Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना।छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर प्रदेशभर में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। अभ्यर्थियों के बीच कट-ऑफ और चयन प्रक्रिया को लेकर उठ रही शंकाओं ने भर्ती प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी मुद्दे पर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया लागू करने की मांग की है। मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि वर्तमान में पुलिस आरक्षक भर्ती जारी कट-ऑफ सूची को लेकर अभ्यर्थियों में भारी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कई युवाओं का आरोप है कि परिणाम जारी करते…
सरायपाली(जीतयादव)।जिले में उड़ीसा की ओर अवैध रूप से धान परिवहन पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में सरायपाली राजस्व विभाग की टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। सरायपाली तहसील के ग्राम मुरमुरी चौक में गुप्त सूचना के आधार पर तहसीलदार श्रीधर पंडा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने देर रात छापामार कार्रवाई कर एक माजदा वाहन को पकड़ा, जिसमें 100 कट्टा अवैध धान भरा हुआ था। गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई तहसीलदार श्रीधर पंडा ने बताया कि टीम को जानकारी मिली थी कि उड़ीसा की ओर बड़े पैमाने पर धान की अवैध आवाजाही की…
महासमुंद।अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी महासमुंद ने सोमवार को बेमचा स्थित जिला जेल का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में समिति की अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिता डहरिया, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना ठाकुर शामिल थे।निरीक्षण उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के दिशा-निर्देशों के पालन में किया गया। जेल व्यवस्थाओं का किया गया सूक्ष्म निरीक्षण निरीक्षण के दौरान समिति ने निम्न बिंदुओं का विशेष रूप से आकलन किया— बंदियों को उपलब्ध विधिक सहायता जेल परिसर में बने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग कक्ष बैरकों की स्वच्छता व सुरक्षा व्यवस्था जेल बिल्डिंग…
बसना।शिक्षा विभाग बसना ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे जिले में नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए दूसरा सबसे अधिक पंजीयन प्राप्त किया। इसी सफलता को लेकर आयोजित नवोदय एंट्रेंस एग्जाम ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान बसना शिक्षा विभाग को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने किया सम्मानित कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित अपर कलेक्टर – सचिन भूतड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी – विजय कुमार लहरें, नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल – रहाटे ने बसना बीईओ बद्री विशाल जोल्हे को सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि बसना शिक्षा विभाग की उत्कृष्ट टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और बच्चों के भविष्य को लेकर…
महासमुंद(जीतयादव)।कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने सभी उपस्थित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए। जन चौपाल में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदन जन चौपाल में आम नागरिकों ने अपनी रोजमर्रा की समस्याओं, योजनाओं से जुड़ी दिक्कतों तथा प्रशासनिक कार्यों से संबंधित कई मामले प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का गहन अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। प्रमुख शिकायतें…
महासमुंद(जीत यादव)।जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 का भव्य आयोजन शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर मंगल भवन, खैरा महासमुंद में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा रहे। साथ ही येतराम साहू जिला अध्यक्ष, देवीचंद राठी उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद, हुलसी जितेंद्र चंद्राकर जनपद उपाध्यक्ष, विनय कुमार लंगेह कलेक्टर महासमुंद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। लोक नृत्य एवं एकांकी में जबरदस्त मुकाबला लोक नृत्य – प्रथम स्थान: एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग, महासमुंद एकांकी नाटक – प्रथम स्थान: एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग एकांकी –…
महासमुंद।मेडिकल पीजी सीटों में कटौती के खिलाफ महासमुंद मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने शुक्रवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। रेगुलर जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के बैनर तले जेडी ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया और छत्तीसगढ़ सरकार की नई नीति के खिलाफ नारेबाजी की। जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि राज्य में क्लीनिकल और नॉन-क्लीनिकल मिलाकर लगभग 400 पीजी सीटें हैं। पहले इनमें राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच 50-50 प्रतिशत कोटा निर्धारित था। लेकिन नई नीति के अनुसार छत्तीसगढ़ के हिस्से की सीटें घटाकर 25 प्रतिशत कर दी गई हैं, जबकि 75 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया कोटे…
सरायपाली(जीतयादव): चेस क्लब सरायपाली (Chess Club Saraipali) के तत्वावधान में रविवार, 07 दिसंबर 2025 को स्थानीय मंदिर स्कूल, सरायपाली में “रैपिड चेस टूर्नामेंट 2025” का सफल आयोजन किया गया। सात रोमांचक राउंड वाले इस टूर्नामेंट में फुलझर अंचल के लगभग 30 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी उत्कृष्ट रणनीतिक क्षमता और त्वरित निर्णय–शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बीच तय हुआ विजेता अंतिम राउंड के बाद घोषित परिणामों में अलिम खान ने शानदार खेल दिखाते हुए कुल 6 अंक बनाकर चैंपियन का खिताब जीता।उतने ही 6 अंक अर्जित करने के बावजूद खिरोद पुरोहित टाई-ब्रेक अंकों के आधार पर उपविजेता…
सरायपाली(जीतयादव)।उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आयोजित महापरीक्षा में आदर्श उल्लास केंद्र शासकीय प्राथमिक शाला पैकिन, वीरेंद्र नगर सरायपाली, दीवानपाली एवं कोडाडीपा का निरीक्षण विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी. सी. पटेल, विकासखंड स्रोत समन्वयक डी. एन. नायक, संकुल प्राचार्य सुशील कुमार पटेल, संकुल समन्वयक बी. सी. साहू, प्रधान पाठक ज्योति प्रधान, सहायक शिक्षक विद्याचरण भोई, सचिव जवाहरलाल साहू, व्ही.टी. गायत्री चौहान और मुस्कान चौहान की उपस्थिति में किया गया। इसी क्रम में शासकीय प्राथमिक शाला महलपारा में भी उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कुल 9 परीक्षार्थियों में से सभी 9 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। कार्यक्रम की सफलता में…
बसना।रजत जयंती पर्व के उपलक्ष्य में वन परिक्षेत्र बसना द्वारा शासकीय हाई स्कूल रोहिना में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बसना वन परिक्षेत्र अधिकारी सुखराम निराला के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें विद्यालय परिसर में आम, आंवला, कटहल, जामुन और सिंदूरी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। “जीवन बचाना है, तो पेड़ बचाना जरूरी” — निराला वन परिक्षेत्र अधिकारी सुखराम निराला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हमें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।उन्होंने…