Author: Ashok Nishad

बसना। नगर पंचायत बसना में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो(“हमर बसना”) वायरल हो रहा है, जिसने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को तुरंत हरकत में ला दिया है। वायरल वीडियो में एक युवक वार्ड क्रमांक 11, पदमपुर रोड स्थित मिनी जिम गार्डन के पास लगे “हमर बसना” लिखे शासकीय 3D बोर्ड पर विस्फोटक लगाकर ब्लास्ट करते हुए स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। विस्फोट इतना तेज था कि बोर्ड पूरी तरह से टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया।  ‘हमर बसना’ वीडियो में दिखा युवक का लापरवाह और खतरनाक कृत्य वीडियो में युवक जानबूझकर बोर्ड पर विस्फोटक सामग्री लगाता…

Read More

बसना।जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार महतारी वंदन योजना को लेकर अब तक स्पष्ट और समान नीति लागू नहीं कर पाई है। इससे बड़ी संख्या में महिलाएँ—विशेषकर गरीब, ग्रामीण और नवविवाहित—योजना के लाभ से वंचित हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कुछ महीने पहले केवल एक संभाग में ही नए आवेदन भरवाए, जबकि बाकी संभागों में आज तक आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।प्रधान ने कहा— “जब योजना पूरे छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए है, तो आवेदन प्रक्रिया भी पूरे…

Read More

पिथौरा (जीत यादव):- अंचल की लोक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक ऐतिहासिक करिया ध्रुवा एवं भगवती करिया धुरवाईन का तीन दिवसीय भव्य मेला बुधवार 3 दिसंबर से ग्राम अर्जुनी (पिथौरा) में अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रारंभ हो गया।मेले के पहले दिन उत्तर रायपुर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। सैकड़ों श्रद्धालु बने साक्षी, क्षेत्र में उत्सव का माहौल महासमुंद जिले के पिथौरा मुख्यालय से राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर महज 2 किलोमीटर दूरी पर स्थित इस पावन धाम में प्रतिवर्ष अगहन पूर्णिमा से आरंभ…

Read More

बसना।सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रेहटीखोल के पास नेशनल हाईवे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक से गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 किलोग्राम नमीयुक्त अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया है जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपी बिलासपुर के निवासी सिंघोड़ा पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी — राजकुमार ठाकुर (42 वर्ष) पिता स्व. बलवीर ठाकुर, निवासी पुराना सरकंडा लोधीपारा, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर सरजू श्रीवास (45 वर्ष) पिता स्व. मनहरण श्रीवास, निवासी कोनी वार्ड-6, थाना कोनी, जिला बिलासपुर दोनों आरोपी बाइक…

Read More

पिथौरा।भारत स्काउट गाइड संघ पिथौरा द्वारा ग्राम जघोरा में आयोजित तृतीय सोपान जांच शिविर का मंगलवार को सफल समापन हुआ। इस अवसर पर पिथौरा थाना प्रभारी उमेश वर्मा के नेतृत्व में साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और कानूनी जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी व पुलिस टीम ने बच्चों को आत्मरक्षा तकनीकें, नशाखोरी के दुष्परिणाम, और बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को व्यावहारिक आत्मरक्षा अभ्यास भी करवाया गया।पुलिस अधिकारियों ने सोशल मीडिया, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी और ऑनलाइन गेमिंग के खतरों को समझाते हुए सुरक्षित रहने…

Read More

सरायपाली (जीत यादव): फुलझर राज झेरिया यादव समाज, बसना–सरायपाली द्वारा ग्राम रूड़ा (सरायपाली) में बनने वाले श्री राधा कृष्ण मंदिर के भूमि-पूजन कार्यक्रम को लेकर तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। यह कार्यक्रम 13 दिसंबर 2025, दोपहर 1 बजे से आयोजित होगा, जिसमें स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। तहसील अध्यक्ष तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने बताया कि भूमि-पूजन समारोह को भव्य स्वरूप देने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जिनमें मंच व्यवस्था, स्वागत, भंडारा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी पूरी की जा चुकी है।उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों,…

Read More

बसना (जीत यादव): बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तरेकेला स्थित कबीर तरेकेला आश्रम की भूमि को लेकर गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। दानदाता परिवार और आश्रम समर्थकों ने आरोप लगाया है कि सन 1929 में आश्रम को दान की गई जमीन को फर्जी दस्तावेज़ बनाकर गोपाल दास के नाम पर दर्ज करा लिया गया है। आरोप है कि प्रस्तुत दस्तावेज़ों में भूमि दानकर्ता के पिता के नाम में बड़े पैमाने पर विरोधाभास पाया गया है। समर्थकों का कहना है कि यह विसंगति स्वयं साबित करती है कि दस्तावेज़ संदिग्ध हैं और जांच की आवश्यकता है।आश्रम के महंत लखन मुनि…

Read More

बसना। ग्राम खेरझुड़ी में पारंपरिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक गौरी–गौरा पूजा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुई। ग्रामवासियों द्वारा हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले इस प्रमुख लोक–पर्व में इस बार भी ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उनके आगमन पर ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्होंने पूजा-अर्चना में भाग लेते हुए कहा कि गौरी–गौरा पूजा न केवल सामाजिक एकता को मजबूत करती है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।मोक्ष…

Read More

बसना।पी.पी. रोड बन्सुला पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त ‘सुभाष मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर’ का शुभारंभ 3 दिसंबर 2025, बुधवार को सुबह 9:00 बजे किया जाएगा। इस नए मोबाइल सेंटर के उद्घाटन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। दुकान के संचालक सुभाष साव ने बताया कि केंद्र में मोबाइल रिपेयरिंग, कवर, ग्लास, चार्जर, केबल, कॉम्बो, सहित मोबाइल से जुड़ी सभी आवश्यक सामग्री और सेवाएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। दुकान का उद्देश्य ग्रामीणों को शहर जैसी बेहतरीन सेवा उपलब्ध कराना है।स्थानीय ग्रामीणों व युवा वर्ग ने मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर खुलने पर खुशी जताई है, क्योंकि क्षेत्र में लंबे…

Read More

पिथौरा (जीत यादव)।पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कंचनपुर में लंबे समय से जर्जर पड़े सीसी रोड की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए अब राहत की शुरुआत हो गई है। गांव में सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों में उत्साह और खुशी की लहर देखने को मिल रही है। ग्रामीणों ने कई वर्षों से सड़क मरम्मत एवं निर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने रखी थी। लगातार प्रयासों के बाद बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के प्रयास से वर्ष 2020–21 में इस निर्माण कार्य को स्वीकृति मिल गई थी। जानकारी के…

Read More