Author: Ashok Nishad

सरायपाली(जीतयादव)।राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद शंकर नगर, रायपुर के निर्देशानुसार शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के व्याख्याताओं का पांच दिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण दिनांक 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानीगिरोला में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विकासखंड स्तरीय विषयवार प्रशिक्षण ब्लूप्रिंट, प्रश्नपत्र निर्माण एवं शिक्षण शास्त्र से संबंधित रहा। प्रशिक्षण विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री टीकमचंद पटेल, विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री देवानंद नायक एवं नोडल प्रशिक्षण प्रभारी श्री भोग सिंह भोई (प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानीगिरोला) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण के प्रथम चरण में शासकीय हाईस्कूल एवं हायर…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।महासमुंद वनमण्डल अंतर्गत वनों एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वनमण्डलाधिकारी महासमुंद श्री मयंक पाण्डेय के नेतृत्व में अधिकारी, क्षेत्रीय अमला एवं सुरक्षा श्रमिकों द्वारा पूरे वनमण्डल में बीट स्तर पर प्रातःकाल सघन पैदल गश्त अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रातः सुबह 6.00 बजे गश्त के दौरान वन परिक्षेत्र पिथौरा अंतर्गत कक्ष क्रमांक 206, सोहागपुर बीट में कई गंभीर अवैध गतिविधियाँ उजागर हुईं। मौके पर वृक्षों की अवैध कटाई, वन अधिकार मान्यता अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त पट्टाशुदा भूमि में नया अतिक्रमण, जंगल के भीतर डबरी में मछली पकड़ने हेतु जाल डालना एवं…

Read More

बसना(रूपानंदसाव)।तहसील साहू संघ बचेली का सामाजिक चुनाव हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह चुनाव जिला साहू संघ दंतेवाड़ा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित किया गया। दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय से लगभग 28 किलोमीटर दूर स्थित बचेली, जो देश के बेहतरीन लौह अयस्क क्षेत्र बैलाडीला पर्वतमाला के लिए प्रसिद्ध है। चुनाव प्रक्रिया में जिला साहू संघ दंतेवाड़ा के जिलाध्यक्ष श्री भूपेंद्र कुमार साहू, जिला महासचिव श्री ओम कुमार साहू एवं जिला चुनाव अधिकारियों की उपस्थिति में तहसील स्तर के पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। समाज की सहमति से सभी पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिला साहू संघ दंतेवाड़ा…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।जिला महासमुंद पुलिस द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराध, नशा मुक्ति, महिला संबंधी अपराधों से बचाव एवं अभिव्यक्ति ऐप के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पटेवा अंतर्गत ग्राम झलप में पुलिस टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधों जैसे साइबर स्टाकिंग, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, ऑनलाइन ठगी, सेक्सटॉर्शन, फेक ट्रेडिंग एप, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी एवं एपीके फाइल लिंक से होने वाले अपराधों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत एवं संवेदनशील जानकारी…

Read More

रायपुर। किड्ज़ी प्ले-स्कूल साखा देवेंद्र नगर रायपुर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर पार्षद एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती कृतिका जैन, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती डॉ. किरण बघेल,श्री पीयूष मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। किड्ज़ी प्ले-स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने दिखाई प्रतिभा नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य, गीत एवं अभिनय की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें…

Read More

सरायपाली(जीत यादव)। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनईपी-2020) के अंतर्गत नवीन पाठ्यपुस्तकों पर आधारित शिक्षा क्रम एवं शिक्षण प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सरायपाली विकासखण्ड के विषय शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय विशेष शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण शासकीय हाईस्कूल झिलमिला में संपन्न हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, डाइट प्राचार्य अरुण कुमार प्रधान, जिला मिशन समन्वयक (समग्र शिक्षा) रेखराज शर्मा एवं एपीसी प्रशिक्षण संपा बोस के संयुक्त निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में कक्षा छठवीं के संस्कृत एवं जिज्ञासा (विज्ञान) विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण का…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली सुश्री अनुपमा आनंद (आईएएस) द्वारा दूरस्थ सुदूर अंचल में स्थित शासकीय उच्च प्राथमिक शाला एवं हायर सेकेंडरी स्कूल टेमरी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। अनुविभागीय अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, कक्षा संचालन, मध्यान्ह भोजन योजना, विद्यार्थी विकास सूचकांक, दीवार लेखन, विद्यांजलि पोर्टल, स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया गया। साथ ही विद्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं शैक्षणिक वातावरण का भी अवलोकन किया गया। टेमरी स्कूल का अनुविभागीय अधिकारी सुश्री अनुपमा आनंद (आईएएस) ने किया  निरीक्षण…

Read More

बसना(जीत यादव)। छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दंतेवाड़ा जिले में उप पुलिस अधीक्षक (DSP) तोमेश वर्मा पर दिनदहाड़े हुए जानलेवा हमले की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, इस घटना में शामिल दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है। दंतेवाड़ा पुलिस की मानें तो आरोपी रिटायर्ड फौजी रमाशंकर साहू और उसकी एक महिला मित्र, दोनों दुर्ग जिले के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार,…

Read More

बसना(जीतयादव)।सुशासन सप्ताह 2025 के अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन ग्राम धनापाली, विकासखण्ड बसना में सफलतापूर्वक किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुँचाना, किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना एवं कृषि नवाचारों को बढ़ावा देना रहा। सुशासन सप्ताह समाधान शिविर में क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक श्री संतकुमार पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए रागी (मंडुआ) की खेती को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि रागी कम लागत में अधिक लाभ देने वाली, पोषण से भरपूर एवं कम पानी में उगाई जाने वाली…

Read More

पिथौरा। स्थानीय बीआरसी भवन पिथौरा में नवीन पाठ्य-पुस्तकों पर आधारित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय चरण सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण विकासखंड स्रोत समन्वयक नरेश पटेल के निर्देशानुसार आयोजित किया गया है, जिसमें विकासखंड पिथौरा के सामाजिक अध्ययन विषय के 88 शिक्षक एवं संस्कृत भाषा के 50 शिक्षक सहभागिता कर रहे हैं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप तैयार की गई नवीन पाठ्य-पुस्तकों की अवधारणा, संरचना एवं शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया से शिक्षकों को अवगत कराना है, ताकि कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी, गतिविधि-आधारित एवं छात्र-केन्द्रित बनाया जा सके। बीआरसी पिथौरा में सामाजिक अध्ययन एवं…

Read More