Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
पिथौरा। पिथौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत जंघोरा में रविवार सुबह बदमाशों द्वारा 5 एकड़ धान की फसल में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। अचानक खेतों से उठी तेज लपटें देखकर किसान और ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दूसरा खेत भी चपेट में आ गया। किसानों ने की आग बुझाने की कोशिश, पर बिजली गुल रही घटना के दौरान किसानों ने स्प्रेयर मशीन से आग बुझाने की कोशिश की। ट्यूबवेल से पानी डालने का प्रयास भी किया गया, लेकिन तभी बिजली…
महासमुंद। ग्राम खैरा स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) महासमुंद द्वारा आयोजित “मिशन साहसी” कार्यक्रम के अंतर्गत करीब 50 से अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। यह कार्यक्रम महान देशवीर महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। उद्देश्य — लड़कियों को सशक्त बनाना ABVP राजिम विभाग संयोजक अभिषेक पांडे ने कहा कि मिशन साहसी का लक्ष्य है कि लड़कियाँ न सिर्फ शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी निडर बनें। उन्होंने बताया कि आत्मरक्षा सीखने से छात्राएं अपने अधिकारों के लिए खड़ी हो सकती हैं और किसी…
महासमुंद। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शहर में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने स्वयं तुमगांव रोड स्थित स्थानीय ओवर ब्रिज के नीचे किए गए अवैध कब्जों का निरीक्षण किया और मौके पर ही तोड़फोड़ की कार्रवाई के निर्देश दिए। वार्ड क्रमांक 14 के नागरिकों ने लंबे समय से एक व्यक्ति द्वारा किए गए अवैध कब्जे की शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अध्यक्ष साहू तुरंत स्थल पर पहुंचे और नगर पालिका अमले को बिना देरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इसके बाद पालिका कर्मचारियों ने जेसीबी के माध्यम से तार घेरा,…
सरायपाली(जीत यादव)।सरायपाली विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला केन्दुमुड़ी में विशेष नेवता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सरायपाली टी.सी. पटेल द्वारा उनके सुपुत्र के विवाह के शुभ अवसर पर कराया गया। इस नेक पहल के माध्यम से उन्होंने स्कूल के सभी बच्चों और स्टाफ को स्वादिष्ट एवं ताज़ा भोजन परोसा। कार्यक्रम के मुख्य बिंदु प्रधानमंत्री शक्ति पोषण योजना के दिशानिर्देशों के अनुरूप बच्चों के लिए विशेष भोजन व्यवस्था। कार्यक्रम का संचालन BEO टी.सी. पटेल, सहायक BEO डी.एन. दीवान एवं समग्र शिक्षा के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक देवानंद नायक के मार्गदर्शन में हुआ। बच्चों को…
बसना(जीत यादव)।जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे के मार्गदर्शन तथा मॉक टेस्ट जिला कोऑर्डिनेटर पूर्णानंद मिश्रा के कुशल समन्वय में नवोदय मॉक टेस्ट अभ्यास परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में एक साथ आयोजित इस परीक्षा में कुल 1850 छात्र–छात्राओं ने हिस्सा लिया। ब्लॉकवार सहभागिता इस प्रकार रही— सरायपाली : 467 विद्यार्थी बसना : 197 विद्यार्थी पिथौरा : 465 विद्यार्थी महासमुंद : 317 विद्यार्थी बागबाहरा : 404 विद्यार्थी जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे ने बताया कि यह नवोदय मॉक टेस्ट जिले के लिए एक महत्वपूर्ण नवाचार साबित हुआ है। उन्होंने कहा— “यह परीक्षा बच्चों…
सरायपाली (जीत यादव)।संकुल केंद्र बलौदा में 06 दिसंबर 2025 को नवपदस्थ अधिकारियों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन उत्साह, गरिमा और सौहार्द के माहौल में सम्पन्न हुआ। संकुल क्षेत्र के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों से शिक्षक–शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में इस आयोजन में शामिल हुए।समारोह में नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री टी.सी. पटेल, संकुल प्राचार्य श्री अरुण सतपथी, और विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री देवानंद नायक का आत्मीय स्वागत किया गया। अतिथियों का शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया। स्वागत क्रम में — बीईओ टी.सी. पटेल का स्वागत वरिष्ठ शिक्षक कपिल राम बरिहा ने किया संकुल…
बसना(जीत यादव)।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंकोरी में शनिवार को एक स्नेहिल, सम्मानजनक और भावनात्मक माहौल में प्राचार्य पद पर पदोन्नत हुए श्री यज्ञराम सिदार के सम्मान में भव्य स्वागत एवं न्योता भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिवार और शाला प्रबंधन समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी, समिति सदस्य एवं आमंत्रितजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में सभी उपस्थितजनों द्वारा श्री यज्ञराम सिदार को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करने से हुई। वक्ताओं ने कहा कि उनका प्राचार्य पद पर पहुँचना न केवल विद्यालय के लिए गौरव की बात है,…
बसना(जीत यादव)।मॉडर्न पब्लिक स्कूल बसना में दो दिवसीय खेल उत्सव 2025–26 का शानदार आयोजन उत्साह, उमंग और खेल भावना के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुमन्त कुमार आचार्य द्वारा किया गया। क्वायर टीम द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने पूरे वातावरण में ऊर्जा भर दी। खेल उत्सव उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्री नरेन्द्र राठौड़ (इंस्पेक्टर, थाना बसना) तथा गेस्ट ऑफ ऑनर श्री जयंता बारिक (सब-इंस्पेक्टर, थाना बसना) ने परंपरागत मशाल प्रज्ज्वलित कर और आसमान में गुब्बारे उड़ाकर खेल उत्सव की शुरुआत की।विद्यालय के चारों सदनों—गंगा, गोदावरी, कृष्णा और महानदी—ने आकर्षक मार्च पास्ट व सशक्त प्रस्तुतियों…
बसना (जीत यादव)। फुलझर राज क्षेत्र की चैतन्य भक्त संकीर्तन मंडलियों की एक महत्वपूर्ण महाबैठक आगामी 13 दिसंबर को गढ़फुलझर मंदिर परिसर में आयोजित की जा रही है। सरायपाली, बसना, पिथौरा और आसपास के क्षेत्रों की गौरांग भक्त मंडलियों में इस बैठक को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। संकीर्तन परंपरा में बढ़ती अनियमितताओं पर चिंता भक्तजनों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों से चैतन्य महाप्रभु की पावन संकीर्तन परंपरा में कई प्रकार की अनियमितताएँ सामने आ रही हैं।कई संकीर्तन मंडलियाँ भक्ति भावना से अधिक प्रदर्शन, व्यावसायिक लाभ और मनोरंजन को प्राथमिकता दे रही हैं, जिससे भक्त समुदाय…
बसना।नगर पंचायत बसना में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को सतर्क कर दिया है। वायरल वीडियो में एक युवक वार्ड क्रमांक 11, पदमपुर रोड स्थित मिनी जिम गार्डन के पास लगे “हमर बसना” लिखे शासकीय 3D बोर्ड पर विस्फोटक लगाकर धमाका करता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। ब्लास्ट इतना तेज था कि बोर्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वीडियो में युवक का खतरनाक कृत्य साफ नजर आया वीडियो में युवक जानबूझकर बोर्ड पर विस्फोटक जैसी सामग्री लगाता है और कुछ ही क्षणों बाद तेज धमाके के साथ…