Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना(जीत यादव) – साहू समाज बसना तहसील इकाई के हाल ही में सम्पन्न हुए चुनाव में हिरवानी कुल के युवा, ऊर्जावान एवं समाजसेवी व्यक्तित्व श्री महेंद्र साव ने निर्णायक बढ़त के साथ विजय प्राप्त कर तहसील अध्यक्ष का पद हासिल किया। यह जीत समाज में नई ऊर्जा, समर्पण और सुदृढ़ नेतृत्व का संकेत मानी जा रही है। विजयी परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी तथा पूरे हिरवानी कुल में उत्सव जैसा माहौल निर्मित हो गया। तहसील अध्यक्ष आगामी योजनाएँ एवं समाज विकास की दृष्टि। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से सम्पन्न हुई।…
बसना(जीत यादव)। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले ही महासमुंद जिला प्रशासन अवैध रूप से लाए जा रहे धान की कड़ी निगरानी में जुट गया है। इसी कार्रवाई के तहत 1 नवंबर से 16 नवंबर 2025 तक की अवधि में कुल 37 प्रकरणों में लगभग 4,266 क्विंटल धान ज़ब्त किया गया है, जो पूरे राज्य में सर्वाधिक है। 16 चेकपोस्ट पर तैनाती और कमांड सेंटर से लाइव मॉनिटरिंग जिले की सीमाओं पर अवैध परिवहन रोकने हेतु 16 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। साथ ही इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से पूरी खरीदी प्रक्रिया…
पिथौरा (जीत यादव) — पिथौरा नगर के शहीद भगत सिंह खेल मैदान में लालू राम डॉट कॉम के तत्वाधान में आयोजित महाकुंभ PCL डे-नाइट ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 16 नवंबर को किया गया। यह प्रतियोगिता 23 नवंबर तक चलेगी। 17 नवंबर को आयोजित दूसरे दिवस के मुकाबले में साहू ब्रदर्स और SSB स्ट्रीम के बीच रोमांचक मैच खेला गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पत्रकार गौरव चंद्राकर एवं पत्रकार राजा बाबू उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। क्रिकेट प्रतियोगिता उद्घाटन अवसर पर पत्रकार गौरव चंद्राकर ने कहा कि खेल अनुशासन, एकता, सकारात्मक सोच और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना…
धान खरीदी प्रक्रिया प्रभावित: कलेक्टर विनय लंगेह ने 06 तहसीलदारों को ESMA अधिनियम के तहत जारी किया कारण बताओ नोटिस महासमुंद (जीत यादव)कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने धान खरीदी वर्ष 2025–26 के दौरान लापरवाही पाए जाने पर जिले के छह तहसीलदारों को अत्यावश्यक सेवा संधारण एवं विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 (ESMA) के अंतर्गत कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राज्य शासन द्वारा 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक की अवधि में संचालित होने वाली संपूर्ण धान खरीदी के दौरान इस अधिनियम को लागू किया गया है ताकि प्रक्रिया किसी भी प्रकार प्रभावित न हो।…
राशनकार्डधारियों के हित में बड़ा निर्णय : प्राथमिक कृषि साख समितियों द्वारा संचालित पीडीएस दुकानें निलंबित, ग्राम पंचायतों को कार्यभार सौंपा महासमुंद(जीत यादव)।जिला प्रशासन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आम उपभोक्ताओं को समय पर और सुचारू रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्राथमिक कृषि साख समितियों (PACS) द्वारा संचालित सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को निलंबित कर दिया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया। समितियों से कार्यभार हटाकर ग्राम पंचायतों को अधिकार शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का संचालन अब आगामी…
अहिर रेजिमेंट की मांग को लेकर यादव समाज हुआ सक्रिय, बसना–सरायपाली–महासमुंद से जत्था दिल्ली रवाना बसना(जीत यादव) :- अहिर रेजिमेंट की स्थापना की लंबे समय से उठ रही मांग को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से बसना, सरायपाली और महासमुंद क्षेत्र के यादव समाज का एक बड़ा दल रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुआ। स्थानीय स्तर पर आयोजित सभा और रैली के बाद यह जत्था राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेकर केंद्र सरकार तक अपनी मांग को औपचारिक रूप से पहुंचाएगा। सुबह से ही बसना, सरायपाली व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों लोग बसना में…
जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान हुए विशेष रूप से उपस्थित, ग्रामीणों में दिखा उत्साह और आस्था बसना (जीत यादव) — गढ़फुलझर स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण में रविवार को भव्य धार्मिक आयोजन का सफलतापूर्वक संपादन किया गया। सुबह 9 बजे परंपरागत रीति-रिवाज के साथ कलश यात्रा, पूजा-अर्चना तथा कुंभ भराई कार्यक्रम आरंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री मोक्ष कुमार प्रधान विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए और श्रद्धालुओं के साथ सम्पूर्ण आयोजन में सहभागिता की। कलश यात्रा पारंपरिक वेशभूषा और भक्ति गीतों…
बंसुला (रूपानंद साव) — बंसुला ग्राम अंतर्गत सुरगी नाला किनारे स्थित सार्वजनिक श्मशान घाट में 16 नवंबर को दाह संस्कार के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने वहां संदिग्ध तांत्रिक गतिविधियों का दृश्य देखकर आश्चर्य और भय व्यक्त किया। ग्रामीणों के अनुसार मुक्तिधाम शेड के भीतर दो उल्टे मिट्टी के घड़े, जिनके मुंह पर लाल एवं पीला कपड़ा बंधा हुआ था, साथ ही सिंदूर, कपूर, बाती, दर्जनों मिट्टी के दीये, कपड़े के टुकड़े और अन्य सामग्रियां रखी हुई मिलीं। यह दृश्य किसी तांत्रिक अनुष्ठान अथवा अंधविश्वासी क्रियाकलाप की ओर संकेत करता प्रतीत हुआ, जिससे मौके पर मौजूद ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत…
बसना(जीत यादव)। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहका में बुधवार को बाल दिवस एवं FLN (Foundational Literacy and Numeracy) मेले का संयुक्त एवं भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर सुबह से ही बच्चों की मुस्कुराहट, रंग–रौनक और गतिविधियों की चहल-पहल से गुलजार रहा। दो महत्वपूर्ण आयोजनों ने पूरे विद्यालय को उत्साह, सीख और आनंद से भर दिया। FLN मेले में खेल-खेल में सीखने का अनूठा अवसर प्राथमिक एवं बालवाड़ी स्तर पर आयोजित एफएलएन मेले में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को केंद्र में रखते हुए विभिन्न आकर्षक स्टॉल लगाए गए।बच्चों ने छोटी-छोटी संख्याओं को खेलों के माध्यम से जोड़ना–घटाना,…
बसना(जीत यादव)। खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं नियमबद्ध रूप से सुनिश्चित कराने हेतु महासमुंद व बागबाहरा क्षेत्र के सभी प्रभारी प्रबंधक एवं डाटा ऑपरेटरों का प्रशिक्षण वन विभाग के प्रशिक्षण हॉल में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में कलेक्टर विनय लंगेह मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने सख्त निर्देश जारी किए। धान खरीदी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता – कलेक्टर कलेक्टर लंगेह ने स्पष्ट कहा कि धान खरीदी राज्य शासन की प्राथमिकता में है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता, चूक या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने बताया कि धान खरीदी…