Author: Ashok Nishad

बसना(जीत यादव)।गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने गुरु घासीदास जी के जीवन, विचारों और समाज सुधार में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें मानवता का महान पथप्रदर्शक बताया। मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि गुरु घासीदास जी केवल एक संत नहीं थे, बल्कि वे समाज को नई दिशा देने वाले युगपुरुष और महान समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने विचारों और कर्मों से समाज में फैली कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई और लोगों को सत्य, अहिंसा एवं समानता…

Read More

बसना(जीत यादव)।बसना विकासखंड में विद्यार्थियों की अपार आईडी (APAAR ID) निर्माण को प्रमुख एजेंडा बनाया गया। इसके साथ ही जाति प्रमाण पत्र निर्माण, छात्रवृत्ति वितरण, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण तथा प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ किए गए परीक्षा से संबंधित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षकों के पंजीयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बसना विकासखंड के लगभग 30 से 35 अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की शैक्षणिक जानकारी को डिजिटल रूप से सुरक्षित और सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बद्री विशाल जोल्हे एवं बीआरसीसी अनिल साव के मार्गदर्शन…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जन चौपाल के दौरान कुल 64 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व, समाज कल्याण, पंचायत, कृषि, आवास, पेंशन, जाति प्रमाण पत्र, भरण-पोषण, ऋण, भूमि अतिक्रमण एवं धान विक्रय से संबंधित प्रकरण शामिल थे। कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के साथ शीघ्र एवं समयबद्ध निराकरण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।राज्य सरकार के मंशानुरूप महासमुंद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता, सुरक्षा एवं सुचारू व्यवस्था के साथ लगातार जारी है। जिले के 182 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से अब तक कुल 3,13,764 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। समर्थन मूल्य पर उचित दाम मिलने से जिले के किसान संतुष्ट एवं उत्साहित नजर आ रहे हैं और ऑनलाइन व ऑफलाइन टोकन व्यवस्था के माध्यम से बड़ी संख्या में किसान धान विक्रय हेतु उपार्जन केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। अब तक जिले के 54 हजार से अधिक किसानों के खातों में 743 करोड़…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहगांव में सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नेवता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम बागबाहरा श्रीमती नमिता मारकोले ने बच्चों को नेवता भोज कराया। साप्ताहिक समय-सीमा बैठक के पश्चात विकासखंड के समस्त वरिष्ठ अधिकारी विद्यालय पहुंचे और बच्चों के साथ पंक्तिबद्ध बैठकर दोपहर का भोजन किया। अधिकारियों की उपस्थिति से बच्चे अत्यंत उत्साहित दिखाई दिए और विद्यालय परिसर में आत्मीय व उत्सवपूर्ण वातावरण बना रहा। नेवता भोज कार्यक्रम में अधिकारियों ने बच्चों के साथ बैठकर किया मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम श्रीमती नमिता मारकोले ने कहा कि…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।जल संरक्षण एवं जल संवर्धन (आजीविका संवर्धन डबरी) कार्यों को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने के उद्देश्य से जिला पंचायत महासमुंद द्वारा ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं जागरूक नागरिकों को राष्ट्रीय प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन (NRM) से जुड़े कार्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण जिला पंचायत महासमुंद के सभाकक्ष में आयोजित किया जा रहा है। आजीविका संवर्धन डबरी के प्रशासकीय स्वीकृति आदेश हितग्राहियों को सौंपे गए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद श्री हेमंत नंदनवार की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी जनपद पंचायतों के अंतर्गत आने वाली कुल 551…

Read More

पिथौरा(जीतयादव)।पिथौरा नगर के सबसे वरिष्ठ, जनप्रिय एवं लगातार पांचवीं बार निर्वाचित पार्षद श्री मन्नूलाल ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की घोषणा होते ही नगर सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया है। श्री मन्नूलाल ठाकुर लंबे समय से सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नगर विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान तथा अनुसूचित जनजाति समाज के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास…

Read More

बसना।पीएम श्री सेजेस बसना में कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण अध्ययन विषय के अंतर्गत “फूड वी ईट” पाठ को रोचक, प्रभावी एवं व्यवहारिक बनाने के उद्देश्य से एक विशेष शैक्षणिक गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अभिनव गतिविधि के तहत नन्हे विद्यार्थियों ने स्वयं विभिन्न ताजे, मौसमी एवं पौष्टिक फलों का चयन कर स्वादिष्ट फ्रूट चाट तैयार की। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ एवं संतुलित आहार के महत्व से परिचित कराना, स्वच्छता की आदतों को विकसित करना तथा भोजन के प्रति सकारात्मक सोच उत्पन्न करना रहा। फलों को धोने, काटने, मिलाने और परोसने की प्रक्रिया…

Read More

बसना(जीतयादव)।नेशनल हेराल्ड (यंग इंडियन) मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर कड़ा प्रहार किया है। जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि इस मामले में ED द्वारा की गई कार्रवाई पूरी तरह से फर्जी, अवैध और दुर्भावनापूर्ण थी, जिसे न्यायपालिका ने स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है। मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि माननीय न्यायालय ने यंग इंडियन मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ की गई ED की कार्रवाई को असंवैधानिक और आधारहीन माना है। उन्होंने बताया…

Read More

सरायपाली (जीत यादव)।विकासखंड के सुदूर एवं दूरस्थ अंचलों में स्थित शासकीय विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नायक द्वारा मंगलवार 16 दिसंबर 2025 को संकुल केंद्र टेमरी अंतर्गत आने वाले विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला टेमरी, बनोभाठा, कापूकुंडा, जामपाली, गेर्रा तथा उच्च प्राथमिक शाला टेमरी का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशासनिक कार्यों एवं शैक्षणिक नवाचारों की गहन समीक्षा की गई। शैक्षणिक गतिविधियों में कसावट लाने के निर्देश निरीक्षण के दौरान बीआरसीसी देवानंद नायक…

Read More