Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायगढ़: “Operation Clean Hunt” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 फरार आरोपी गिरफ्तार।

    27/05/2026

    बसना: ओडिशा निर्मित 49 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

    27/05/2026

    सांकरा: अवैध महुआ शराब पर पुलिस का शिकंजा, सांकरा से 1 आरोपी गिरफ्तार।

    27/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 27
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»रायगढ़»रायगढ़: बाबाधाम कोसमनारा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की पूजा-अर्चना।
    रायगढ़

    रायगढ़: बाबाधाम कोसमनारा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की पूजा-अर्चना।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad15/02/2026Updated:16/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    बाबाधाम baba
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    रायगढ़।महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रायगढ़ जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबाधाम कोसमनारा में आज भक्ति और श्रद्धा का अनुपम दृश्य देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशेष रूप से उपस्थित हुए और पूज्य बाबा श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण जी के प्राकट्य उत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की।

    baba33
    बाबाधाम कोसमनारा में श्री सत्यनारायण बाबा जी के प्राकट्य उत्सव पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं विकास की कामना की। इसके साथ ही जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में भी उन्होंने भाग लिया तथा सभी नवपदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया।

    baba22

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री सत्यनारायण बाबा जी के चालीसा एवं भजन पोस्टर का विमोचन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज को संस्कार, सद्भाव और एकता का संदेश देते हैं। धार्मिक स्थलों से जुड़ी परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करती हैं और आने वाली पीढ़ी को भी नैतिक मूल्यों से जोड़ती हैं।

    bharat logo

    बाबाधाम कोसमनारा में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधु-संत, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पूरे परिसर में भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चार और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव के साथ-साथ बाबा सत्यनारायण जी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

    cm2

    कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को भी बढ़ावा देते हैं। इस अवसर को क्षेत्रवासियों ने ऐतिहासिक और प्रेरणादायी बताया।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    रायगढ़: “Operation Clean Hunt” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 फरार आरोपी गिरफ्तार।

    27/05/2026

    रायगढ़: तलवार लेकर घर में घुसा युवक गिरफ्तार, बोलेरो और बाइक में की तोड़फोड़।

    18/05/2026

    रायगढ़: वृद्ध महिला हत्या कांड का 24 घंटे में खुलासा, बेटे ने ही की मां की हत्या।

    18/05/2026

    रायगढ़: 58 लीटर अवैध शराब जब्त, रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    17/05/2026

    रायगढ़: Online क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, गोवा से 6 आरोपी गिरफ्तार।

    17/05/2026

    रायगढ़: अधिवक्ता आराधना सिदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार।

    17/05/2026
    टॉप पोस्ट
    रायगढ़

    रायगढ़: “Operation Clean Hunt” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 फरार आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    रायगढ़

    रायगढ़: तलवार लेकर घर में घुसा युवक गिरफ्तार, बोलेरो और बाइक में की तोड़फोड़।

    Ashok Nishad
    रायगढ़

    रायगढ़: वृद्ध महिला हत्या कांड का 24 घंटे में खुलासा, बेटे ने ही की मां की हत्या।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: ओडिशा निर्मित 49 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

    27/05/2026

    रायगढ़: “Operation Clean Hunt” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 फरार आरोपी गिरफ्तार।

    27/05/2026

    सांकरा: अवैध महुआ शराब पर पुलिस का शिकंजा, सांकरा से 1 आरोपी गिरफ्तार।

    27/05/2026

    बसना: अंकोरी धान खरीदी केंद्र में करोड़ों के घोटाले का आरोप, 1422 क्विंटल धान शार्टेज।

    27/05/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.