Author: Ashok Nishad

बसना(जीतयादव)।बसना स्थित कोर्ट में पुराने एवं लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और आम नागरिकों को न्याय प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित नेशनल लोक अदालत बसना विकासखंड के सैकड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए निराशा का कारण बन गई। जहां उपभोक्ता न्याय और राहत की उम्मीद लेकर पहुंचे थे, वहीं उन्हें निराश होकर खाली हाथ लौटना पड़ा। लोक अदालत में बड़ी संख्या में ऐसे बिजली उपभोक्ता पहुंचे, जिन्हें विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिलों को लेकर नोटिस जारी किया गया था। उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि लोक अदालत में उनके प्रकरणों की सुनवाई होगी और अनावश्यक रूप से बढ़े हुए बिजली बिलों…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।आगामी 25 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को नगर में आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज वार्ड क्रमांक 11 स्थित बजरंग बली मंदिर के सामने एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी, समाजसेवी, धर्माचार्य, प्रबुद्ध नागरिक एवं वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य सम्मेलन की रूपरेखा तय करना एवं आयोजन को भव्य व सफल बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श करना रहा। बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के संयोजक प्रखर अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मेलन हिंदू समाज में सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता…

Read More

रायपुर।मां भगवती महाकाली की प्रेरणा, भगवान सदाशिव एवं प्रभु श्रीराम की कृपा तथा समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से ग्राम दलदलसिवनी में संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पावन आयोजन 16 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होकर विश्राम हरिछठा तक चलेगा। आचार्य श्री युवराज पाण्डेय जी करेंगे संगीतमय श्रीराम कथा मानस का रसपूर्ण वाचन इस सात दिवसीय श्रीराम कथा का वाचन छत्तीसगढ़ के गौरव, राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कथावाचक आचार्य श्री युवराज पाण्डेय जी (अमलीपदर/देवभोग, जिला-गरियाबंद) द्वारा किया जाएगा। कथा स्थल पानी टंकी के पास, खेल मैदान, दलदलसिवनी, रायपुर (छ.ग.) निर्धारित…

Read More

महासमुंद।ग्राम लाफिनकला में शासकीय पॉलिटेक्निक महासमुंद की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने ग्रामीण विकास, स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने का कार्य किया। एनएसएस शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेवकों द्वारा गांव के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। साथ ही स्वच्छता अभियान एवं दीवार लेखन के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। दूसरे दिवस पुलिस विभाग की महिला सेल प्रभारी तरुणा मडेनकर, गीता यादव एवं मोटिवेशनल स्पीकर मनोज डडसेना ने महिलाओं की सुरक्षा, साइबर…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए महासमुंद जिले को नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। वर्ष 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रभात कुमार को महासमुंद का नया एसपी बनाया गया है। वहीं, वर्तमान पुलिस अधीक्षक आईपीएस आशुतोष सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI), नई दिल्ली के लिए रिलीव कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आईपीएस प्रभात कुमार को एसआईबी (स्पेशल इंटेलिजेंस ब्यूरो), पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, महासमुंद के पद पर पदस्थ किया गया है। वे युवा और ऊर्जावान अधिकारी माने जाते हैं तथा…

Read More

बसना।जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने क्षेत्र के सागुनडाप एवं जराभरन धान खरीदी केंद्रों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया और केंद्रों में मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर उनकी वास्तविक समस्याएं सुनीं।किसानों ने मोक्ष कुमार प्रधान को बताया कि धान खरीदी की लिमिट नहीं बढ़ाए जाने के कारण उन्हें गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई किसानों का धान पूरी तरह तैयार है, लेकिन तय सीमा समाप्त हो जाने से वे समय पर धान नहीं बेच पा रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ…

Read More

महासमुंद।महासमुंद से रायपुर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 353 पर बेलसोंडा के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। डिप्टी कलेक्टर के पायलटिंग वाहन की चपेट में आने से एक मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सड़क पार कर रहे लोग किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा का काफिला सुबह करीब 9:30 बजे रायपुर से महासमुंद की ओर आ रहा था। इसी दौरान पायलटिंग वाहन CG 04 PR 3303 एवं काफिले में शामिल CG 03/6209 बीपी स्कॉर्पियो ने सड़क पर अचानक आए मवेशी को जोरदार टक्कर…

Read More

महासमुंद।जिले में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया, जिसमें न्यायालयों में लंबित मामलों के त्वरित एवं आपसी समझौते के माध्यम से निराकरण की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। लोक अदालत के माध्यम से कुल 63,247 लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिनमें 8 करोड़ 05 लाख 76 हजार 975 रुपये का अवार्ड पारित किया गया। नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय महासमुंद के साथ-साथ तहसील पिथौरा, सरायपाली, बसना एवं बागबाहरा स्थित सिविल न्यायालय, श्रम न्यायालय एवं राजस्व न्यायालयों में किया गया। इसके लिए जिलेभर में 27 खंडपीठों का गठन किया गया था, जिनमें विभिन्न…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।हिंदुत्व की एकता, सामाजिक समरसता और सनातनी संस्कृति के संरक्षण व प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से नगर सरायपाली में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन 25 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है। इस सम्मेलन में सनातन मूल्यों, सांस्कृतिक जागरूकता और हिंदू समाज की एकजुटता पर केंद्रित संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर विचार रखे जाएंगे। हिंदुत्व एकता आयोजन को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर स्तर पर संयोजक मंडल का गठन किया गया है। आयोजन समिति में प्रखर अग्रवाल को संयोजक एवं स्वर्णसिंह सलूजा को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।महासमुंद पुलिस द्वारा थाना पिथौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुढ़ीपार में साइबर अपराध, अभिव्यक्ति ऐप, नशा मुक्ति, महिला संबंधी अपराध एवं यातायात सुरक्षा को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को आधुनिक अपराधों से सतर्क करना और सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना रहा। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि किसी भी ऑनलाइन ठगी या साइबर फ्रॉड की स्थिति में टोल फ्री साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराई जाए। साथ ही नजदीकी पुलिस थाना या साइबर सेल में रिपोर्ट करने…

Read More