Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायगढ़: “Operation Clean Hunt” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 फरार आरोपी गिरफ्तार।

    27/05/2026

    बसना: ओडिशा निर्मित 49 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

    27/05/2026

    सांकरा: अवैध महुआ शराब पर पुलिस का शिकंजा, सांकरा से 1 आरोपी गिरफ्तार।

    27/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 28
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»रायपुर»रायपुर: GATE परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़, रायपुर में 6 आरोपी गिरफ्तार।
    रायपुर

    रायपुर: GATE परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़, रायपुर में 6 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad16/02/2026Updated:16/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    GATE raipur
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    रायपुर(जीतयादव)।राष्ट्रीय स्तर की GATE परीक्षा में हाईटेक नकल कराने की साजिश का रायपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना डीडी नगर और एसीसीयू रायपुर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए परीक्षार्थियों को अनुचित लाभ दिला रहे थे।

    raipur33

    विषय सूची

    Toggle
    • GATE परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से बाहर बैठे साथी भेज रहे थे उत्तर, रायपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ा रैकेट उजागर।
    • बरामद सामग्री
    • गिरफ्तार आरोपी
    GATE परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से बाहर बैठे साथी भेज रहे थे उत्तर, रायपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ा रैकेट उजागर।

    पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि कुछ लोग GATE परीक्षा केंद्र के बाहर बैठकर अभ्यर्थियों को ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से उत्तर भेज रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम श्री संदीप पटेल और डीसीपी क्राइम श्री स्मृतिक राजनाला के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

    टीम ने आयन डिजिटल जोन, सरोना परीक्षा केंद्र के पास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। जांच के दौरान कुछ युवक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ पकड़े गए। पूछताछ में सामने आया कि बाहर बैठा सहयोगी मोबाइल से प्रश्न गूगल पर सर्च कर उत्तर तैयार करता था और ब्लूटूथ के जरिए परीक्षा हॉल में बैठे अभ्यर्थी तक पहुंचाता था। इसके बदले मोटी रकम वसूली जाती थी।

    पुलिस ने GATE परीक्षा केंद्र में बैठे तीन परीक्षार्थियों की तलाशी ली, जिनके पास सूक्ष्म ब्लूटूथ ईयर डिवाइस पाए गए।

    raipur22
    बरामद सामग्री
    • 03 ब्लूटूथ ईयर डिवाइस

    • 04 अन्य ब्लूटूथ डिवाइस

    • 08 मोबाइल फोन

    • 03 सिम कार्ड

    • अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व नकल से जुड़ी सामग्री

    raipur44
    गिरफ्तार आरोपी
    1. दर्शन सहवाग (26 वर्ष), झज्जर, हरियाणा

    2. सुमित सहवाग (30 वर्ष), झज्जर, हरियाणा

    3. लक्ष्मीनारायण उर्फ लक्की (36 वर्ष), फतेहाबाद, हरियाणा

    4. अमर (32 वर्ष), फतेहाबाद, हरियाणा

    5. नरेंद्र कुमार (29 वर्ष), हिसार, हरियाणा

    6. बंटी कुमार (38 वर्ष), फतेहाबाद, हरियाणा

    सभी आरोपियों के खिलाफ थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 112/2026 के तहत धारा 318(2), 61(2) BNS, 66 IT Act, तथा लोक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना है।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    रायपुर: 33 जिलों में शुरू हुई “नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा, 400 अत्याधुनिक वाहन और फॉरेंसिक वैन रवाना।

    18/05/2026

    रायपुर: RTO challan apk के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, डाउनलोड करते ही कट रहे पैसे।

    03/05/2026

    रायपुर: MOBILE इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का सफल परीक्षण, हर फोन पर पहुंचेगा अलर्ट।

    03/05/2026

    रायपुर: DSP के बेटे आयुष झारिया ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में सनसनी।

    01/05/2026

    रायपुर: 5 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    01/05/2026

    पिथौरा: तेंदूपत्ता प्रबंधकों की हड़ताल जारी,14 लाख परिवार प्रभावित।

    30/04/2026
    टॉप पोस्ट
    रायपुर

    रायपुर: 33 जिलों में शुरू हुई “नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा, 400 अत्याधुनिक वाहन और फॉरेंसिक वैन रवाना।

    Ashok Nishad
    रायपुर

    रायपुर: RTO challan apk के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, डाउनलोड करते ही कट रहे पैसे।

    Ashok Nishad
    रायपुर

    रायपुर: MOBILE इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का सफल परीक्षण, हर फोन पर पहुंचेगा अलर्ट।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    रायगढ़: “Operation Clean Hunt” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 फरार आरोपी गिरफ्तार।

    27/05/2026

    बसना: ओडिशा निर्मित 49 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

    27/05/2026

    सांकरा: अवैध महुआ शराब पर पुलिस का शिकंजा, सांकरा से 1 आरोपी गिरफ्तार।

    27/05/2026

    बसना: अंकोरी धान खरीदी केंद्र में करोड़ों के घोटाले का आरोप, 1422 क्विंटल धान शार्टेज।

    27/05/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.