Author: Ashok Nishad

बसना। वाहिद खान बसना कस्बे के एक ऐसे सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिनका जीवन संघर्ष, साहस और निःस्वार्थ सेवा की मिसाल है। मध्यम मुस्लिम परिवार से संबंध रखने वाले वाहिद खान मानते हैं कि“जब तक जीवन है, मानव सेवा ही मेरा धर्म और कर्तव्य रहेगा।”इसी सोच के साथ वे लंबे समय से समाज के बीच निरंतर सेवा कार्य करते आ रहे हैं। हर महीने अस्पताल में मरीजों के बीच सेवा—सीजन आइटम, फल और भोजन का वितरण (1) 3 अक्टूबर 2025 से वे प्रति माह बसना के बड़े शासकीय अस्पताल पहुँचकर मरीजों को ताज़ा फल, भरपेट भोजन, गरम ऊनी कंबल (ठंड के…

Read More

बसना। ग्राम छोटेपटनी में आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के उद्देश्य से हर साल की तरह इस वर्ष भी पाँच दिवसीय बोलबम महालक्ष्मी पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में आसपास के कई गाँवों से श्रद्धालुओं ने पहुँचकर देवी माँ के दर्शन किए और विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।पाँच दिनों तक भक्ति, संस्कृति और उत्साह का माहौल रहा। पूरे गाँव में पाँच दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और सामाजिक एकता की अनोखी झलक देखने को मिली। महोत्सव की शुरुआत माँ महालक्ष्मी की प्रतिमा स्थापना से हुई। इसके बाद प्रतिदिन— विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना, आकर्षक सांस्कृतिक…

Read More

सरायपाली।महासमुन्द वनमंडल के वन परिक्षेत्र सरायपाली में स्थित शिशुपाल पर्वत (ईको कैंप शिशुपाल) में गुरुवार को एक बड़े स्तर पर स्वच्छता महा-अभियान चलाया गया। इस अभियान में अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा श्रमिकों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। कर्मचारियों ने पर्वत क्षेत्र को किया प्लास्टिक मुक्त अभियान के दौरान पूरे शिशुपाल पर्वत क्षेत्र में फैले प्लास्टिक, पॉलीथीन, फूड पैकेट, और अन्य कचरेको हटाकर साफ-सफाई की गई।वन कर्मचारियों ने पर्यटकों से अपील भी की कि इस प्राकृतिक पर्यटन स्थल को स्वच्छ रखने में सहयोग दें। ईको कैंप शिशुपाल में जल्द शुरू होगा नेचर कैंप अधिकारीयों ने बताया कि शिशुपाल पर्वत में…

Read More

महासमुंद।औद्योगिक क्षेत्र में स्थित 9 एम इंडिया लिमिटेड कंपनी में एक बार फिर श्रमिक शोषण का मामला सामने आया है। कंपनी प्रबंधन द्वारा श्रमिकों पर मनमानी नियम थोपने और हिटलरशाही तरीके से काम करवाने के आरोप लगे हैं। बुधवार सुबह श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर चंडी गेट में प्रदर्शन किया। 120 महिला श्रमिकों ने विधायक के समक्ष खोली आपबीती शिकायत मिलने पर ग्राम बिरकोनी के सरपंच चंदन चंद्राकर श्रमिकों को लेकर स्थानीय विधायक के निवास पर पहुंचे, जहां 120 से अधिक महिला श्रमिकों ने अपनी समस्याएं सीधे विधायक के सामने रखीं। महिला श्रमिकों ने बताया कि कंपनी प्रबंधन— आठ…

Read More

महासमुंद। जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर प्रशासन की सख्त निगरानी लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को संयुक्त टीम ने दो बड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 9562 क्विंटल धान और 250 बोरी धान जब्त किया है। श्याम राइस मिल, झलप में बड़ी कार्रवाई – 9562 क्विंटल धान जब्त महासमुंद विकासखंड अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अक्षा गुप्ता के नेतृत्व में श्याम राइस मिल झलप का भौतिक सत्यापन किया गया।निरीक्षण के दौरान राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने धान स्टॉक की गणना की, जिसमें स्टॉक शॉर्टेज पाया गया। टीम ने मामले को गंभीर मानते हुए…

Read More

महासमुंद। जिले के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में विद्यार्थियों की APAR ID (अपार आईडी) बनाने का कार्य इन दिनों शिक्षक और छात्रों दोनों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। बच्चों के आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि और पिता के नाम में त्रुटियाँ सामने आने से आईडी जनरेट करने का काम बेहद धीमा हो गया है। आधार कार्ड की गलतियों से अटका काम स्कूलों में पाए गए प्रमुख त्रुटियाँ— नाम में मात्रा या स्पेलिंग की गलती पिता के नाम में अंतर जन्मतिथि (DOB) का मेल न होना आधार, दाखिल-खारिज रजिस्टर और U-DISE डेटा का mismatch इन्हीं कारणों से 27,326 छात्रों…

Read More

बसना(रूपानंद साव)राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2025 की अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के सभी न्यायालयों में किया जाएगा। यह लोक अदालत तालुका न्यायालय से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक एक साथ आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी सुलह-सम्मति से निराकरण किया जाएगा। विस्तृत प्रचार-प्रसार जारी छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के दिशा-निर्देश पर जिलेभर में लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न थानों में पदस्थ इंस्पेक्टर वॉलंटियर्स अपने-अपने क्षेत्रों में गांव, कस्बों और दूरस्थ इलाकों का…

Read More

बसना (जीत यादव) – फुलझर राज झेरिया यादव समाज के आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को गति देने हेतु भुकेल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक समाज के केंद्रीय अध्यक्ष मा. जगतराम यादव के नेतृत्व और बसना तहसील अध्यक्ष श्री नरेंद्र यादव के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा, जिम्मेदारियों का वितरण और अंतिम तैयारियों की समीक्षा था। 13 दिसंबर को भूमि-पूजन कार्यक्रम होगा आयोजित झेरिया यादव समाज द्वारा आगामी 13 दिसंबर को श्री राधाकृष्ण मंदिर भूमि-पूजन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप देने समाजजन बड़े…

Read More

बसना (जीत यादव)।छत्तीसगढ़ के वीर सपूत सोनाखान के 1857 के अमर क्रांतिकारी शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस को आगामी 10 दिसंबर को भव्य रूप से मनाने की तैयारी तेज हो चुकी है। इसी संबंध में अरेकेल डीपा, बसना स्थित आदिवासी सांस्कृतिक भवन में सर्व आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने विभिन्न समितियाँ गठित बैठक में सर्व आदिवासी समाज ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु अलग-अलग जिम्मेदारियाँ निर्धारित कीं। आयोजन में अधिकतम समाजजन की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। समाज…

Read More

सरायपाली (जीत यादव)। शासन के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शालाओं में नेवता भोज कार्यक्रम का आयोजन लगातार जारी है। इसी कड़ी में विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी. सी. पटेल एवं बीआरसीसी देवानंद नायक के मार्गदर्शन में शासकीय प्राथमिक शाला परेवापाली में भी नेवता भोज कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जन्मदिन के अवसर पर पालक ने दिया नेवता भोज विद्यालय में आयोजित नेवता भोज में पालक जगन्नाथ नाग एवं धर्मपत्नी संयुक्ता नाग ने अपने सुपुत्र गुलशन नाग के जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों को स्वादिष्ट भोजन परोसा।भोजन में खीर, पूरी, जलेबी, बूंदी…

Read More