पटेल द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों का…
शासकीय विद्यालय बिजातीपाली एवं भुथिया में बाल दिवस पर नेवता भोज का आयोजन सरायपाली (जीत यादव) – बाल दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली और शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला भुथिया में नेवता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल और बीआरसीसी देवानंद नायक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। बिजातीपाली में मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संजुला चौहान एवं उनके परिवार द्वारा स्नेहपूर्वक बच्चों को दाल, चावल, टमाटर सब्जी, फूटू (मशरूम), सलाद एवं पापड़ का स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। बच्चों ने खुशी व्यक्त की और उत्सव का भरपूर आनंद लिया। प्रधान पाठक प्रेमशीला पटेल ने…
महासमुन्द(जीत यादव) – अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस (14 नवंबर) के अवसर पर महासमुन्द पुलिस विभाग द्वारा “बाल सुरक्षा सप्ताह 2025” का औपचारिक शुभारंभ परसदा स्थित रक्षित केंद्र कम्युनिटी हॉल में किया गया। यह सप्ताह 14 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक जिलेभर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाल सुरक्षा सप्ताह 2025 का शुभारंभ महासमुन्द पुलिस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस पर बाल सुरक्षा सप्ताह 2025 की शुरुआत की गई। 14 से 20 नवंबर तक जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम चलेंगे, जिसमें साइबर सुरक्षा, गुड टच–बैड टच, पॉक्सो एक्ट,…