Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: सरस्वती शिशु मंदिर बलौदा के छात्रों ने पुरखौती मुक्तांगन में जाना छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति।
    सरायपाली

    सरायपाली: सरस्वती शिशु मंदिर बलौदा के छात्रों ने पुरखौती मुक्तांगन में जाना छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad09/02/2026Updated:09/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    सरस्वती singoda
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)।सरस्वती शिशु मंदिर बलौदा के विद्यार्थियों के लिए इस वर्ष का शैक्षणिक भ्रमण अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं स्मरणीय रहा। विद्यालय के लगभग 90 छात्र-छात्राओं ने आचार्यों के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के प्रमुख ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण किया। इस शैक्षणिक यात्रा में विद्यार्थियों ने लक्ष्मण मंदिर सिरपुर, कुंभ कल्प राजिम, त्रिवेणी संगम एवं पुरखौती मुक्तांगन का अवलोकन किया।

    sing 22
    सरस्वती शिशु मंदिर बलौदा के छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण कर इतिहास व परंपरा को नजदीक से समझा।

    सिरपुर स्थित सातवीं शताब्दी में निर्मित लक्ष्मण मंदिर, जो भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित है, वहां सरस्वती शिशु मंदिर बलौदा के विद्यार्थियों को प्राचीन भारतीय स्थापत्य कला और धार्मिक परंपराओं की जानकारी दी गई। आचार्यों ने बताया कि यह मंदिर मुख्यतः भगवान विष्णु को समर्पित है, किंतु गर्भगृह में लक्ष्मण जी की प्रतिमा स्थापित है, जो इसकी ऐतिहासिक विशेषता को दर्शाती है।

    shishu

    इसके पश्चात विद्यार्थियों ने राजिम स्थित त्रिवेणी संगम, जहां महानदी, पैरी एवं सोंढूर नदियों का संगम होता है, में दर्शन कर भारतीय आस्था और धार्मिक विश्वासों को समझा। कुंभ कल्प के संत समागम में बच्चों ने संतों के प्रवचनों से नैतिक जीवन मूल्यों एवं भारतीय संस्कृति के महत्व को जाना।

    logo

    शैक्षणिक भ्रमण का प्रमुख आकर्षण पुरखौती मुक्तांगन रहा, जहां विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की विभिन्न जनजातियों की जीवनशैली, आवास, वेशभूषा, नृत्य एवं लोक परंपराओं को नजदीक से देखा। बच्चों ने सुआ नृत्य, बैगा नृत्य, सैला, कर्मा और गेड़ी नृत्य के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिससे उन्हें राज्य की सांस्कृतिक विविधता का प्रत्यक्ष अनुभव हुआ।

    सरस्वती शिशु मंदिर बलौदा विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य सरोज डडसेना, आशीष डडसेना, क्षीरसागर सिदार, मनोज जाम्हारे, वीणा साव, सस्मिता राजपूत, रोशनी साहू एवं प्राची भोई  की उपस्थिति रही। सभी आचार्यों ने इस भ्रमण को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया। छात्रों ने इसे एक यादगार अनुभव बताते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने राज्य की संस्कृति और इतिहास को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिला।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: 178 करोड़ रुपए के जल विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पेयजल।

    24/09/2026

    सरायपाली: सड़क पर चलती ट्रक रोककर ड्राइवर से मारपीट, कोल्ड ड्रिंक की पेटियां और मोबाइल लूटने वाले गिरोह का खुलासा।

    23/09/2026

    सरायपाली: मुधा प्राथमिक शाला में नेवता भोज के साथ मनाया अनुष्का का तीसरा जन्मदिन।

    23/08/2026

    सरायपाली: 78 हजार की नकबजनी का खुलासा, पड़ोसी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार।

    23/08/2026

    सरायपाली: नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी को 20 साल की सजा।

    22/08/2026

    सरायपाली: अवलाचक्का में किराना दुकान में शराब बेचने पर 2 साल की सजा, 50 हजार जुर्माना।

    15/08/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: 178 करोड़ रुपए के जल विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पेयजल।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: सड़क पर चलती ट्रक रोककर ड्राइवर से मारपीट, कोल्ड ड्रिंक की पेटियां और मोबाइल लूटने वाले गिरोह का खुलासा।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: मुधा प्राथमिक शाला में नेवता भोज के साथ मनाया अनुष्का का तीसरा जन्मदिन।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    रायपुर: भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित।

    26/09/2026

    बसना: वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष पर सरस्वती शिशु मंदिर बसना में सामूहिक गायन किया गया।

    26/09/2026

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में प्रधान पाठक सरविन्द सिदार के जन्मदिन पर हुआ न्यौता भोज।

    26/09/2026

    महासमुंद: नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.