Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
महासमुंद(जीतयादव)।जिला महासमुंद पुलिस द्वारा शुक्रवार को श्रवण होटल में जन साहस कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में ग्रामीणों, छात्रों, शिक्षकों और मितानिनों को साइबर अपराध, अभिव्यक्ति ऐप, नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर लोगों को सावधान करते हुए टोल-फ्री नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत करने की अपील की। पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन फ्रॉड होने पर 1930 पर तुरंत कॉल करने से पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। साइबर अपराधों पर विस्तृत…
बसना (जीत यादव):-शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर में संकुल समन्वयक डिजेंद्र कुर्रे के मार्गदर्शन और प्रधान पाठक गफ्फार खान के कुशल नेतृत्व में नेवता भोज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। नेवता भोज के तहत शासकीय प्राथमिक शाला पडकीपाली के प्रधान पाठक विरेन्द्र भोई ने लगातार दूसरी बार पीएम पोषण योजना के अंतर्गत स्वैच्छिक रूप से भोज का आंशिक खर्च प्रदान किया। भोज में बच्चों को खजूर, सेब, चॉकलेट, बिस्किट, बालूशाही व मिक्चर वितरित किया गया, जिसका…
पिथौरा (जीत यादव): पिथौरा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहिदास परेश्वर ने ग्राम सिरको का दौरा किया और जनचौपाल लगाकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। जांच में सामने आया कि ग्राम सिरको में स्वीकृत 96 आवासों में से केवल 38 ही पूर्ण हुए हैं, जबकि 36 निर्माणाधीन हैं और 22 आवासों पर अभी तक कार्य आरंभ भी नहीं हुआ है। मात्र 41% आवास पूर्ण होने पर सीईओ ने गंभीर नाराजगी जताई। अपूर्ण आवासों पर सख्ती—नोटिस जारी करने के निर्देश सीईओ परेश्वर ने धीमी कार्यगति को विभागीय उदासीनता और कुछ हितग्राहियों की लापरवाही का परिणाम…
बसना (जीत यादव): ग्राम पंचायत पौंसरा में मंगलवार शाम करीब 7 बजे अचानक मुख्य गली की पानी आपूर्ति पाइपलाइन फट गई। पाइपलाइन फटने से गली में पानी भरने लगा और सुबह होने वाली नियमित जलापूर्ति पर संकट के बादल मंडराने लगे। स्थिति चिंताजनक थी, लेकिन पंचायत की सरपंच ने त्वरित कार्रवाई कर बड़ी समस्या टाल दी। सूचना मिलते ही सरपंच तत्काल मौके पर पहुँचीं और कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर मरम्मत कार्य तुरंत शुरू करवाया। देर रात तक जारी मरम्मत के दौरान सरपंच स्वयं पूरे समय स्थल पर मौजूद रहीं और आवश्यक सामग्री, उपकरण और श्रमिकों की व्यवस्था कर कार्य…
बसना(जीतयादव)।धान खरीदी के लिए कई दिनों से टोकन कटाने के लिए परेशान किसान मनबोध गांडा ने शुक्रवार को ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोडरीदादर (सेनभांठा) में धान खरीदी सिस्टम की लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। कई दिनों से टोकन के लिए चक्कर काट रहा था किसान जानकारी के अनुसार, किसान मनबोध गांडा लगातार कई दिनों से ऑनलाइन टोकन कटाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सिस्टम बार–बार फेल हो रहा था। लगातार व्यर्थ प्रयासों और मानसिक तनाव से वह…
बसना।विकासखंड के संकुल केंद्र जमदरहा में शुक्रवार को प्रधान पाठकों की संकुल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे के निर्देशन, विकासखंड स्रोत समन्वयक अनिल सिंह साव के मार्गदर्शन तथा संकुल समन्वयक डीजेंद्र कुर्रे के नेतृत्व में किया गया। बैठक में जमदरहा संकुल के सभी संस्था प्रमुख उपस्थित रहे। सरस्वती पूजा के साथ बैठक का शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित शिक्षकों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद संकुल समन्वयक डीजेंद्र कुर्रे ने एजेंडा अनुसार विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। शैक्षिक और प्रशासनिक बिंदुओं पर विस्तृत…
बसना(जीतयादव)।नेशनल हाइवे 53 पर सांकरा ओवरब्रिज के पास शुक्रवार दोपहर एक बड़ी दुर्घटना टल गई, जब चलती ट्रैक्टर में अचानक आग भड़क गई। हादसे में ट्रैक्टर के इंजन के पीछे लगे दोनों बड़े टायर पूरी तरह जल गए और इंजन को भी भारी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। दोपहर 3 बजे हुआ हादसा, शॉर्ट-सर्किट वजह बताई जा रही मिली जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। ट्रैक्टर के इंजन में अचानक धुआँ उठने के बाद उसमें आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप…
बसना(जीत यादव)। जिले के सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बल्दीडीह में एक बड़ी चोरी की वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। चोरों ने उस घर को निशाना बनाया, जिसके सदस्य विवाह समारोह में शामिल होने रायपुर गए हुए थे। मौका पाकर चोर घर से लगभग 25 लाख रुपये नकद और करीब 1 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण पार कर ले गए। शादी में गया था परिवार, चोरों ने बनाया सूने घर को निशाना जानकारी के अनुसार, ग्राम बल्दीडीह निवासी योगेश अग्रवाल अपने पूरे परिवार के साथ एक शादी में शामिल होने रायपुर गए थे। घर सूना…
महासमुन्द(जीतयादव)।जिले की पिथौरा थाना पुलिस, सरायपाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम मुढीपार के पास हुई महिला के साथ झपटमारी की वारदात का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के 5 नग लाकेट (कीमत ₹50,000) और घटना में प्रयुक्त केटीएम स्पोर्ट्स बाइक (कीमत ₹1,00,000) जब्त की है। बरामद कुल संपत्ति ₹1,50,000 आंकी गई है। घटना का विवरण प्रार्थी भावेश यादव, निवासी बंसुलाडबरी ने थाना पिथौरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 03 दिसंबर 2025 की दोपहर लगभग 1.30 से 2.00 बजे के बीच वे अपनी माता सोनसिर के…
महासमुंद में जिला पंचायत सभागार में शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने ली संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक
महासमुंद(जीत यादव)।स्कूल शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आज महासमुंद में जिला पंचायत सभागार में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद जिलों के डीईओ, डीएमसी, बीईओ, बीआरसी सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। सचिव स्कूल शिक्षा विभाग श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी और समग्र शिक्षा की आयुक्त डॉ. प्रियंका शुक्ला भी बैठक में शामिल रहे। अगले तीन वर्षों के लिए समग्र कार्ययोजना बनाने के निर्देश शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग का मूल कार्य अध्ययन-अध्यापन है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने सभी जिलों को अगले…